---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Aaj Ka Rashifal: आज संभलकर रहें कर्क और तुला समेत ये 4 राशियां, पढ़ें राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 19 April: ग्रहों और नक्षत्रों की चाल के माध्यम से राशिफल का आकलन किया जाता है। आपका आज का दिन कैसा रहने वाला है। ये आप राशिफल के माध्यम से जान सकते हैं। आइए जानते हैं कि 19 अप्रैल का दिन शनिवार आपके लिए कैसा रहेगा?

---विज्ञापन---

Aaj Ka Rashifal 19 April: हिंदू पंचांग के अनुसार 19 अप्रैल शनिवार को वैशाख माह षष्ठी तिथि है। आज के दिन मेष राशि में सूर्य, वृषभ राशि में गुरु और मंगल कर्क राशि में मौजूद रहेंगे। इसी प्रकार कन्या राशि में केतु और धनु राशि में चंद्रमा के साथ ही मीन राशि में बुध, शुक्र और शनि व राहु मौजूद रहेंगे।

ग्रहों और नक्षत्रों की चाल के माध्यम से ही राशिफल का आकलन होता है। आपका आज का दिन कैसा रहने वाला है, इसके बारे में आप राशिफल से जान सकते हैं। आइए जानते हैं कि ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा के अनुसार 19 अप्रैल शनिवार का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा?

---विज्ञापन---

मेष राशि

धार्मिक और सांस्कृतिक उत्सव में भाग लेंगे। लंबी दूरी की यात्रा के योग बन सकते हैं। बुद्धि से किया गया कार्य संपन्न होगा। खानपान में सावधानी रखें। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी।

उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें और बजरंग बाण का पाठ करें।

---विज्ञापन---

वृषभ राशि

ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के साथ समय बिताएंगे।

उपाय: जरूरतमंदों को खाना खिलाएं। जल में हल्दी और चावल डालकर सूर्यदेव को अर्पित करें।

---विज्ञापन---

मिथुन राशि

बिजनेस को लेकर किए गए प्रयासों का अच्छा परिणाम आपको मिलेगा। रिश्तों में मिठास आएगी। अधिक धन खर्च होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

उपाय: सुबह गाय को हरा चारा खिलाएं।

---विज्ञापन---

कर्क राशि

पारिवारिक सदस्यों से तनाव मिल सकता है। दांपत्य जीवन में उदासीनता रहेगी। रुपये पैसे के लेनदेन में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

उपाय: सुबह सूर्य को हल्दी में चावल डालकर जल दें और सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें।

---विज्ञापन---

सिंह राशि

शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में अधिक परिश्रम की आवश्यकता है। संतान के कारण चिंतित रह सकते हैं। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

उपाय: सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें और गाय को चार रोटी और गुड़ खिलाएं।

---विज्ञापन---

कन्या राशि

घर की उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। संतान के कारण चिंता के योग बनेंगे। बुद्धि से किया गया कार्य संपन्न होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं और सूर्य को जल दें।

---विज्ञापन---

तुला राशि

आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। किसी दोस्त अथवा रिश्तेदार के सहयोग से आपको सफलता मिलेगी।

उपाय: सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन कराएं और शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें।

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि

कोई कार्य ऐसा हो सकता है जिसके कारण आपका मन अशांत रहेगा। दांपत्य जीवन के कारण मन में भय रहेगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में की गई मेहनत सफल होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

उपाय: सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और बंदरों को गुड़-चना अथवा केला खिलाएं।

---विज्ञापन---

धनु राशि

संतान के कारण चिंतित रहेंगे। जीविका के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। रिश्तों में निकटता आएगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में सुधार होगा।

उपाय: सुबह गाय को चार रोटी हल्दी लगाकर खिलाएं और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

---विज्ञापन---

मकर राशि

उपहार और सम्मान में वृद्धि होगी। बैंक संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं।

उपाय: सुबह कुत्तों को भोजन कराएं और शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

---विज्ञापन---

कुंभ राशि

लंबी दूरी की यात्रा के योग बन सकते हैं। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

उपाय: शनि के बीज मंत्र का जाप करें और किसी बीमार कुत्ते का उपचार कराएं।

मीन राशि

चल या अचल संपत्ति के मामलों में सावधानी रखें। किसी मित्र अथवा रिश्तेदार के स्वास्थ्य के कारण चिंतित रहेंगे। व्यर्थ की भाग-दौड़ रहेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। जीविका के क्षेत्र में चल रहे प्रयास सफल होंगे। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। पारिवारिक समृद्धि के कारण आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

उपाय: गाड़ी धीमे चलाएं। सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें और सूर्य को जल अर्पित करें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें- 7 मई से 16 दिनों तक सतर्क रहें इन 4 राशियों के लोग, बुध के मेष में गोचर से मुकदमेबाजी और झगड़े के बनेंगे योग!

First published on: Apr 19, 2025 06:17 AM

End of Article

About the Author

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola