Aaj Ka Rashifal 18th August: इनपर श्रीहरि की रहेगी विशेष कृपा तो मां लक्ष्मी इन्हें करेंगी धनवान, मेष से मीन तक यहां जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 18th August 2022: आज दिनांक 18th August 2022 और दिन गुरुवार (Guruwar Ka Rashifal) है। जानिए ज्योतिषाचार्य दीपा शर्मा से आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है ?

कुल 12 राशियां होरोस्कोप (Horoscope) होती है और हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है। अगर आपको अपनी राशि का पता है तो उसकी मदद से आप इस पोस्ट के जरिए जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा ?

Advertisment

दरअसल ज्योतिष (Astrology) में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। यानी आपके लिए आज का दिन शुभ, सामान्य या फिर खराब। आप यहां अपनी राशि के अनुसार आज का अपना राशिफल (Rashifal) जान सकते हैं और बताए गए सुझावों को अपनाकर अपने दिन को खास बना सकते हैं।

मेष राशि (Aries)

आज व्यापार में प्रगति से आपको काफी हर्ष होगा। विद्यार्थियों को आज मानसिक बोझ से छुटकारा महसूस होगा। सायंकाल से रात तक पत्नी और बच्चों के साथ आस-पास की यात्रा का योग है। वैवाहिक जीवन भी आज आनन्ददायक बीतेगा।
शुभ अंक -6
शुभ रंग -हरा

 

विज्ञापन

और पढ़िए –

वृषभ राशि (Taurus)

राशि स्वामी शुक्र की अपने भाव में स्थिति और चंद्रमा का तुला राशि पर संचार मानसिक रूप से असंतोष का देने वाला है। शाम होते होते किसी बहुप्रतीक्षित शुभ परिणाम से भी हर्ष हो सकता है। मेहनत के अछे परिणाम मिलेंगे, घूमने फिरने का मूड बनेगा पार्टनर के साथ।
शुभ अंक -9
शुभ रंग -नीला

विज्ञापन

मिथुन राशि (Gemini)

आज खर्च में कटौती करना बहुत आवश्यक है। आज जो भी काम आप करेंगे सरलता से बन जाएगा इसलिए कुछ प्रोडक्टिव कार्य करेंगे तो बेहतर होगा, व्यर्थ के कार्यों में समय बर्बाद न करें। आज काफी बोल्ड एंड रूलिंग रहेंगे अपने कार्य स्थल पर।
शुभ अंक -1
शुभ रंग – पीला

कर्क राशि (Cancer)

आज पराक्रम वृद्धि से शत्रुओं का मनोबल गिरेगा। बच्चे खेलकूद में नाम कमाएंगे, तो वही पत्नी के हास्य विनोद का वातावरण रहेगा । आज जरूरतमंदों की मदद करने से सकून मिलेगा। राशि स्वामी केतु से पीड़ित होने से दिन भर में मन में बहुत उतार -चढ़ाव रहेंगे।
शुभ अंक-8
शुभ रंग -सफेद

विज्ञापन

सिंह राशि (Leo)

आज व्‍यापारियों को कोई नया अनुबंध मिलने से हर्ष होगा और नौकरीपेशा को महत्वपूर्ण जिम्‍मेदारी मिलने से खुशी होगी। आज आपको सांसारिक सुख, सम्मान, धनवृद्धि, भाग्य विकास का सुयोग चल रहा है, नई खोजों में भी रुचि बढ़ेगी। पुराने मित्रों के मिलने से नई आशाओं का संचार होगा और घर में उत्सव जैसा माहौल बनेगा ।
शुभ अंक 6
शुभ रंग गुलाबी

कन्या राशि (Virgo)

काम का भार आज कुछ ज्यादा अनुभव करेंगे। अपने जूनियर्स से काम निकालने के लिए प्यार से काम निकालना होगा। घर में भी सुमती से वातावरण हल्का-फुल्का बनाए रखेंगे, तो खुशी-खुशी काम बनेंगे। घर की समस्याएं अपने आप हल हो जाएंगी। आज किसी प्रिय व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे।
शुभ अंक -7
शुभ रंग-आसमानी

विज्ञापन

 

विज्ञापन

 

तुला राशि (Libra)

विज्ञापन

आज किसी भी मामले में फैसला जल्दबाजी में न करें, क्योंकि आज का दिन मिलाजुला प्रभाव वाला रहेगा ,व्यक्तिगत मतभेदों को व्यवसायिक मामलों के बीच में लाने से हानि हो सकती है। प्रेमी या किसी अन्य निकट के व्यक्ति से कोई कहासुनी हुई है, तो उसे बातचीत से सुलझाया जा सकता है।
शुभ अंक -2
शुभ रंग – मेहरून

वृश्चिक राशि (Scorpio)

किसी राजनैतिक व्यक्ति से निकटता और दोस्ती होगी और उसके अनुभव का लाभ भी आपको होगा। विद्यार्थियों को सलाह है कि अपना अधिक से अधिक समय अध्ययन में लगाएं। आज आपकी अपने साथियों के बीच लोकप्रियता बढ़ेगी। पार्टनर के साथ बनाकर रखें।
शुभ अंक -4
शुभ रंग -ग्रे

विज्ञापन

धनु राशि (Sagittarius)

आज आपके विरोधी परास्त होंगे राजनीतिक सहयोग भी मिलेगा लेकिन वाणी पर संयम रखें अन्यथा बाहर बनाये काम बिगड़ सकते हैं, रुपये पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें कोई भी लापरवाही बड़ा रूप ले सकती है। आज धैर्य से काम करेंगे तो सभी काम पूरे होंगे, हड़बड़ी में कोई काम न करे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
शुभ अंक -9
शुभ रंग -लाल

मकर राशि (Capricorn)

कोई पुरानी महिला मित्र से अकस्मात् धन लाभ का हर्ष हो सकता है। रोजी-रोजगार की दिशा में भी सफलता मिलेगी, आज नोकरी के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे, कार्यस्थल पर आज किसी से उलझने का प्रयास न करे, दिक्कत बढ़ सकती है,आज आपको आपके पार्टनर के द्वारा कोई उपहार या सम्मान का लाभ मिलेगा।
शुभ अंक -1
शुभ रंग – केसरिया

विज्ञापन

कुंभ राशि (Aquarius)

अपनी उत्तम कार्यशैली और मृदु व्यवहार का आज आपको लाभ मिलेगा। दूसरों से सहयोग लेने में आप सफल होंगे। आज आपको संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिलेगी साथ ही लक्ष्मी जी की कृपा से बड़ी मात्रा में धन प्राप्ति होगी जिसके चलते बड़ी इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं।
शुभ अंक -5
शुभ रंग – संतरी

मीन राशि (Pisces)

किसी मंगलमय या धार्मिक आयोजन की व्यवस्थाओं में व्यस्त रहेंगे। पिता या उच्चाधिकारियों से सराहना मिलेगी। आज सुबह से ही भागदौड़ बनी रहेगी, पार्टनर से काफी मेलजोल बनेगा,जिसकी वजह से मन अच्छा रहेगा, सेहत के ध्यान रखे खासकर घुटने का, आज मन मैं बहुत उथल पुथल रहेगी, शांत रहें अपना मानसिक संतुलन न बिगड़ने दें।
शुभ अंक -1
शुभ रंग – सुनहरा

विज्ञापन

Instagram: @astrologer_deepa_sharma

 

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ