Pankaj Mishra
Read More
आपका अच्छा समय आ गया है। प्रमोशन के समय नजदीक है लेकिन जनवरी तक कार्यक्षेत्र में संभलकर चलें क्योंकि नौकरीपेशा जातकों को इस गोचर अवधि में अपनी नौकरी को लेकर असुरक्षा महसूस हो सकती है। आप ऑफिस की खराब राजनीति या साजिश का शिकार हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन संतुष्ट रहेगा, खुशहाल रहेगा।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- पीला
राशि स्वामी का धन भाव की ओर मार्गी होना धन के लिए मजबूत स्थिति बन रहा है लेकिन विरोधियों या शत्रुओं से सावधान रहें। किसी भी अंजान शख्स पर आंखें मूंदकर विश्वास ना करें, क्योंकि इस समय जो मकर राशि के जो जातक साझेदारी के व्यवसाय में हैं, उन्हें इस दौरान कुछ अनिश्चितताओं का सामना करना पड़ सकता है। सोच समझ कर निर्णय लें।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- आसमानी
राशि स्वामी के मार्गी होने से नौकरी में बदलाव होने या स्थानांतरण होने की संभावना है। यानी कि मूल रूप से आपके कार्यस्थल में बदलाव होने के योग बन रहे हैं, इसके अलावा जो लोग खेल-कूद के व्यवसाय से जुड़े हुए हैं, वे भी इस दौरान अच्छा खासा लाभ अर्जित कर सकते हैं।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- काला
सरकारी विभागों में कार्यरत लोग अपने जीवन में प्रगति और सफलता पा सकेंगे। जो जातक उच्च पद की नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें अपने प्रयास जारी रखने चाहिए क्योंकि इस दौरान आपको अपने प्रयासों का अच्छा फल मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन सुकून भर रहेगा।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- सुनहरा
Instagram: @astrologer_deepa_sharma
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।