हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: कैसा रहेगा आपका दिन? जानें आज का राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 16 February 2024: कैसा रहेगा आपका दिन और कैसे चमकेगी आपकी किस्मत? आइए आज का राशिफल जानते हैं।

विज्ञापन
आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 16 February 2024 in Hindi: ज्योतिष के मुताबिक कुल 12 राशियां हैं जो व्यक्ति के जीवन में कई तरह से प्रभाव डालते हैं। आज यानी 16 फरवरी 2024 को आपको कौनसा उपाय करना चाहिए? आपका दिन कैसा रहेगा? आइए ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा द्वारा बताए गए आज का राशिफल जानते हैं।

मेष राशि

जीवन में अत्यंत कोलाहल रहेगा और तनावपूर्ण स्थिति रह सकती है। मानसिक रूप से खुद को प्रबल रखें ताकि आपको दिक्कतें सहने मैं कोई तकलीफ ना हो। विनम्र स्वभाव रखेंगे तो बहुत अच्छा रहेगा। किसी मित्र के साथ गलतफहमी की वजह से मन तनाव में रह सकता है। सुबह किसी बच्ची को सफेद वस्त्र दान करें तो अच्छा रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृष राशि

पारिवारिक मामलों को बहुत कुशलता पूर्वक हल करेंगे। आपकी महत्व आकांक्षाएं पूर्ण होगी। शादी विवाह के संस्कार में परिवार सहित जाना होगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। जीवन में हर सुबह उल्लास रहेगा। किसी गरीब को सुबह आटा चावल या चीनी कुछ भी दान करें।

विज्ञापन

मिथुन राशि

कार्यस्थल पर आपको लाभ होगा। व्यापार में फायदे के योग हैं। निजी संबंधों में प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ेंगे। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है। लंबी दूरी की यात्राओं के योग बनेंगे। सुबह किसी गाय को हरा चारा खिला दें दिन अच्छा रहेगा। किसी घायल पशु का उपचार कराने से भी दिन बहुत अच्छा जाएगा।

कर्क राशि

बिना वजह मन में उलझन रहेगी और मन व्यथित रहेगा। माता की सेवा करें। प्रेम संबंधों में शांत रहे तो दिन अच्छा रहेगा। मित्रों के साथ अच्छा समय बताएं और दिन अच्छा जाएगा। घर परिवार में माता-पिता में बच्चों के साथ समय बिताएंगे तो तनाव काफी कम होगा। किसी छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र दान करें।

विज्ञापन

सिंह राशि

आलस्य का त्याग करें वरना दिन बहुत ही बेकार जा सकता है। कार्यस्थल पर अपने सहकर्मी में अधिकारियों से संबंध बनाकर के रखें वरना प्रॉब्लम आएगी। आज सुबह सूर्य को हल्दी में चावल और दाल मिलाकर जल दें है तो दिन अच्छा रहेगा।

कन्या राशि

जीवन में तनाव से मुक्ति मिलेगी तथा परिवार में माहौल सही रहेगा अतः खुशी से सबसे बात करें। वाहन धीमे चलाएं। किसी सहकर्मी की मदद करेंगे तो अच्छा रहेगा। समाज में किसी प्रकार का सहयोग करेंगे तो अच्छा रहेगा। सुबह गाय को हरा चारा खिलाएं। किसी गरीब को भोजन कराने के बाद ही घर से निकले।

विज्ञापन

तुला राशि 

सेहत में सुधार के लिए दिनचर्या में परिवर्तन करें। महिलाओं से बात करने का अवसर प्रदान होगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी व अधिकारियों से प्रेम पूर्वक व्यवहार रहेगा। रचनात्मक कार्यों में हिस्सा लें तो ऊर्जा मे वृद्धि रहेगी। पारिवारिक रिश्तों में बहस करने से बचें। किसी गरीब को आटा या चावल दान करें।

वृश्चिक राशि

पूरे दिन शरीर में स्फूर्ति व ऊर्जा बनी रहेगी  किसी मित्र के आगमन से परिवार में माहौल अच्छा बनेगा। आज लंबी यात्रा के योग है। बिना वजह किसी से ना उलझे अन्यथा मूड खराब होगा। पारिवारिक जीवन मैं शांत रहे तो अच्छा रहेगा। सुबह सूर्य को जल दें। बंदर को गुड़ चना या केले खिला सकते हैं। हनुमान चालीसा का पाठ करें तो अच्छा रहेगा।

विज्ञापन

धनु राशि

शिक्षण कार्य करने वालों को निराशा मिल सकती है। रिसर्च के फील्ड में आगे बढ़ सकते हैं परंतु संघर्ष करना होगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है। विद्यार्थियों को मेहनत करने पर सफलता अवश्य मिलेगी। आलस्य से बचे। किसी गाय को आटे की लोई में हल्दी लगाकर के दें तो दिन अच्छा जाएगा।

मकर राशि

आज का दिन सकारात्मक विचार कर सकते हैं.. प्रेम संबंधों के लिए समय बिल्कुल अच्छा नहीं है। मन के मुताबिक इच्छाएं पूर्ण हो जाएगी। घर में पति-पत्नी के बीच अच्छा माहौल रहेगा। परिवार के साथ बाहर घूमने जाएंगे तो माहौल अच्छा बनेगा। सुबह कुत्ते को भोजन करा दें और दूध पिला दें।

विज्ञापन

कुंभ राशि

दृष्टिकोण में बदलाव बहुत जरूरी है अन्यथा अलसी का वास रहेगा..आपके मन को आज अच्छा महसूस होगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा। जमीन जायदाद के केस में जल्द बाजी से बचें। मंगल बीज मंत्र का जाप और हनुमान चालीसा का पाठ करें। पत्नी से प्रेम भरी बातें हो सकती हैं। बिना वजह की समस्या से बचें। आज घूमने फिरने जा सकते हैं।

मीन राशि

विद्यार्थियों और शिक्षण कार्यों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। अपने दूर के रिश्तेदारों से मिलेंगे तो सुखद अनुभूति होगी। पढ़ाई लिखाई के लिए समय अच्छा है इसलिए अच्छे से मेहनत करें। प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल नहीं है। सुबह गाय को रोटी खिलाये और किसी घायल गाय का उपचार कराये तो दिन शुभ रहेगा। सुबह पिता का आशीर्वाद लेकर घर से चले तो अच्छा रहेगा।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola