Aaj Ka Rashifal 2 April 2025: आज चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। नवरात्रि में इस दिन स्कंदमाता का पूजन किया जाता है। ज्योतिष में ग्रहों और नक्षत्रों की चाल के माध्यम से राशिफल का आकलन किया जाता है। आज के दिन के ग्रहों की चाल की बात करें तो चंद्रमा और गुरु वृषभ राशि में, मिथुन राशि में मंगल, केतु कन्या राशि में, सूर्य, बुध, शुक्र और शनि और राहु मीन राशि में बैठे हैं। वहीं, बुध और शुक्र दोनों वक्री चाल चल रहे हैं। आइए ज्योतिर्विद डॉ.संजीव शर्मा से जानते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है?
मेष राशि (Aries)
आज पारिवारिक मामलों में हल्का तनाव महसूस कर सकते हैं। किसी करीबी मित्र से धोखा मिलने की संभावना है, इसलिए सतर्क रहें। आत्मविश्वास में थोड़ी कमी रह सकती है, लेकिन धैर्य रखें। नौकरी परिवर्तन के योग बन रहे हैं।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और मंगल के बीज मंत्र का जाप करें।
वृषभ राशि (Taurus)
परिवार के प्रति आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन आप हर कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करेंगे। किसी मांगलिक या सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। कारोबार में तेजी आ सकती है।
उपाय: शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें और किसी छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र दें।
मिथुन राशि (Gemini)
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। सम्मान और गिफ्ट्स मिलने के योग बन रहे हैं। किसी यात्रा का अवसर मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में भी सफलता मिलेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन संभव है।
उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं।
कर्क राशि (Cancer)
छोटी-छोटी बातों को प्रतिष्ठा का विषय न बनाएं और संयम से काम लें। सरकार या बॉस का सहयोग प्राप्त हो सकता है,जिससे कई कार्यों में सफलता मिलेगी। लोगों से बातचीत में सावधानी बरतें।
उपाय: किसी जरूरतमंद को आटा,चावल या चीनी दान करें।
सिंह राशि (Leo)
आज का दिन सफलता और संतुष्टि से भरा रहेगा। व्यावसायिक योजनाएं सफल होंगी और रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। आपकी बातचीत से सारे कार्य पूरे होंगे। गिफ्ट्स मिलने की संभावना है।
उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें।
कन्या राशि (Virgo)
सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और नौकरी में अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार का भी भरपूर साथ मिलेगा, जिससे मानसिक शांति बनी रहेगी।
उपाय: गाय को भोजन कराएं।
तुला राशि (Libra)
रिश्तों में नई ऊर्जा का संचार होगा और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। कारोबार में बदलाव के योग बन रहे हैं। धन लाभ के संकेत हैं, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
उपाय: किसी छोटी बच्ची को वस्त्र दें और जरूरतमंद को भोजन कराएं।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
भावनाओं को काबू में रखें, क्योंकि मानसिक अस्थिरता महसूस कर सकते हैं। पिता या धर्मगुरु का आशीर्वाद मिलेगा, लेकिन दिनभर भागदौड़ बनी रहेगी। संयम और धैर्य से काम लें।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और बंदरों को गुड़-चना अथवा केला खिलाएं।
धनु राशि (Sagittarius)
धन, यश और मान-सम्मान में वृद्धि के योग हैं। नौकरी में उन्नति के मार्ग खुलेंगे, लेकिन खर्चों में भी वृद्धि हो सकती है। बजट का ध्यान रखें।
उपाय: 4 रोटी बनाकर गाय को गुड़ के साथ खिलाएं।
मकर राशि (Capricorn)
सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी और उपहार प्राप्ति के योग हैं। किसी मित्र की मदद से व्यवसाय में वृद्धि होगी।
उपाय: कुत्तों को भोजन कराएं।
कुंभ राशि (Aquarius)
व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी और मित्रों का सहयोग मिलेगा। नए बिजनेस के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। समाज सेवा में रुचि बढ़ेगी।
उपाय: शनि के बीज मंत्र का जाप करें।
मीन राशि (Pisces)
स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के संकेत हैं और व्यापार में विस्तार के योग बन रहे हैं।
उपाय: गाय को भोजन कराएं और बृहस्पति देव के बीज मंत्र का जाप करें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 mins agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
23 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines