Aaj Ka Rashifal: कौन सी राशि वालों को होगा धन लाभ, किसे रहना होगा सतर्क? पढ़ें 17 सितंबर 2025 का राशिफल

आज का राशिफल 17 सितंबर 2025: पंचांग और ग्रह-नक्षत्रों के आधार पर जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्यफल। स्वास्थ्य, धन और करियर की स्थिति पढ़ें।

Aaj Ka Rashifal

Credit- News 24 Gfx

Aaj Ka Rashifal 17 September 2025: पंचांग के अनुसार, आज 17 सितंबर 2025 को आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी और द्वादशी तिथि है। साथ ही पुनर्वसु नक्षत्र, पुष्य नक्षत्र, बव करण, बालव करण, कौलव करण, परिघ योग और शिव योग बन रहा है। इसके अलावा सूर्य ग्रह का राशि गोचर भी हो रहा है, जिसके गहरा प्रभाव सभा राशियों पर पड़ेगा। आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए आज 17 सितंबर 2025 का दिन कैसा रहेगा?

विज्ञापन

मेष 

आपका स्वास्थ्य नरम रहेगा, कफ व बुखार की समस्या हो सकती है। किसी का भला करने पर आप ही परेशानी में आ सकते हैं। किसी से पैसों की लेन-देन में लापरवाही से बचें। अधिक लाभ लेने की लालच में हानि न हो इसका ध्यान रखें।

विज्ञापन

वृषभ

आपका दिन शुभ फलदायी रहेगा। धन-वृद्धि तथा प्रमोशन के योग हैं। व्यापार में किए गए सौदे में सफलता मिलेगी। परिजनों तथा मित्रों के साथ सुखद क्षणों का आनंद प्राप्त कर सकेंगे। छोटा प्रवास हो सकता है तथा नए संपर्क भी हो सकते हैं।

मिथुन

आज का दिन शुभ तथा अनुकूलता भरा होगा। कार्यालय में सहकर्मियों तथा उच्चाधिकारियों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। प्रमोशन के योग हैं। स्नेहीजनो से भेंट उपहार मिल सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

विज्ञापन

कर्क

आज आप धार्मिक कार्य, पूजा-पाठ आदि में व्यस्त रहेंगे। धार्मिक यात्रा होगी। परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अचानक धन लाभ हो सकता है। भाग्य आपका भरपूर साथ देगा।

सिंह

स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें। आकस्मिक खर्च का प्रसंग आ सकता है। परिजनो के साथ संयम पूर्वक व्यवहार करें। अनैतिक कार्यों से दूर रहें। ईश्वर-स्मरण तथा आध्यात्मिकता आपको शांति प्रदान करेगी।

विज्ञापन

कन्या

सामाजिक तथा अन्य क्षेत्रों में सम्मान प्राप्त होगा। सुंदर वस्त्राभूषणों की खरीदारी भी हो सकती है। वाहनसुख प्राप्त होगा। साझेदारों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। पति-पत्नी के बीच अगर तकरार हुआ होगा तो वह दूर होगा तथा घनिष्ठता बढ़ेगी।

तुला

आज घर में सुख-शांति का वातावरण बने रहने से प्रसन्नता में वृद्धि होगी। कार्यालय में साथ काम करने वाले आपका साथ देंगे। कार्य में यश की प्राप्ति होगी। माता-पिता से अच्छे समाचार मिलेंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी।

विज्ञापन

वृश्चिक

आपका दिन मध्यम फलदायी होगा। विद्यार्थियों को अभ्यास में सफलता मिल सकती है। नए कार्यों का प्रारंभ आज न करें। आर्थिक आयोजन के लिए अनुकूल दिन होने से आपका परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा। शेयर-सट्टे से दूर रहें। प्रवास टालें।

धनु

शरीर में स्फूर्ति तथा मन में आनंद का अभाव हो सकता है। परिजनों के साथ तनाव ना हो, इसका ध्यान रखें। स्वभिमान भंग न हो इसका ख्याल रखें। जमीन तथा वाहन के कागजात को सावधानीपूर्वक बनवाएं।

विज्ञापन

मकर

आज का दिन नए कार्यो का प्रारंभ करने के लिए शुभ है। नौकरी, व्यापार तथा दैनिक कार्यों में अनुकूल परिस्थिति रहने से प्रसन्न रहेंगे। भाई-बंधुओं से लाभ मिलेगा। आर्थिक लाभ के योग हैं। छात्रों के लिए दिन शुभ रहेगा।

कुंभ

आपका धन धार्मिक कार्यों में खर्च हो सकता है। पारिवारिक वातावरण बिगड़ सकता है। थोड़ा उदास रह सकते है। स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें। निर्णय लेने में दुविधा महसूस करेंगे।

विज्ञापन

मीन

आज आपका ध्यान नई योजनाओं में लगेगा। कानूनी विवाद में सफलता, स्थान परिवर्तन की योजना सफल हो सकती है। दिन के उत्तरार्द्ध में उलझनों के बावजूद पराक्रम में वृद्धि होगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ