Pankaj Mishra
Read More
आपको ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलता दिख रहा है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। विद्यार्थी गुरुओं के प्रति निष्ठा भाव व भक्ति में डुबे नजर आएंगे। आपकी कोई लंबे समय से चली आ रही लेन देन की समस्या समाप्त होगी। जो लोग नौकरी बदलना चाहते हैं, उन्हें कोई बेहतर अवसर हाथ लगेगा और पहले से अधिक धन कमाने में कामयाब रहेंगे। परिवार में चल रही कलह समाप्त होगी।
उपाय- नारियल का जल शिवलिंग पर चढ़ाए।
शुभ अंक -5
शुभ रंग ब्राउन
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है, क्योंकि उसके ऊपर कुछ जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा। जिसे पूरी करने के लिए आप पूरी मेहनत करेंगे और उसमें सफल भी अवश्य होंगे। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो, तो आपको चुप रहना बेहतर रहेगा। आपको संतान से किसी भी मुद्दे पर बातचीत करते समय क्रोध नहीं दिखाना है। नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकता है।
उपाय- शिवलिंग पर जौ और काले तिल मिलाकर चढ़ाए।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- नीला
आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। आपके घर किसी मित्र व रिश्तेदार का आगमन हो सकता है। जिससे परिवार के सभी सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे। संपत्ति से संबंधित आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी, लेकिन आपको किसी व्यक्ति के कहने में आकर अपने धन का निवेश सोच विचारकर करना होगा। नहीं तो आपका वह धन फंस सकता है। विदेश से आयात निर्यात का व्यवसाय कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिले।
उपाय- पीले चंदन का लेप शिवलिंग पर करें फिर नागकेसर के फूल अर्पित करे।
शुभ अंक -4
शुभ रंग – आसमानी
Instagram: @astrologer_deepa_sharma
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।