Aaj Ka Rashifal 22 October 2026: आज 22 अक्टूबर 2026 दिन गुरुवार को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी है. आज पापांकुशा एकादशी व्रत रखा जा रहा है. आज शतभिषा नक्षत्र रात को 8 बजकर 49 मिनट तक रहेगा. इसके बाद पूर्व भाद्रपद नक्षत्र आरंभ होगा. विष्टि, बव और बालव करण रहने वाला है. वृद्धि और ध्रुव योग बन रहा है. आज एकादशी के दिन किन राशियों को लाभ होगा और किन्हें नुकसान होगा. इसके बारे में आप यहां राशिफल से जान सकते हैं. आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 22 अक्टूबर 2026 के राशिफल के बारे में जानते हैं.
इसे भी पढ़ें- Guru Gochar 2026: गुरु गोचर से इन 3 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, 31 अक्टूबर से बनेंगे धनलाभ के योग
मेष राशि
अपने स्वभाव की वजह से अपना नुकसान कर सकते है. अपने से बड़ों की बातों को सुनें उनके अनुभव आप के लिए अच्छे साबित हो सकते हैं. बाकी वैवाहिक निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें और आज आप कोई व्यापारिक यात्रा कर सकते हैं.
वृषभ राशि
जहां काम करते हैं वहां पर समझदारी से लिए गए फैसले सफल रहेंगे. समाज में कुछ लोग आपका विरोध भी कर सकते हैं, लेकिन उससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा. कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती है. संतान के विवाह से संबंधित प्रस्ताव सार्थक रहेंगे.
मिथुन राशि
जरूरतमंद व्यक्तियों की मदद करने से आपको सुकून मिलेगा. घर की मरम्मत में धन अच्छा खासा लगेगा और पारिवारिक लोगों से नजदीकियां बढ़ेंगी. बाकी साधनों में कमी आ सकती है और आंखों से संबंधित समस्याएं उभर सकती है.
कर्क राशि
राजनीति से जुड़े लोगों के लिए यह समय आपके पक्षधर हैं. उन्नति के लिए और ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है और आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा. आज की कोई यात्रा कैंसिल हो सकती है.
सिंह राशि
जो काम सहज ही निपट सकता हैं उनको करने के लिए आज पूरी ताकत लगानी पड़ेगी. किसी चीज से समझौता करना पड़ सकता है और विवाह संबंधित चर्चाओं में सफलता मिलेगी. बादामी रंग के प्रयोग से ज्यादा लाभ होगा और काम बनते-बनते बिगड़ जाएंगे.
कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायी रहेगा. किसी अनजान से संबंध स्थापित होंगे और नौकरी पेशा वाले लोगों के लिए यह समय अच्छा समय है. आपके पद में वृद्धि के योग बन रहे हैं और कपड़े के व्यापार से जुड़े लोग आर्थिक लाभ हो सकता है.
तुला राशि
अच्छे लोगों से मुलाकात आपके आत्मविश्वास में वृद्धि करेगा और न्याय विभाग से जुड़े लोगों को असफलता का सामना करना पड़ सकता है. किसी से दुश्मनी भी हो सकती है और प्रेम-प्रसंग के चलते दुविधा में रहेंगे. अपना खान-पान का काफी ध्यान रखें.
वृश्चिक राशि
अपने दायित्वों को पूरा करने में लगे रहेंगे और किसी की इच्छा पूरी करने के लिए खुद को खतरे में न डालें. कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे या कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है. बाकी कार्यस्थल पर अनुकूल वातावरण रहेगा और अधिकारी वर्ग आपका पूरा सहयोग करेंगे.
धनु राशि
अपने विवेक, बुद्धि से सभी कार्यों में अनुकूल फल प्राप्त कर सकेंगे. राजकीय महत्वाकांक्षा पूरी होगी और गुप्त विरोधियों से सावधान रहें. कार्यस्थल पर अपनी क्षमता से अधिक कार्य करना पड़ सकता है. किसी प्रतियोगी परीक्षा का हिस्सा बनेंगे.
मकर राशि
आपका रुका पैसा आज मिल सकता है और आपकी कार्यकुशलता में वृद्धि होगी. संपत्ति संबंधी विवाद हल हो सकेंगे और सुख-शांति का वातावरण रहेगा. नौकरी में लाभ के योग हैं, लेकिन अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें, नहीं तो आए मौका गवा देंगे.
कुंभ राशि
किसी भी कार्य को करने के लिए आत्मविश्वास होना चाहिए. हिम्मत से आगे बढ़े, सफलता मिलेगी और आपके घरेलू खर्च बढ़ेंगे. पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है, लेकिन जल्दबाजी में गलत फैसले लेने से बचें. दिमाग में तनाव की स्थिति बनी रहेगी.
मीन राशि
आप किसी का भला करने जाते हैं और स्थिति विपरीत हो जाती हैं, सतर्कता से काम करें. कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए बड़ों की राय जरूर लें. अपने जिद्दी व्यवहार के चलते आपसी संबंध बिगड़ सकते हैं और पिता की बात मानेंगे तो आपको ही लाभ रहेगा.
इसे भी पढ़ें- Aaj Ka Rashifal: आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, किसे होगा धनलाभ, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
संबंधित खबरें
आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
5 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
8 days agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
8 days agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines