Aaj Ka Rashifal, 2 December 2022: माता लक्ष्मी की कृपा वृषभ, सिंह, वृषभ और धनु होंगे मालामाल, जानें आज का भविष्यफल
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Aaj Ka Rashifal, 2 December 2022: आज दिनांक 2 दिसंबर, दिन शुक्रवार (Shukrawar Ka Rashifal) है। ज्योतिष (Astrology) में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। यानी आपके लिए आज का दिन शुभ, सामान्य या फिर खराब।
यहां ज्योतिषाचार्य दीपा शर्मा चंद्र राशि के अनुसार सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के बारे में बता रही हैं आज का राशिफल (Rashifal)। बताए गए सुझावों को अपनाकर अपने दिन को खास बना सकते हैं।
कुल 12 राशियां होरोस्कोप (Horoscope) होती हैं और हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है। अगर आपको अपनी राशि का पता है तो उसकी मदद से आप इस पोस्ट के जरिए जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा ?
सोच-समझ कर बोलना है। वर्ना आज के दिन कोई नई समस्या खड़ी हो सकती है। आर्थिक स्थिति को लेकर चिंतित रहेंगे। कुछ और जिम्मेदारी का बोझ भी परेशान कर सकता है। आज ऐसी कुछ गुप्त चिंताए सता सकती हैं जिन्हें किसी से आप शेयर नहीं कर सकते। स्वस्थ्य के साथ-साथ मन को भी मजबूत रखने का प्रयास करें। परिवार में शांति बनाए रखने की कोशिश करें। आज आप खुश रहेंगे तो पार्टनर भी खुश होगा।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- संतरी
लाभ की स्थिति बनी हुई है। आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे। आज स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। साथ ही खास बात ये ध्यान रखें कि आज किसी केस में उलझ सकते हैं। इसलिए किसी के भी लड़ाई झगड़े में पैर न फसाये।
किसी से हो सकती है। अनबन, फिजूल खर्च से बचें। अपने गुस्से पर काबू रखें। प्रेम विवाह का योग बन रहा है।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- केसरिया
विदेश से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज पैसों से जुड़ी समस्या दूर होगी जो पिछले समय से चली आ रही थी। आज जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे सफल होंगे। मेहनत का फल मिलेगा। आज खानपान पर और सेहत को लेकर चिंता करने की जरूरत है। कुछ भी ऐसा न खांए जो नुकसान दायक हो। क्रोध की अधिकता रहेगी। माता से मनमुटाव की स्थिति बन सकती है।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- हरा
आज का दिन मानसिक रूप से ठीक रहेगा। काफी दिन के बाद आज आप राहत महसूस करेंगे। निर्णय लेने के लिए उतार चढ़ाव बने रहेंगे, लेकिन खुद को स्थिर करके निर्णय लें। भाग्य आपके हर कार्य में साथ दे रहा है। योग मेडिटेशन करने की जरूरत है, जिससे मन मजबूत होगा। कामकाज को लेकर सही निर्णय ले पाएंगे। आज पार्टनर के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- सुनहरा
आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आज धन आगमन के योग बन रहे हैं। लाभ स्थान प्रबल होने से आमदनी के जरिये भी बढ़ेंगे। बहुमूल्य चीज़ को सम्भल कर रखें खो सकती है। ऑफिस में काम का बहुत ज्यादा रहेगा। कोई नई शुरुआत कर सकते हैं। कुछ नया खरीद सकते हैं। आज बाहर खाना खाने से बचें।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- मेहरून
बाकी राशियों के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।
सोच समझकर खर्चा करें, क्योंकि आज व्यर्थ के खर्चे होने के योग बन रहे है। व्यापार, नौकरी, घर समेत सभी जगह बहुत सोच समझ कर निर्णय लें। आज महिलाओं को काम संभालने में परेशानी आ सकती है। साथ ही नया घर लेने के लिए अच्छा समय है। अपने लव पार्टनर पर विश्वास कर उसे अपने हर निर्णय में शामिल करें।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- सफेद
लंबे समय से फंसा हुआ पैसा आज मिल सकता है। भाग्य पूर्ण साथ दे रहा है। नौकरी में प्रमोशन के काफी प्रबल योग। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों की तरक्की के योग बन रहे हैं। आज छोटी यात्रा हो सकती है। परंतु वाहन सावधानी से चलाएं। लव लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ दूर रखें।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- नीला
करियर पर ध्यान देने का समय है। लापरवाही से न लें। समय बीत गया तो फिर नही लौटेगा, इस पर ध्यान दें। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, परंतु यात्रा के समय अपने कीमती सामान का ध्यान रखें गुम या चोरी हो सकता है।
कुछ पुराने उलझे हुए मामले आज सुलझ सकते हैं।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- लाल
बजट बनाकर चलें। आज के दिन आमदनी कितनी भी हो, खर्चे अधिक ही रहेंगे। स्वास्थ्य की नरमी को नज़रअंदाज़ न करें। खांसी जुकाम से परेशान हो सकते हैं। बड़ों की सलाह से काम करें। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं ।
शुभ अंक-5
शुभ रंग- क्रीम
बाकी राशियों के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।
धन प्राप्ति के योग बने हैं। कहीं से अचानक धन आ सकता है। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर आज दिन की शुरुआत करने से मन मजबूत रहेगा। आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। आज आपका प्रभाव आपके काम काज के क्षेत्र में दिखेगा। थोड़े से रूलिंग हो सकते हैं। आज पर मन भी कुछ अशांत से रह सकता है। पार्टनर भाग्यशाली साबित होगा।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- नीला
किसी परिजन से मुलाकात हो सकती है। जिस से मन प्रसन्न होगा। सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। आज, खानपान का ख्याल रखें। घर पर कोई मेहमान आ सकता है जिससे व्यस्तत बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आज अपना सिक्का जमा सकते हैं। आज धन आगमन के योग बन रहे हैं। लाभ स्थान प्रबल होने से आमदनी के जरिये भी बढ़ेंगे।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- पीला
आज आपको अपने काम में दूसरों की मदद मिल सकती है। दिन भर बिजी रहेंगे। आज अपने सभी काम समय पर निपटा लेंगे। शाम को गुड न्यूज़ मिल सकती है। आज अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। पार्टनर के साथ उलझने से बचें। तनाव बड़ी लड़ाई का रूप ले सकता है।
शुभ अंक- 4
शभु रंग- सफेद
Instagram: @astrologer_deepa_sharma
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: