Pankaj Mishra
Read More
Aaj Ka Rashifal, 14 December 2022: आज दिनांक 14 दिसंबर, दिन बुधवार (Budhwar Ka Rashifal) है। ज्योतिष (Astrology) में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। यानी आपके लिए आज का दिन शुभ, सामान्य या फिर खराब।
यहां ज्योतिषाचार्य दीपा शर्मा चंद्र राशि के अनुसार सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के बारे में बता रही हैं आज का राशिफल (Rashifal)। बताए गए सुझावों को अपनाकर अपने दिन को खास बना सकते हैं।
कुल 12 राशियां होरोस्कोप (Horoscope) होती हैं और हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है। अगर आपको अपनी राशि का पता है तो उसकी मदद से आप इस पोस्ट के जरिए जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा ?
सेहत आज सामान्य रहेगा। अनजान लोगोँ के साथ आज आपकी जान पहचान बढ़ सकती है। व्यापार से संबंधित बातों में प्रगति आज हो सकती है। शादी के योग्य जातकों को आज विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। आज आप अपनी प्रतिभा का प्रयोग करके कोई बड़ी परीक्षा में सफल हो सकते हैं।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- लाल
आपकी राशि में मंगल का संचार क्रोधी बना सकता है। आज आपका मन भ्रमित हुआ सा रह सकता है। चंद्रमा का संचार आज स्वयं की राशि में मानसिक रूप से संतोष का देने वाला है। शाम होते होते किसी ऐसी खबर जिसका आपको बहुत इंतजार था। उसके शुभ परिणाम से हर्ष हो सकता है। मेहनत के अछे परिणाम मिलेंगे। घूमने फिरने का मूड बनेगा पार्टनर के साथ।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- नीला
आपकी राशि का स्वामी पार्टनर के स्थान में गोचर कर रहा है जिसके चलते सारा ध्यान पार्टनर के इर्द गिर्द ही रहेगा। आज सेहत के मामले में सतर्क रहें। साथ ही आज खर्च में कटौती करना बहुत आवश्यक है। आज जो भी काम आप करेंगे सरलता से बन जाएगा। इसलिए कुछ प्रोडक्टिव कार्य करेंगे तो बेहतर होगा। व्यर्थ के कार्यों में समय बर्बाद न करें। आज काफी बोल्ड एंड रूलिंग रहेंगे। अपने कार्य स्थल पर।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- पीला
आज आपका राशि स्वामी खुद की राशि में रहेगा। जिसकी वजह से मन मज़बूत तो रहेगा लेकिन फिर किसी किसी मामले में कंफ्यूज हो सकते हैं। लेकिन आज पराक्रम वृद्धि से शत्रुओं का मनोबल गिरेगा। बच्चे खेलकूद में नाम कमाएंगे, तो वही पत्नी के हास्य विनोद करने का प्रयास करेंगे तो अच्छा रहेगा। आज जरूरतमंदों की मदद करने से सकून मिलेगा। आज दिन भर में मन में बहुत उतार -चढ़ाव रहेंगे। फिर भी स्थिर रहना आपके लिए दिन को नार्मल कर सकता है।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- सफेद
आज प्रॉपर्टी का योग काफी स्ट्रांग तो खरीदना और बेचना दोनों अच्छा रहेगा। आज व्यापारियों को कोई नया अनुबंध मिलने से हर्ष होगा। नौकरीपेशा को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से खुशी होगी। आज आपको सांसारिक सुख, सम्मान, धनवृद्धि, भाग्य विकास का सुयोग चल रहा है। पुराने मित्रों के मिलने से नई आशाओं का संचार होगा। नई ऊर्जा का आगमन होगा। घर में उत्सव जैसा माहौल बनेगा।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- गुलाबी
बाकी राशियों के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।