हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन? जानें आज का राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 2 June 2024: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? 12 राशियों के लिए कौन से उपाय अपनाने रहेंगे लाभकारी? इन सबके बारे में आप ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा से जान सकते हैं, आइए 2 जून 2024 रविवार का राशिफल और उपाय जानते हैं। 

विज्ञापन
राशिफल

Aaj Ka Rashifal 2 June 2024: ज्योतिष के अनुसार कुल 12 राशियां है जो अपने-अपवे स्वभाव के लिए जानी जाती है। कोई भी व्यक्ति अपने राशिफल के माध्यम से आज या कल के बारे में जान सकता है। आने वाले दिनों में हमारा दिन कैसा रहेगा? या कौन से कार्य को करना हमारे लिए शुभ रहेगा? इन सबके बारे में राशिफल के माध्यम से जाना जा सकता है। ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा द्वारा हर दिन राशिफल बताया जाता है। आज यानी 2 जून का राशिफल जानकर आपने आज के बाके में जान सकते हैं, आइए आपको आज का राशिफल और उपाय के बारे में जानते हैं।

मेष राशि

आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। परिवार में सभी सदस्यों के लिए आप कुछ ना कुछ अच्छा करेंगे। विद्यार्थियों के लिए शिक्षा क्षेत्र में सफलता का दिन है। सुबह सूर्य को जल दें। बजरंग बाण का पाठ करें।

वृषभ राशि

दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। परिवार के साथ समय बिताएंगे। किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी का सहयोग मिलेगा। गरीब को भोजन करा दें। कुत्तों को खाना खिला दें। सूर्य को हल्दी में चावल डालकर जल अर्पित करें।

विज्ञापन

मिथुन राशि

व्यावसायिक सफलता मिलेगी। रिश्तों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें। बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।

कर्क राशि

व्यर्थ की भागदौड़ बनी रहेगी। धन हानि से सचेत रहें। पारिवारिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। आध्यात्मिकता की ओर चले। सुबह सूर्य को रोली में चावल डालकर जल दें और सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

सिंह राशि

महिला अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा।आध्यात्मिक कार्यों में सफलता मिलेगी। घर परिवार में वातावरण अच्छा रहेगा। निजी संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें। गाय को चार रोटी और गुड़ दें।

कन्या राशि

मित्र अथवा रिश्तेदारों से सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक मामलों में सुधार के योग है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कुछ नए लोगों से मुलाकात करके मन को अच्छा लगेगा। आर्थिक लाभ के योग है। गाय को हरा चारा खिला दें और सूर्य को जल दें तथा सूर्य के बीच मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

तुला राशि

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। स्वास्थ्य में दिक्कत आएगी। आर्थिक तंगी के कारण मन में तनाव रह सकता है। किसी दोस्त अथवा रिश्तेदार के सहयोग से आपको सफलता मिलेगी। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन करा दें। शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें।

वृश्चिक राशि

राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी।सम्मान में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों द्वारा किया गया प्रयास सार्थक होगा। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें। बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें।

विज्ञापन

धनु राशि

उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी महिला मित्र के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। सुबह गाय को चार रोटी हल्दी लगाकर दें। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

मकर राशि

संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। मन को एकाग्र करें। बिना वजह के मुद्दों से दूर रहे अन्यथा तनाव मिल सकता है। किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। सुबह कुत्तों को भोजन करा दें। शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

कुंभ राशि

पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। व्यस्तता अधिक रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा जिसकी वजह से आप व्यस्त रहेंगे। बिना वजह की थकान से बचें। शनि के बीज मंत्र का जाप करें। घायल कुत्ते का उपचार करा दें।

मीन राशि

उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक समृद्धि के कारण आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यवसाय में नए लोगों से मिलना होगा। गाड़ी धीमे चलाएं। सुबह गाय को हल्दी लगाकर चार रोटी दें। सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें। सूर्य को जल अर्पित करें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola