हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: 18 दिसंबर को कैसा रहेगा 12 राशियों का दिन? जानें आज का राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 18 December 2024: आज यानी 18 दिसंबर 2024 को आपका दिन कैसा रहेगा? कौन-कौन से उपाय आपके लिए हम लाभकारी रहेंगे? आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
18 दिसंबर 2024 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 18 December 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कोई भी व्यक्ति अपने भविष्य के बारे में राशिफल के माध्यम से जान सकता है। ज्योतिर्विद डॉ. संजीव ने 12 राशियों के बारे में बताया है, जिसके जरिए जाना जा सकता है कि 18 दिसंबर बुधवार को आपका दिन कैसा रहेगा? आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।

मेष राशि

पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।किसी मित्र से धोखा मिल सकता है। मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। नौकरी परिवर्तन के योग हैं। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और मंगल के बीज मंत्र का जाप करें।

वृषभ राशि

संपत्ति के मामलों में प्रयास सार्थक होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। बहु प्रतीक्षित कार्य संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। मन में शांति व प्रसन्नता रहेगी। सुबह शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें और छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र का दान करें।

विज्ञापन

मिथुन राशि

व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। ससुराल पक्ष का सहयोग प्राप्त होगा। शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। किसी नए कारोबार की शुरुआत हो सकती है। आय में वृद्धि होगी। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और बुध के बीज मंत्र का जाप करें।

कर्क राशि

किसी महिला अधिकारी से तनाव मिल सकता है। पारिवारिक समस्या रहेगी। लोगों से बातचीत में संयम रखें। मन परेशान हो सकता है। व्यर्थ के क्रोध और वाद विवाद से दूर रहें। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें और किसी गरीब व्यक्ति को आटा या चावल या चीनी दान करें।

विज्ञापन

सिंह राशि

जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। वाणी के प्रभाव से सभी कार्य पूर्ण होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। अंतर्मन की संतुष्टि रहेगी। सुबह सूर्य को जल दें और सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें।

कन्या राशि

व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। नौकरी में अफसर से सद्भाव बना रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा। मित्र के सहयोग से नौकरी के मौके मिल सकते हैं। सुबह गाय को भोजन करा दें और घायल गाय का उपचार करा दें।

विज्ञापन

तुला राशि

आर्थिक मामलों में सुधार होगा। रिश्तों में निकटता आएगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार में बदलाव के योग बन रहे हैं। धार्मिक संगीत के प्रति रुचि बढ़ेगी। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है धन प्राप्ति के संकेत है। सुबह किसी छोटी बच्ची को वस्त्र दें और गरीब को भोजन करा दें।

वृश्चिक राशि

विज्ञापन

आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। धैर्यशीलता बनाए रखें। आशा निराशा के मनोभाव हो सकते हैं। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें।

धनु राशि

जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य प्राप्त होगा। संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रह सकते हैं। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। सेहत के प्रति सचेत रहें। खर्चों की अधिकता रहेगी। गाय को 4 रोटी बनाकर गुड़ के साथ दें। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

मकर राशि

आर्थिक मामलों में सुधार होगा। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में मान सम्मान की प्राप्ति होगी। सुबह कुत्ते को भोजन करा दें और घायल कुत्ते का उपचार करें।

ये भी पढें:- Saturn Transit: 2025 में होगा शनि गोचर, जानें मेष राशि पर कब से और कब तक साढ़े साती और ढैय्या का असर?

विज्ञापन

कुंभ राशि

शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। मित्रों के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। सुबह शनि के बीज मंत्र का जाप करें और शाम को शनि मंदिर जाकर तेल का दीपक जला दें।

मीन राशि

गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कारोबार का विस्तार होगा। वाणी में मधुरता रहेगी। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता रह सकती है। सुबह गाय को भोजन करा दें और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola