Aaj Ka Rashifal 15th September 2022: आज दिनांक 15th September 2022 और दिन गुरुवार (Guruwar Ka Rashifal) है। जानिए ज्योतिषाचार्य दीपा शर्मा से आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है ?
कुल 12 राशियां होरोस्कोप (Horoscope) होती है और हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है। अगर आपको अपनी राशि का पता है तो उसकी मदद से आप इस पोस्ट के जरिए जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा ?
दरअसल ज्योतिष (Astrology) में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। यानी आपके लिए आज का दिन शुभ, सामान्य या फिर खराब। आप यहां अपनी राशि के अनुसार आज का अपना राशिफल (Rashifal) जान सकते हैं और बताए गए सुझावों को अपनाकर अपने दिन को खास बना सकते हैं।
मेष राशि (Aries)
सरकारी विभागों में कार्यरत लोग अपने जीवन में प्रगति और सफलता पा सकेंगे, जो जातक उच्च पद की नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें अपने प्रयास जारी रखने चाहिए क्योंकि इस दौरान आपको अपने प्रयासों का अच्छा फल मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन सुकून भर रहेगा।
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – मेहरून
वृषभ राशि (Taurus)
सूर्य के कर्क राशि में गोचर में आने के प्रभाव से नौकरी में बदलाव होने या स्थानांतरण होने की संभावना है. यानी कि मूल रूप से आपके कार्यस्थल में बदलाव होने के योग बन रहे हैं, इसके अलावा जो लोग खेल-कूद के व्यवसाय से जुड़े हुए हैं, वे भी इस दौरान अच्छा खासा लाभ अर्जित कर सकते हैं।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग – गुलाबी
मिथुन राशि (Gemini)
आपकी राशि के दूसरे भाव यानी धन के स्थान पर सूर्य आ रहा है. यह अवधि आपके लिए आर्थिक रूप से लाभकारी सिद्ध हो सकती है, परन्तु मेहनत और प्रयास बनाये रखने पड़ेंगे, नौकरीपेशा जातकों के जीवन में वेतन वृद्धि और प्रोत्साहन लेकर आ सकती है. बैंक-बैलेंस बढ़ेगा, अभी निवेश करने वाले जातकों को लंबे समय तक लाभ मिलेगा।
शुभ अंक – 6
शुभ रंग – मूंगिया हरा
कर्क राशि (Cancer)
सूर्य का गोचर आपकी ही राशि में हो गया है, इस दौरान आप इनकम बढ़ने की उम्मीद कर सकते हैं. सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे जातकों के लिए समय अनुकूल है यानी कि वे अपनी मनपसंद सरकारी नौकरी पाने में सफल हो सकते हैं। मान सम्मान बढेगा, धन के लिए भी अच्छा समय।
शुभ अंक – 8
शुभ रंग – नीला
सिंह राशि (Leo)
सूर्य के इस गोचर के दौरान आप कुछ यात्राओं की योजना बना सकते हैं, जो आरामदायक न होकर काफी थकानभरी होंगी, फिलहाल संभव हो तो ऐसी यात्राओं को टालने का प्रयास करें, यदि करनी पड़े तो सावधान होकर करें, धन के मामले में स्थिति सामान्य रहने वाली है. खर्चे भी बढ़ सकते हैं।
शुभ अंक – 3
शुभ रंग – सफेद
कन्या राशि (Virgo)
पब्लिक सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को खुशखबरी मिल सकती है. समाजसेवी के रूप में काम करने वाले जातकों के लिए समय अच्छा है. व्यवसायी जातकों को सलाह दी जाती है कि सूर्य के इस गोचर के दौरान कोई भी नया निवेश करने से बचें, जमीन-जायदाद में पैसा ना फसाए नुकसान हो सकता है।
शुभ अंक – 7
शुभ रंग – केसरिया
तुला राशि (Libra)
जो भी लोग करियर की नई शुरुआत करने की योजना बना रहे हैं, उन्हें इस अवधि में जल्द ही सफलता मिलने के योग बन रहे हैं, नौकरीपेशा जातकों को उनके कार्यक्षेत्र में प्रशंसा और प्रसिद्धि प्राप्त होगी, तो वही व्यवसायी को इस दौरान अपने व्यवसाय में प्रतिष्ठा और ख्याति प्राप्त होने वाली है।
शुभ अंक – 6
शुभ रंग- संतरी
वृश्चिक राशि (Scorpio)
इस समय यदि आप अपनी नौकरी में बदलाव करने की योजना बना रहे हैं तो इस अवधि में आपको कई अवसर प्राप्त होंगे, जो भविष्य में लाभकारी होंगे, व्यापार करने वालों को भी इस दौरान खूब लाभ होगा. हालांकि घर-परिवार पैसों के लेन-देन के चलते विवाद बढ़ सकते हैं।
शुभ अंक – 2
शुभ रंग – लाल
धनु राशि (Sagittarius)
वरिष्ठों या बॉस से बातचीत करते समय सावधान रहने की सलाह दी जाती है क्योंकि नौकरीपेशा जातकों को इस गोचर अवधि में अपनी नौकरी को लेकर असुरक्षा महसूस हो सकती है. आप ऑफिस की खराब राजनीति या साजिश का शिकार हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन संतुष रहेगा।
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – पीला
मकर राशि (Capricorn)
विरोधियों या शत्रुओं से सावधान रहें. किसी भी अंजान शख्स पर आंखें मूंदकर विश्वास ना करें, क्योंकि इस समय जो मकर राशि के जो जातक साझेदारी के व्यवसाय में हैं, उन्हें इस दौरान कुछ अनिश्चितताओं का सामना करना पड़ सकता है। सोच समझ कर निर्णय लें।
शुभ अंक – 8
शुभ रंग – आसमानी
अभी पढ़ें – इस दिन है अखंड सौभाग्य का पर्व करवा चौथ, जानें- शुभ मुहूर्त, पूजा विधि समेत तमाम जानकारी
कुंभ राशि (Aquarius)
जो जातक प्रेम संबंध में हैं, उन्हें इस अवधि में अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है, रिश्ते बिगड़ सकते हैं, शादी-विवाह के मामले भी बिगड़ सकते हैं, विवाहित जातकों को जीवनसाथी के खराब स्वास्थ्य या फिर कुछ जरूरी यात्राओं के कारण घर से दूर जाना पड़ सकता है। मन को अस्थिर न होने दें।
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – काला
मीन राशि (Pisces)
परिश्रम करने वालों को रोजगार में सफलताएं मिलेंगी, संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, छात्रों के लिए यह अवधि अनुकूल सिद्ध होगी, परिणाम का समय है, आप परीक्षाओं में उत्तीर्ण होंगे और अच्छे अंकों के साथ आगे बढ़ेंगे।विजय योग बने हुए हैं।
शुभ अंक – 3
शुभ रंग – सुनहरा
Instagram: @astrologer_deepa_sharma
अभी पढ़ें – आज का राशिफल यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
मेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
10 hrs agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
10 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
13 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
16 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines