Pankaj Mishra
Read More
आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के प्रेम में डूबे नजर आएंगे। माता से आपकी किसी बात पर झड़प हो सकती है। यदि ऐसा हो,तो आपको वाणी की मधुरता को बनाए रखना बेहतर रहेगा। जो लोग आर्थिक स्थिति को लेकर चिंतित थे, तो उनकी चिंता आज समाप्त होगी। क्योंकि उन्हें उनका उधार दिया हुआ धन वापस प्राप्त हो सकता है।
उपाय- कच्चे चावल से अभिषेक करें।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- पीला
यदि आप संतान को किसी नए कोर्स में दाखिला दिलाना चाहते हैं, तो आपकी वह इच्छा भी पूरी होगी। आप माता-पिता के आशीर्वाद से लेकर यदि किसी कार्य को करेंगे तो उसमें आप सफलता अवश्य हासिल करेंगे, जो लोग ऑनलाइन व्यवसाय करते हैं, उन्हें कोई भी आर्डर सोच विचारकर लेना होगा। नहीं तो वह उनके लिए कोई परेशानी बन सकता है। आपको धोखा मिलने के कारण आप परेशान रहेंगे।
उपाय- हार सिंगार का फूल शिवलिंग पर चढ़ाएं।
शुभ अंक -9
शुभ रंग – सफेद
सायंकाल से लेकर रात्रि तक आपको कुछ महान पुरुषों के दर्शन का लाभ मिलेगा व आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहना होगा, क्योंकि आपको कोई सिरदर्द, बुखार, पेट दर्द आदि जैसी समस्या हो सकती है। आपको कार्यक्षेत्र में कुछ नई योजनाओं को लागू करना पड़े, तो उसमें आपको अपने ऊपर निर्भर नहीं रहना है व अपनी बुद्धि का प्रयोग करके ही कोई फैसला लेना बेहतर रहेगा।
उपाय- गन्ने के रस से अभिषेक करें।
शुभ अंक -1
शुभ रंग -केसरिया
बाकी राशियों का Aaj Ka Rashifal जानने के लिए यहां क्लिक करें।
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।