Aaj Ka Rashifal: आज सोमवार को इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें मेष से मीन तक सभी का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 18 मई 2026 सोमवार को ग्रह स्थिति और नक्षत्रों के संयोग से सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहने वाला है इसके बारे में दैनिक राशिफल से जान सकते हैं. यहां पढ़ें आज 18 मई का राशिफल.

Aaj Ka Rashifal

Photo Credit- News24GFX

Aaj Ka Rashifal 18 May 2026: आज 18 मई 2026 दिन सोमवार को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है. वैशाख शुक्ल पक्ष द्वितीया पर रोहिणी और मृगशिरा नक्षत्र रहेगा. बालव, कौलव, तैतिल और गर करण रहेगा. इसके साथ ही सुकर्मा और धृति योग का निर्माण हो रहा है. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 18 मई 2026, दिन रविवार के राशिफल के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

मेष राशि 

विज्ञापन

आज किसी से भी विवाद न करें, अन्यथा आप उलझन में फंस सकते हैं. अपने अधिकारों का गलत प्रयोग करना भी आपके लिए दुखदाई हो सकता है. आज यात्रा आपके लिये लाभकारी रहेगी. आप की मेहनत से उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे. निवेशादि सफल रहेगा.

वृषभ राशि 

विज्ञापन

अपने काम से न ऊबकर अपने प्रोफेशन में मन लगक मेहनत करें. आज पढ़ाई में आपकी रूचि में कमी रहेगी. पैरों में दर्द की वजह से आप अस्त व्यस्त रहेंगे. उत्तेजना से कार्य बिगड़ेंगे. व्यय में वृद्धि होगी. तनाव तथा चिंता आप पर हावी होंगी. आज आप जोखिम न उठाएं.

मिथुन राशि 

विज्ञापन

आज अपने व्यवसाय को लेकर आप यात्रा कर सकते हैं. प्रोजेक्ट के लिए नए साझेदार मिलेंगे. घर के किसी सदस्य की चिंता रहेगी. आप शारीरिक अस्वस्थता से परेशान रह सकते हैं. बकाया धन की वसूली होगी. यात्रा आपके लिए लाभकारी रहेगी.

कर्क राशि 

विज्ञापन

आज आप कोई नई योजना बना सकते है. परिवार में पूछ परख कम होगी. पिता के साथ आज कल अच्छी घुल मिल रही है. आपकी कार्य प्रणाली में सुधार होगा. भय, चिंता तथा तनाव का माहौल खत्म होगा लेकिन आज आपको मेहनत अधिक करनी होगी.

विज्ञापन

सिंह राशि 

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण है. नए लोगों से जरा संभल कर मित्रता करें. किसी देव स्थान का भ्रमण आज संभव है. धर्म-कर्म में आपकी रुचि रहेगी. निवेश आपके शुभ रहेगा. राजकीय सहयोग मिलेगा. दुर्घटना आदि से बचें. बेवजह विवाद न करें.

विज्ञापन

कन्या राशि 

दिन की शुरुआत में आलस हावी रहेगा. आज आपको संत महापुरुषों का सानिध्य मिलेगा. वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें. अति विश्वास आपके लिए हानि कारक सिद्ध होगा. विद्यार्थी वर्ग अपनी पढ़ाई से संतुष्ट नहीं रहेगा.

विज्ञापन

तुला राशि 

किसी भी कीमत पर झुकना आप को पसंद नहीं है, लेकिन आज ये नियम आपको बदलना होगा. आपकी वैवाहिक यात्रा सफल रहेगी. गृहस्थ सुख भी मिलेगा. अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें. आज आपके कार्य में बाधा संभव है. मकान बदलने से लाभ होगा.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि 

अपने करियर को लेकर यदि आप ईमानदार नहीं है तो आप संभल जाएं. संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं, जो आपको लाभ देंगे. कार्यस्थल में उन्नति होगी. निवेश आदि आपके लिए लाभदायक रहेंगे. ज्यादा मेहनत से थकान हो सकती है.

विज्ञापन

धनु राशि 

समय के परिवर्तन से आप राहत महसूस करेंगे. विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा. आज आपको स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा. अनाज में निवेश शुभ रहेगा. सोच-विचार कर व्यापार करें अन्यथा अचानक हानि संभावित है. तैयारी कर रहे जातकों के पढ़ाई में मन लगेगा.

विज्ञापन

मकर राशि 

विज्ञापन

आप के हौसले से ही आप उन्नती करेंगे. नए वस्त्र की प्राप्ति संभव है. माता-पिता को अस्वस्थता रहेगी. आपसी वाद विवाद न करें. कोई शुभ समाचार मिल सकता है. नौकरी में प्रयास अधिक करना पड़ेंगा.

कुंभ राशि 

विज्ञापन

कार्यस्थल पर अधिकारियों से विवाद हो सकते हैं. अपनी गुस्सा पर आपको काबू करना होगा आप की गलती के कारण बने बनाये काम भी बिगड़ सकते है. आज आपकी कार्य सिद्धि होगी. आपकी सामाजिक मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी. धन का लाभ भी होगा.

मीन राशि 

विज्ञापन

आज आपको अपनो से बड़ों की बात भी मान लेनी चाहिये. पुराने मित्र-संबंधी से मुलाकात आज संभव है. मित्रों से शुभ समाचार मिलेंगे. आपका आत्म सम्मान बढ़ेगा. शनि की साढ़े साती आपको परेशान करेगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ