Aaj Ka Rashifal, 19 March 2023: सूर्यदेव के कृपा से इनके धन, सम्मान और यश में होगी वृद्धि, जानें मेष से मीन तक के सभी राशियों का हाल
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Aaj Ka Rashifal, 19 March 2023: आज 19 मार्च और दिन रविवार (Raviwar Ka Rashifal) है। ज्योतिष (Astrology) में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। यानी आपके लिए आज का दिन शुभ, सामान्य या फिर खराब।
यहां ज्योतिषाचार्य दीपा शर्मा चंद्र राशि के अनुसार सभी 12 राशियों (Aaj Ka Rashifal) के बारे में बता रही हैं आज का राशिफल (Zodiac Sign)। बताए गए सुझावों को अपनाकर अपने दिन को खास बना सकते हैं।
कुल 12 राशियां होरोस्कोप (Aaj Ka Rashifal) होती हैं और हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है। अगर आपको अपनी राशि का पता है तो उसकी मदद से आप इस पोस्ट के जरिए जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा ?
यह भी पढ़ें- Raviwar Ke Upay: रविवार को इन उपायों से खुल जाएगा बंद किस्मत का ताला, दुख और आर्थिक समस्याएं भी होंगी दूर
आज आप अपने को संभाल कर चलें। चरित्र पर कोई बात आ सकती है। आज व्यापार में प्रगति से आपको काफी हर्ष होगा। विद्यार्थियों को आज मानसिक बोझ से छुटकारा महसूस होगा। सायंकाल से रात तक पत्नी और बच्चों के साथ आस-पास की यात्रा का योग है। वैवाहिक जीवन भी आज आनन्ददायक बीतेगा। काम काज के लिए दिन अच्छा सफलता का योग, दोपहर तक कोई डील पक्की होगी। पार्टनर के साथ सीमित बातचीत करें।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- हरा
राशि स्वामी शुक्र की अपने भाव से 12 वें भाव में स्थिति और चंद्रमा का दोपहर तक मकर राशि पर संचार मानसिक रूप से असंतोष का देने वाला है। स्वास्थय के लिए भी अच्छा नहीं है। शाम होते होते किसी बहुप्रतीक्षित शुभ परिणाम से भी हर्ष हो सकता है। मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे। पार्टनर के साथ घूमने फिरने का मूड बनेगा ।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- नीला
आज विदेश से कोई लाभ होने की संभावना। आज खर्च में कटौती करना बहुत आवश्यक है। आज जो भी काम आप करेंगे सरलता से बन जाएगा। इसलिए कुछ प्रोडक्टिव कार्य करेंगे तो बेहतर होगा। व्यर्थ के कार्यों में समय बर्बाद न करें। आज काफी बोल्ड एंड रूलिंग रहेंगे। अपने कार्य स्थल पर। आज दोपहर तक मन परेशान रहेगा। दोपहर बाद मूड अच्छा होगा।। अपने पार्टनर के साथ शाम को घूमने जाएंगे ।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- पीला
आज दोपहर तक मूड काफी अच्छा रहेगा। दोपहर बाद किसी बात से मन चिंतित हो सकता है। आज पराक्रम वृद्धि से शत्रुओं का मनोबल गिरेगा। बच्चे खेलकूद में नाम कमाएंगे तो वहीं पत्नी के हास्य विनोद का वातावरण रहेगा। आज जरूरतमंदों की मदद करने से सकून मिलेगा। राशि स्वामी दोपहर बाद शनि से पीड़ित होने से दिन भर में मन में बहुत उतार -चढ़ाव रहेंगे। जीवनसाथी/ लव पार्टनर के साथ आज कुछ पल सुकून के बिताएंगे।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- सफेद
आज व्यापारियों को कोई नया अनुबंध मिलने से हर्ष होगा और नौकरीपेशा को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से खुशी होगी। आज आपको सांसारिक सुख, सम्मान, धनवृद्धि, भाग्य विकास का सुयोग चल रहा है। नई खोजों में भी रुचि बढ़ेगी। पुराने मित्रों के मिलने से नई आशाओं का संचार होगा। घर में उत्सव जैसा माहौल बनेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें व अनावश्यक खर्चे कंट्रोल में रखे।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- गुलाबी
काम का भार आज कुछ ज्यादा अनुभव करेंगे। अपने जूनियर्स से काम निकालने के लिए प्यार से काम निकालना होगा। घर में भी सुमती से वातावरण हल्का-फुल्का बनाए रखेंगे तो खुशी-खुशी काम बनेंगे। घर की समस्याएं अपने आप हल हो जाएंगी। आज किसी प्रिय व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- आसमानी
बाकी राशियों का Aaj Ka Rashifal जानने के लिए यहां क्लिक करें।
आज किसी भी मामले में फैसला जल्दबाजी में न करें, क्योंकि आज का दिन मिलाजुला प्रभाव वाला रहेगा। व्यक्तिगत मतभेदों को व्यवसायिक मामलों के बीच में लाने से हानि हो सकती है। प्रेमी या किसी अन्य निकट के व्यक्ति से कोई कहासुनी हुई है तो उसे बातचीत से सुलझाया जा सकता है। आज मां के साथ कुछ समय बिताना अच्छा होगा। इस से आपको मानसिक बल मिलेगा।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- मेहरून
आज मित्रों के सहयोग से आपके कुछ जरूरी काम बनेंगे। किसी राजनैतिक व्यक्ति से निकटता और दोस्ती होगी। उसके अनुभव का लाभ भी आपको होगा। विद्यार्थियों को सलाह है कि अपना अधिक से अधिक समय अध्ययन में लगाएं। आज आपकी अपने साथियों के बीच लोकप्रियता बढ़ेगी। पार्टनर के साथ बनाकर रखें।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- ग्रे
आज आपके विरोधी परास्त होंगे। राजनीतिक सहयोग भी मिलेगा लेकिन वाणी पर संयम रखें अन्यथा काम बिगड़ सकते हैं। रुपये पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें। कोई भी लापरवाही बड़ा रूप ले सकती है। आज धैर्य से काम करेंगे तो सभी काम पूरे होंगे। हड़बड़ी में कोई काम न करें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- लाल
बाकी राशियों का Aaj Ka Rashifal जानने के लिए यहां क्लिक करें।
कोई पुरानी महिला मित्र से अकस्मात् धन लाभ का हर्ष हो सकता है। रोजी-रोजगार की दिशा में भी सफलता मिलेगी। आज नौकरी के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। कार्यस्थल पर आज किसी से उलझने का प्रयास न करें। दिक्कत बढ़ सकती है। आज आपको आपके पार्टनर के द्वारा कोई उपहार या सम्मान का लाभ मिलेगा।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- केसरिया
आपकी राशि में दोपहर बाद चंद्रमा का आगमन आपको प्रसन्न करेगा परंतु अपनी बातों को अपनों के साथ शेयर न करें।अपनी उत्तम कार्यशैली और मृदु व्यवहार का आज आपको लाभ मिलेगा। दूसरों से सहयोग लेने में आप सफल होंगे। आज आपको संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिलेगी। साथ ही लक्ष्मी जी की कृपा से बड़ी मात्रा में धन प्राप्ति होगी। जिसके चलते बड़ी इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- संतरी
दोपहर बाद कोई निर्णय न लें। जो कुछ महत्वपूर्ण कारण है दोपहर पहले ही कर लें। किसी मंगलमय या धार्मिक आयोजन की व्यवस्थाओं में व्यस्त रहेंगे। पिता या उच्चाधिकारियों से सराहना मिलेगी। आज सुबह से ही भागदौड़ बनी रहेगी। पार्टनर से काफी मेलजोल बनेगा। जिसकी वजह से मन अच्छा रहेगा। सेहत के ध्यान रखें। खासकर घुटने का। आज मन में बहुत उथल पुथल रहेगी, शांत रहें। अपना मानसिक संतुलन न बिगड़ने दें।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- सुनहरा
Instagram: @astrologer_deepa_sharma
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: