Aaj Ka Rashifal: आज मौनी अमावस्या पर इन 3 राशियों के पूरे होंगे जरूरी काम, जानें आपके लिए कैसा रहेगा 18 जनवरी 2026 का दिन?

Aaj Ka Rashifal: आज 18 जनवरी 2026 को मौनी अमावस्या के शुभ दिन पर जहां कई राशियों को लाभ होगा, वहीं कुछ लोग पैसों की कमी व खराब सेहत के कारण परेशान भी रहेंगे. यदि आप जानना चाहते हैं कि सूर्य देव को समर्पित रविवार (आज) का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो उसके लिए नीचे दिया हुआ राशिफल पढ़ें.

Aaj Ka Rashifal 18 January 2026

Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Rashifal 18 January 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 18 जनवरी 2026 को माघ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और प्रतिपदा तिथि रहेगी. साथ ही पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र, हर्षण योग, वज्र योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, आडल योग, चतुष्पद नक्षत्र और नाग करण रहेगा. 9 ग्रहों की स्थिति की बात करें तो राहु ग्रह कुंभ राशि में, केतु ग्रह सिंह राशि में, शनि ग्रह मीन राशि में, देवगुरु बृहस्पति (गुरु) ग्रह मिथुन राशि में रहेंगे, जबकि सूर्य ग्रह, मंगल ग्रह, बुध ग्रह और शुक्र ग्रह मकर राशि में रहेंगे. इसके अलावा चंद्र ग्रह धनु राशि से निकलकर मकर राशि में गोचर करेंगे.

विज्ञापन

चलिए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि सभी 12 राशियों के जातकों के लिए आज यानी 18 जनवरी 2026 का दिन कैसा रहेगा.

विज्ञापन

मेष राशि: 
दिन की शुरुआत नई ऊर्जा के साथ होगी. हालांकि, सोचे हुए कार्य समय पर न होने से मन खिन्न रहेगा. आज कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा. साथ ही यात्रा के योग हैं.

वृषभ राशि: 
प्रणय (प्रेम) संबंधों में मजबूती आएगी. हालांकि, कार्यस्थल पर मन अशांत रहेगा. किसी जरूरी कार्य को करने से पहले बड़ों का आशीर्वाद लेंगे तो अच्छा रहेगा. आज पुराने विवाद उभर सकते हैं. पैसों का लेनदेन सतर्कता से करें.

विज्ञापन

मिथुन राशि: 
सुख-सुविधा की जरूरतों को पूरा करने में आज आप लगे रहेंगे. हालांकि, संतान से विवाद होना संभव है. आज आपके राजनैतिक संबंध मजबूत होंगे. यदि आप समय के साथ स्वयं को बदलेंगे तो परिस्थिति अनुकूल होगी.

कर्क राशि: 
आप जो कहते हैं, उसे पूरा करेंगे. पूंजी निवेश के लिए ये समय अनुकूल है. शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायी है. आज न्यायपक्ष मजबूत होगा.

विज्ञापन

सिंह राशि: 
अपनी वाणी में मधुरता लाएं. हालांकि, आर्थिक संकटों के चलते कुछ जरूरी कार्यों में रुकावट आएगी. विवाह योग्य जातकों के लिए ये समय श्रेष्ठ है.

कन्या राशि: 
पूरानी बातें भूलकर एक नई शुरुआत करेंगे. लंबे समय से चली आ रही आर्थिक परेशानी आज दूर होगी. साथ ही संतान सुख मिलना संभव है. कुंडली में विदेश यात्रा के भी योग हैं. आज आप समय रहते जरूरी कार्य पूर्ण करेंगे.

विज्ञापन

तुला राशि: 
आज जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा. साथ ही सामाजिक कार्यों में सम्मिलित होंगे. हालांकि, जरूरी कार्य के न होने से मन अशांत रहेगा. इसके अलावा आर्थिक तंगी के चलते कर्ज लेना पड़ सकता है.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि: 
अधिकारी वर्ग के लिए ये समय अनुकूल नहीं है. इसके अलावा पूंजी निवेश के लिए भी ये समय अनुकूल नहीं है. कई दिनों से जो आप सोच रहे हैं, उस काम को आज पूरा करने का मौका मिलेगा.

धनु राशि: 
क्रोधी स्वभाव के चलते बनते काम बिगड़ सकते हैं. पैसे कमाने की चाह में आप गलत मार्ग पर जा सकते हैं. आज मौज-मस्ती पर पैसा खर्च होगा. दिन खत्म होने से पहले वाहन सुख मिलना संभव है.

विज्ञापन

मकर राशि: 
लंबे समय से चली आ रही व्यापारिक समस्या का समाधान होगा. विवाहित जातक अपनी निजी जिन्दगी में दूसरों को प्रवेश न दें. अपने परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें. कुंडली में धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं. कर्ज से मुक्ति मिलना आज संभव है.

कुंभ राशि: 
भवन-भूमि संबंधित निवेश कर सकते हैं. राज कार्य से जुड़े जातकों के लिए समय अनुकूल चल रहा है. यदि आप अपनी जीवनशैली में परिवर्तन लाएंगे तो लाभ होगा.

विज्ञापन

मीन राशि: 
व्यापार विस्तार का मन बना रहे हैं तो उसमें सफलता मिलेगी. हालांकि, क्रोध की अधिकता रहेगी. इसके अलावा आत्मविश्वास की कमी के कारण आप पीछे रह जाएंगे.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ