हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal 17 July: सूर्य गोचर के बाद कैसा रहेगा 12 राशियों का दिन? जानें आज का राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 17 July 2024: ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा द्वारा मेष से लेकर मीन राशि का राशिफल बताया गया है, आइए जानते हैं कि 12 राशियों के 17 जुलाई बुधवार का दिन कैसा रहेगा और कौनसे उपाय अपनाने से लाभ होगा?

विज्ञापन
आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 17 July 2024: ग्रहों के राजा सूर्य ग्रह ने कर्क राशि में प्रवेश कर लिया है। ऐसे में 12 राशियों पर अलग अलग तरह से अच्छा और बुरा प्रभाव पड़ा है। सूर्य गोचर के अगले दिन 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ रहा है? आज यानी 17 जुलाई बुधवार को 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा और उनके लिए कौनसे उपाय अपनाने उत्तम साबित होंगे? आइए इसके बारे में ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा से जानते हैं।

मेष राशि

आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। कुटुंब के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति हो सकती हैं। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें। मंगल के बीज मंत्र का जाप करें।

वृषभ राशि

मंगल और गुरु की युति पारिवारिक जीवन में समृद्धि लाएगी। शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। समाज में सम्मान अर्जित करेंगे तथा आत्मविश्वास मजबूत होगा। जीवन में प्रेम रहेगा।

विज्ञापन

मिथुन राशि

किया गया कार्य संपन्न होगा। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। कारोबार से आय में वृद्धि होगी वाहन के रखरखाव तथा वस्त्रों आदि पर खर्च कर सकते हैं। माता-पिता के साथ किसी तीर्थ यात्रा पर जा सकते है। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें। बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।

कर्क राशि

रोग या विरोधी के कारण तनाव का सामना करना पड़ सकता है। संतान सुख में वृद्धि होगी। व्यापार में परिश्रम अधिक रहेगा। चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें। किसी गरीब व्यक्ति को आटा या चावल या चीनी दान करें।

विज्ञापन

सिंह राशि

संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी। मन परेशान हो सकता हैं। घर और कार्यस्थल पर सहयोग का माहौल रहेगा। सुबह सूर्य को जल दें और सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें।

कन्या राशि

सामाजिक कार्य में रुचि बढ़ेगी। मन में शांति रहेगी चिकित्सा खर्च बढ़ सकता है। सुबह गाय को भोजन करा दें और घायल गाय का उपचार करा दें।

विज्ञापन

तुला राशि

आर्थिक मामलों में सुधार होगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। सुबह किसी छोटी बच्ची को वस्त्र दें। गरीब को भोजन करा दें।

वृश्चिक राशि

उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। व्यापार में कठिनाई आ सकती है। खर्चों में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास के साथ नए अनुभव की यात्रा पर आगे बढ़ेंगे तो अच्छा रहेगा। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें। बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें।

विज्ञापन

धनु राशि

आज दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। कार्य क्षेत्र में वृद्धि होगी। अधिकारियों से संबंध अच्छे बनेंगे। छोटी यात्राओं के योग बन सकते हैं। गाय को चार रोटी बनाकर गुड़ के साथ दें। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

मकर राशि

मन प्रसन्न रहेगा। दांपत्य सुख में वृद्धि होगी। अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए आपको संघर्ष करना होगा। यह पक्का है कि आपको सफलता अवश्य मिलेगी। सुबह कुत्ते को भोजन करा दें। घायल कुत्ते का उपचार करा दें।

विज्ञापन

कुंभ राशि

पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। परिवार में धार्मिक कार्य संपन्न हो सकते हैं। यह सही समय है कि आप कोई नया कार्य शुरू करें। दिल दिमाग दोनों से ही परिस्थितियों पर विचार करना ठीक रहेगा। सुबह शनि के बीज मंत्र का जाप करें। शाम को शनि मंदिर जाकर तेल का दीया जलाएं

मीन राशि

सुखद समाचार मिलेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। परिस्थितियों का सामना करेंगे और सफलता अवश्य पाएंगे। पारिवारिक संबंधों में प्रतिबद्धता के कारण आपका सम्मान होगा। भावनाओं में सरल और सहज रवैया आपसे अपेक्षित है। सुबह गाय को भोजन करा दें। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola