---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानें राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 14 April 2024: ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा द्वारा 12 राशियों का राशिफल बताया गया है। ऐसे में आप जान सकेंगे कि आपका आज कैसा रहने वाला है? आपके लिए कौन से उपाय अपनाने फलदायी रहेंगे, आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

Aaj Ka Rashifal 14 April 2024: हम सभी अपने भविष्य के बारे में जानना चाहते हैं। तमाम तरह के सवालों के जवाब के लिए हम ज्योतिष से सलाह भी लेते हैं। अगर आप भी अपने आज के बारे में जानना चाहते हैं तो ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा से राशिफल के जरिए जान सकते हैं। ऐसे में आप पता कर सकेंगे कि आपको किन चीजों से बचकर रहना और आपका आज दिन कैसा रहेगा? आइए 14 अप्रैल, रविवार का राशिफल और उपाय जानते हैं।

1. मेष राशि  

रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। आय में वृद्धि होने के संकेत है। सुबह के समय बीज मंत्र का जाप करें और सूर्य को जल अर्पित करें।

---खबर नीचे जारी है---

2. वृषभ राशि

शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी और शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। बिना वजह क्रोध से बचें। पिता का सम्मान करें। धनहानि से बचने का प्रयास करें। सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें। किसी गरीब कन्या को वस्त्र का दान करें।

3. मिथुन राशि 

रचनात्मक प्रयास सफल होगा। मन की नकारात्मकता दूर करने का प्रयास करें। घर में किसी मेहमान के आने से माहौल अच्छा रहेगा। लाभ में कमी रह सकती है लेकिन मित्रों का सहयोग मिलेगा। सुबह किसी गाय को हरा चारा खिला दें।

---खबर नीचे जारी है---

4. कर्क राशि

आर्थिक प्रयासों में प्रगति होगी। स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें। खर्चों में वृद्धि हो सकती है इसलिए भावुकता पर नियंत्रण रखें। सुबह चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें और शिवलिंग पर मोती अर्पित करें।

5. सिंह राशि

राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। पारिवारिक जीवन सुख में रहेगा और किसी लंबी यात्रा पर आज जा सकते हैं। घर में एक सुखमय माहौल रहेगा। सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें। किसी गाय को गुड़ और रोटी खिला दें।

---खबर नीचे जारी है---

6. कन्या राशि

जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी और दांपत्य जीवन सुख में रहेगा। मन अशांत रह सकता है। परिवार के किसी सदस्य की स्वास्थ्य खराब हो सकती है। सुबह किसी गाय को हरा चारा खिला दें। घायल गाय का उपचार करा दें और सूर्य को जल अर्पित करें।

7. तुला राशि

विपरीत राजयोग व्यावसायिक सफलता देगा। पारिवारिक माहौल तनावपूर्ण रह सकता है अतः माता का सम्मान करें। शिक्षण में शोध कार्यों में सुखद परिणाम मिल सकते हैं। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन करा दें। सफेद वस्त्र का दान करें। सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें।

---खबर नीचे जारी है---

8. वृश्चिक राशि

रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। आज का दिन आरामदायक रहेगा। आप किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें। बंदर को केला अथवा गुड़ चना खिला दें।

9. धनु राशि

चल अथवा अचल संपत्ति में सफलता मिलेगी। मित्रों के साथ घूमने का अवसर मिलेगा। कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से बाहर निकलें। किसी घायल गाय का उपचार करा दें। गाय को खाना खिला दें।

---खबर नीचे जारी है---

10. मकर राशि

रिश्तों में निकटता आएगी। दूसरों के दुख में शामिल होने का मौका मिलेगा, परंतु मन को ज्यादा व्यथित न करें। किसी की गवाही न दें। सुबह सूर्य को जल दें और शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

11. कुंभ राशि

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। लंबी यात्रा के योग है। जमीन खरीदने या बेचने को लेकर आज विचार न करें। सुबह पिता का आशीर्वाद लें। सूर्य को जला दें। घायल गाय उपचार करा दें।

---खबर नीचे जारी है---

12. मीन राशि

आत्मविश्वास बढ़ेगा और कार्यों में सफलता मिलेगी। घर परिवार में आज उत्सव का माहौल रहेगा। पत्नी से प्रेम रहेगा। सुबह किसी गाय को आटे की लोई में हल्दी लगाकर खिला दें। सुबह सूर्य देव को जल अर्पित करें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Apr 13, 2024 02:07 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola