Pankaj Mishra
Read More
Aaj Ka Rashifal, 15th November 2022: आज दिनांक 15 नवंबर और दिन मंगलवार (mangalwar Ka Rashifal) है। जानिए ज्योतिषाचार्य दीपा शर्मा से आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है ?
कुल 12 राशियां होरोस्कोप (Horoscope) होती है और हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है। अगर आपको अपनी राशि का पता है तो उसकी मदद से आप इस पोस्ट के जरिए जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा ?
अभी पढ़ें – Margi Guru 2022: देवगुरु 24 नवंबर को होंगे मार्गी, इन 5 राशियों की हर इच्छा करेंगे पूरी
दरअसल ज्योतिष (Astrology) में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। यानी आपके लिए आज का दिन शुभ, सामान्य या फिर खराब। आप यहां अपनी राशि के अनुसार आज का अपना राशिफल (Rashifal) जान सकते हैं और बताए गए सुझावों को अपनाकर अपने दिन को खास बना सकते हैं।
आज सांसारिक दृष्टिकोण कुछ बदल सकता है। परिस्थितियों के चलते साथ ही आपको सावधानीपूर्वक वही कार्य करना बेहतर रहेगा, जिससे आपका आत्मसम्मान बढ़े। आपकी किसी नए वाहन को खरीदने की इच्छा पूरी होगी। आपको व्यर्थ की मान बड़ाई के कार्यों को करने से बचना होगा, नहीं तो नुकसान हो सकता है। आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में कोई नई व्यवस्था को करने में लगे रहेंगे
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- आसमानी
आज आपकी मानव व प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होती दिख रही है। साझेदारी में व्यवसाय कर रहे लोगों को मन मुताबिक लाभ मिलेगा। यदि आप अपने संतान के भविष्य के लिए कुछ धन संचय करना चाहते हैं,तो आपनी इस इच्छा को भी पूरा करने में भी आप सफल रहेंगे। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, वह किसी की बातों में आकर किसी गलत काम में फंस सकते हैं। इसलिए सावधान रहें। आपको किसी यात्रा पर जाने से पहले अपने जरूरी सामानों के प्रति सावधान रहना होगा,नहीं तो उनके खोने का भय बना हुआ है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- पीला
आज आपको अपनी संतान के करियर की चिंता सता सकती है, जिसके कारण आप भागदौड़ में लगे रहेंगे। आपको भागदौड़ के कारण थकान का अनुभव होगा। आपको किसी कार्य को करने में असुविधा होगी, लेकिन फिर भी आप उस समस्या को छोड़कर काम पूरा करेंगे। जीवनसाथी के लिए यदि आप किसी नए व्यवसाय को करेंगे, तो वह भी आज करा सकते हैं, लेकिन आपको किसी भी कार्य को भाग्य के भरोसे नहीं छोड़ना है।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद
आज का दिन सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के दिन लिए उत्तम रहेगा। आपका कोई नई संपत्ति संबंधित विवाद सुलझ जाएगा और उसमें फैसला आपके पक्ष में हो सकता है। आपको बहुत समय से रुके हुए कार्य को पूरा अवश्य करना होगा, ननहीं तो वह आपकी परेशानी का कारण बनेंगे। रात्रि का समय परिवार के सदस्यों के साथ आमोद-प्रमोद में व्यतीत करेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई हर्षवर्धक समाचार सुनने को मिल सकता है।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- संतरी
आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ असुविधा होगी, क्योंकि आपके साथी आपकी पदोन्नति को देखकर परेशान रहेंगे। यदि आप कार्यक्षेत्र में व्यवसाय कर रहे लोगों के अधिकारिक क्षेत्रों में कुछ परिवर्तन करेंगे, तो वह उनके लिए लाभदायक रहेगा और तभी आपके सामने उन्नति के बहुत मार्ग खुलेंगे। जीवनसाथी से चल रही समस्या समाप्त होगी। अविवाहित जातकों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- हरा
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आप अपने अनुभव से किसी परिजन की समस्या को समाप्त करने में सफल रहेंगे। वहीं आगे चलकर आपके काम में पूरा साथ देंगे, लेकिन विद्यार्थियों को किसी से मिलकर पढ़ाई में आ रही समस्या का समाधान खोजना होगा व अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी। यदि आप किसी व्यक्ति से बहसबाजी में पड़े, तो वह आपके लिए नुकसानदायक रहेगी। आपको आज अपने पिता पक्ष की ओर से कोई उपहार मिल सकता है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- नीला
आज का दिन आपके पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा। आपको किसी निकट मित्र की सलाह और सहयोग से अपने बिगड़ते काम ठीक करने का मौका मिलेगा। राजनितिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के ऊपर कुछ जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है, फिर भी वह उन्हें पूरी करने में भी सफल रहेंगे। परिवार में आप छोटे बच्चों के साथ कुछ समय खेलकूद में व्यतीत करेंगे, जिससे आपकी मानसिक चिंता समाप्त होगी। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी
आज का दिन सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि लेकर आएगा। किसी विशेषज्ञ की सलाह आपके लिए आगे चलकर उपयोगी सिद्ध होगी। आपको अपने कामकाज में सुधार करने के लिए किसी मित्र से बातचीत करनी होगी। जीवनसाथी को यदि कोई शारीरिक कष्ट था, तो उसमें आज सुधार हो सकता है। आपकी कोई लेन देन से संबंधित बहुत बड़ी समस्या सुलझेगी। व्यवसाय कर रहे लोग अपने किसी साथी को साझेदार बना सकते हैं, जो ऑनलाइन कार्य करते हैं, उन्हें कोई बड़ा आर्डर मिल सकता है।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- लाल
आज का दिन आपके धन कोष में वृद्धि लेकर आएगा। आप अपने बलबूते पर ही अपनी काफी सारी समस्याओं का समाधान निकालने का पूरा प्रयास करेंगे, जिसमें आपको सफलता भी अवश्य मिलेगी। विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें यह अवसर मिल सकता है। आपका कोई मित्र आपसे लंबे समय बाद मुलाकात करेगा। राजनीति की दिशा में कार्यरत लोग किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे व उनके साथी उनकी छवि खराब करने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको ससुराल पक्ष से किसी व्यक्ति से बातचीत करते समय तोलमोल कर बोलना बेहतर रहेगा।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- पीला
आज आपको अपने बिखरे हुए कारोबार की चिंता बता सकती है। संतान की शिक्षा से संबंधित समस्याओं के लिए आपको जीवनसाथी से बातचीत करनी होगी। आपको अपने व्यवसाय में रुकी हुई योजनाओं को भी फिर से शुरू करना होगा। यदि आपने अपने मित्र की किसी निवेश संबंधी योजनाओं में धन लगाया तो वह आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। माताजी को आपको स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। जिसके लिए आपको डॉक्टरी परामर्श अवश्य लेना होगा। आप अपने घर की मरम्मत कार्यों को करवाने पर भी विचार कर सकते हैं।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- केसरिया
आज का दिन आपके धन,यश और कीर्ति में वृद्धि लेकर आएगा, लेकिन इसके लिए आपको अपने शत्रुओं की चिंता को छोड़ना होगा व आपको अपने कामों पर ध्यान लगाना होगा। यदि आप किसी संपत्ति की खरीदारी करने जा रहे हैं, तो उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें, नहीं तो आपको बाद में कोई नुकसान उठाना पड़ सकता है। विरोधी भी आपकी बातों से परेशान रहेंगे और आप आपके किसी बनते काम को बिगाड़ने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। आपको घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिससे आपका धन खर्च बढ़ेगा। यदि आपके ऊपर पहले कुछ कर्ज था तो आप उसे उतारने में भी काफी हद तक सफल रहेंगे।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- ब्राउन
अभी पढ़ें – Kaal Bhairav Ashtami: हर इच्छा होगी पूरी, काल भैरव को आज ही चढ़ाएं ये एक जादुई चीज
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होगी,जिसकी आपने मन्नत मांग रखी थी। माता पिता के सेवा में आप कुछ समय लगाएंगे व उनके बताए रास्ते पर चलकर आप अपने मित्रों की संख्या में भी इजाफा करेंगे। आपको किसी प्रियजन की सेहत की चिंता सता सकती है। किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिलने के कारण उनके लिए किसी पार्टी का आयोजन भी हो सकता है। आपको यदि पहले से कोई स्वास्थ्य संबंधित समस्या थी तो उसमें सुधार हो सकता है।
सुबह अंक- 1
शुभ रंग- पीला
Instagram: @astrologer_deepa_sharma
अभी पढ़ें – आज का राशिफल यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।