Aaj Ka Rashifal 18 July: मेष से मीन तक, कैसा रहेगा आपका दिन? जानें राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 18 July 2024: आज यानी 18 जुलाई गुरुवार को आपका दिन कैसा रहेगा और आपको किन किन बातों को ध्यान रखने के साथ कौनसे उपाय अपनाने होंगे? आइए जनते हैं।

Aaj Ka Rashifal 31 July 2024

आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 18 July 2024: कैसा रहेगा आज यानी 18 जुलाई गुरुवार को 12 राशियों का दिन? कौनसे उपाय अपनाने रहेंगे आपके लिए लाभकारी? किन किन बातों का रखना होगा ख्याल? ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा द्वारा 18 जुलाई का राशिफल और उपाय बता गया है, आइए जानते हैं।

विज्ञापन

मेष राशि

आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी परिवर्तन के योग हैं। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और मंगल के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

वृषभ राशि

मन परेशान रहेगा। नौकरी में कार्य क्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। व्यापारिक कार्यों में मन लगेगा। स्थान परिवर्तन के योग हैं । सुबह बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें और छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र करे।

मिथुन राशि

धैर्यशीलता बनाए रखें। किसी नए कारोबार की शुरुआत हो सकती है। आय में वृद्धि होगी। घर परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें। बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

कर्क राशि

मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। माता का सानिध्य मिलेगा। परिश्रम अधिक रहेगा। चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें और किसी गरीब व्यक्ति को आटा या चावल या चीनी दान करें।

सिंह राशि

धैर्य शीलता में कमी हो सकती है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। माता की सेहत का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। सुबह सूर्य को जल दें और सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

कन्या राशि

नौकरी के लिए परीक्षा और साक्षात्कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। वाणी पर संयम रखें। दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।सुबह गाय को भोजन करा दें और घायल गोवंश का उपचार करा दें।

तुला राशि

कारोबार का विस्तार होगा। लाभ में वृद्धि होगी। धार्मिक संगीत के प्रति रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। सुबह किसी छोटी बच्ची को वस्त्र दें और गरीब को भोजन करा दें।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। । सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें।

धनु राशि

घर परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं।कार्य क्षेत्र में वृद्धि होगी और अधिकारियों से संबंध अच्छे बनेंगे। भागदौड़ अधिक रहेगी। गाय को 4 रोटी बनाकर गुड़ के साथ दें। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

मकर राशि

परिवार में सुख शांति रहेगी। नकारात्मक विचारों से बचे। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में वृद्धि होगी। सुबह कुत्ते को भोजन कर दें और घायल कुत्ते का उपचार करे।

कुंभ राशि

आलस्य से बचें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। धैर्यशीलता बनाए रखें। व्यर्थ के क्रोध और वाद विवाद से बचें। सुबह शनि के बीज मंत्र का जाप करें और शाम को शनि मंदिर जाकर तेल का दीया जलाएं।

विज्ञापन

मीन राशि

शैक्षिक व बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। वाणी में मधुरता रहेगी। परिस्थितियों का सामना करेंगे और सफलता अवश्य पाएंगे। सुबह गाय को भोजन कर दें और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ