Pankaj Mishra
Read More
सोच समझकर खर्चा करें, क्योंकि आज व्यर्थ के खर्चे होने के योग बन रहे है। व्यापार, नौकरी, घर समेत सभी जगह बहुत सोच समझ कर निर्णय लें। आज महिलाओं को काम संभालने में परेशानी आ सकती है। साथ ही नया घर लेने के लिए अच्छा समय है। अपने लव पार्टनर पर विश्वास कर उसे अपने हर निर्णय में शामिल करें।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- सफेद
लंबे समय से फंसा हुआ पैसा आज मिल सकता है। भाग्य पूर्ण साथ दे रहा है। नौकरी में प्रमोशन के काफी प्रबल योग। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों की तरक्की के योग बन रहे हैं। आज छोटी यात्रा हो सकती है। परंतु वाहन सावधानी से चलाएं। लव लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ दूर रखें।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- नीला
करियर पर ध्यान देने का समय है। लापरवाही से न लें। समय बीत गया तो फिर नही लौटेगा, इस पर ध्यान दें। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, परंतु यात्रा के समय अपने कीमती सामान का ध्यान रखें गुम या चोरी हो सकता है।
कुछ पुराने उलझे हुए मामले आज सुलझ सकते हैं।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- लाल
बजट बनाकर चलें। आज के दिन आमदनी कितनी भी हो, खर्चे अधिक ही रहेंगे। स्वास्थ्य की नरमी को नज़रअंदाज़ न करें। खांसी जुकाम से परेशान हो सकते हैं। बड़ों की सलाह से काम करें। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं ।
शुभ अंक-5
शुभ रंग- क्रीम
बाकी राशियों के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।