Pankaj Mishra
Read More
---विज्ञापन---
Aaj Ka Rashifal 22nd August 2022: आज दिनांक 22nd August 2022 और दिन शनिवार (Shaniwar Ka Rashifal) है। जानिए ज्योतिषाचार्य दीपा शर्मा से आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है ?
कुल 12 राशियां होरोस्कोप (Horoscope) होती है और हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है। अगर आपको अपनी राशि का पता है तो उसकी मदद से आप इस पोस्ट के जरिए जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा ?
दरअसल ज्योतिष (Astrology) में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। यानी आपके लिए आज का दिन शुभ, सामान्य या फिर खराब। आप यहां अपनी राशि के अनुसार आज का अपना राशिफल (Rashifal) जान सकते हैं और बताए गए सुझावों को अपनाकर अपने दिन को खास बना सकते हैं।
अपनी मां को कोई ऐसी बात ना बोले जो उन्हें बुरी लगे, क्योंकि आज आपकी कोई बात उन्हें बहुत बुरी लग सकती है. अपने शब्दों का चुनाव सही से करें.काम काज के लिए दिन अच्छा रहेगा , कोई मित्र आज आपका साथ देगा। यात्रा में सावधान रहें आज के दिन।
शुभ अंक -6
शुभ रंग -मेहरून
दोस्तों के साथ मिलना होगा और कुछ पुरानी बातें होगी. कॉलेज के छात्रों को आज के दिन काम का दबाव कुछ ज्यादा रहेगा, लेकिन वे इसमें ज्यादा मन नहीं लगा पाएंगे, मा के स्वास्थ का आज ध्यान रखे, आफिस में आज किसी से तर्क वितर्क न करे, लड़ाई का रूप बन सकता है। पार्टनर के साथ मेल अच्छा रहेगा।
शुभ अंक -9
शुभ रंग-गुलाबी
सभी के बीच रहने का आनंद पाएंगे और कुछ हंसी-मजाक होगा. परिवार में आपको लेकर सकारात्मक माहौल बनेगा और सभी आपसे प्रसन्न दिखाई देंगे, व्यापार में आज कुछ नए अवसर मिलेंगे जो भविष्य में लाभकारी होंगे। छात्रों को अचे परिणाम मिलेंगे। पति पत्नी के बीच माहौल अच्छा रहेगा, घूमने फिरने बाहर जाएंगे।
शुभ अंक -1
शुभ रंग – आसमानी
घर में कोई शुभ कार्य हो सकता हैं और सभी का ध्यान उसी ओर रहेगा. यदि घर में कोई पूजा रखवा रहे हैं तो सबसे पहले हनुमान जी को धन्यवाद कहना ना भूलें, अगर आप किसी से लव रिलेशनशिप में हैं तो संभाल कर चलें, रिश्ते नाजुक दौर से गुजर रहे हैं। नौकरी मैं परिवर्तन का समय है।
शुभ अंक – 8
शुभ रंग – पीला
बाहर के काम ज्यादा होंगे और ज्यादातर समय घर के बाहर ही बीतेगा। शाम के समय थोड़ा फ्री हो पाएंगे, लेकिन मन में कुछ ना कुछ चलता ही रहेगा। आज मानसिक रूप से थोड़े कमज़ोर रहेंगे। किसी को बातों को दिल से न लगाएं। सेहत का ध्यान रखे, मौसम का असर परेशान कर सकता है।
शुभ अंक-3
शुभ रंग – लाल
आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ है। कुछ नया करने का सोच सकते है और जिसके लिए भी करेंगे वह उससे बहुत खुश होगा। आपकी तारीफ आज आपमे कार्यक्षेत्र में होगी, आज ज़िम्मेदारी का काम मिलेगा जिसे अच्छे से निपटा लेंगे।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- सफेद
सभी के साथ आपका मेलजोल वाला स्वभाव किसी को बहुत पसंद आ सकता है. यदि आप अविवाहित नही है, तो कही से आपको विवाह का ऑफर भी आ सकता है, आज काम से थोड़ा परेशान हो जाएंगे, शाम को घूमने फिरने के लिए निकल सकते हो।
शभ अंक- 6
शुभ रंग- आसमानी
अपने किसी करीबी मित्र के साथ आपका मतभेद हो सकता है, जिस कारण मन उदास रहेगा. हालांकि आप उसे समझाने का प्रयास करेंगे, लेकिन कोई बात आपके मित्र को बुरी लग सकती है, आज क्रोध पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी होगा, आपके बने बनाये काम बिगड़ सकते हैं।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया
घर में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है. गाड़ी या कोई अन्य सामान खरीदने की योजना भी बन सकती है. कोई भी निर्णय लेने से पहले उस पर अच्छे से विचार-विमर्श अवश्य कर ले, सोच समझ कर निर्णय लेंगे तो भविष्य में परेशानी नही होगी।कोई नया काम बदलने से पहले पुराने को हाथ से न छोड़ें।
शुभ अंक -7
शुभ रंग – जमुनी
यदि आप किसी के साथ प्रेम संबंध में हैं, लेकिन दूर है तो आज उनके साथ लंबी बातचीत होगी. जिसमें कई अनसुलझे प्रश्नों के उत्तर आपको मिलेंगे, आज कुछ पुरानी उलझने तो खत्म होंगी साथ ही कर्ज़ से भी मुक्ति मिलने का समय है।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- ग्रे
अपने चाहनेवालों के साथ आपकी बोन्डिंग और मजबूत होगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और कुछ लोग आपसे सहायता भी मांग सकते हैं, आज सामाजिक कार्यों का हिस्सा बनेंगे, धार्मिक यात्रा का भी काफी अच्छा योग है। संतान की और से कोई शुभ समाचार मिलेगा।
शुभ अंक – 7
शुभ रंग – नीला
किसी काम से बाहर जाना होगा, लेकिन रास्ते में किसी अनजान व्यक्ति से बेवजह का झगड़ा हो सकता है. इसलिये व्यर्थ के झगड़े से बचे और उस पर ध्यान ना दें, अपने कार्यों को प्लानिंग के साथ पूरा करें, आपके सोचे हुए काम तभी पूरे होंगे, आलस भर दिन हो सकता है, स्वास्थ्य भी थोड़ा ढीला रहेगा।
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – संतरी
Instagram: @astrologer_deepa_sharma
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।