Aaj Ka Rashifal 13 October 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 13 अक्टूबर 2025 को कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और अष्टमी तिथि रहेगी. साथ ही पूर्व दिशा शूल, आद्रा नक्षत्र, पुनर्वसु नक्षत्र, बव करण, बालव करण, कौलव करण, परिघ योग, शिव योग और रवि योग का निर्माण हो रहा है. नवग्रहों की स्थिति की बात करें तो शनि ग्रह मीन राशि में, कुंभ राशि में राहु ग्रह, सिंह राशि में केतु ग्रह, मिथुन राशि में चंद्र देव और देवगुरु बृहस्पति ग्रह, मंगल देव युति स्थिति में तुला राशि में बुध देव के साथ रहेंगे, जबकि कन्या राशि में सूर्य देव और शुक्र देव रहेंगे. इसके अलावा आज अहोई अष्टमी, राधा कुंड स्नान, कालाष्टमी और मासिक कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व भी मनाया जा रहा है.
चलिए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि सभी 12 राशियों के जातकों के लिए आज यानी 13 अक्टूबर 2025, शिव जी को समर्पित सोमवार का दिन कैसा रहेगा.
मेष राशि
प्रेम-प्रसंग में आज मेष राशिवालों को सफलता मिलेगी. हालांकि, परिवार में तनाव रहेगा. इसके अलावा आज आप जमीन-जायदाद के कागजात एकत्रित करने में लगे रहेंगे. यदि आप यात्रा करने का प्लान हैं तो उसे टालने का प्रयास करें. उम्मीद है कि मेष राशिवालों को आज नए आभूषण प्राप्त होंगे.
वृषभ राशि
वृषभ राशिवालों को आज सत्संग का लाभ उठाने का मौका मिलेगा. हालांकि, हीरे के व्यापारियों के लिए ये समय कमजोर है. छात्रों को आज सम्मान प्राप्त होगा, लेकिन सेहत थोड़ी कमजोर रहेगी. विवाहित जातक घर के नौकरों से आज परेशान रहेंगे.
मिथुन राशि
आज जो भी निर्णय लें, सोच समझ कर लें. जल्दबाजी में लिए गए निर्णय के कारण आज आपको नुकसान हो सकता है. जो लोग धार्मिक यात्रा पर जाना चाहते हैं, उन्हें यात्रा का लाभ मिलेगा. इसके अलावा सोचे कार्यों के समय पर न होने से आत्मविश्वास में कमी आ सकती है.
कर्क राशि
जो लोग कला व लेखन से जुड़े क्षेत्रों में काम कर रहे हैं, उन्हें ख्याति की प्राप्ति होगी. नौकरीपेशा जातकों का कार्यस्थल पर अधिकारियों से वाद-विवाद हो सकता है. माता-पिता का संतान की उन्नति देख मन प्रसन्न रहेगा. इसके अलावा वाहन क्रय करने का मन करेगा.
सिंह राशि
कार्यस्थल पर नौकरीपेशा जातकों को सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. विवाहित जातक जीवनसाथी का सहयोग करेंगे, जिससे कुछ जरूरी काम पूरे होंगे. इसके अलावा आज आपकी धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. साथ ही आर्थिक स्थिति में बदलाव आएगा, जिससे रुके कार्यों को गति मिलेगी.
कन्या राशि
युवा वर्ग को करियर में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा. विवाहित जातकों को पारिवारिक विवाद के चलते तनाव रहेगा. नौकरीपेशा जातकों का कर्मचारियों से विवाद हो सकता है, जिस कारण कार्यों में रुकावट आएगी. हालांकि, दिन खत्म होने से पहले आपको नए वस्त्र व आभूषण की प्राप्ति होगी.
तुला राशि
जो लोग साझेदारी में काम कर रहे हैं, उनके लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे. हालांकि, आज आपका बजट बिगड़ सकता है, जिसके कारण चिंता रहेगी.
ये भी पढ़ें- Ahoi Ashtami 2025 Rashifal: अहोई अष्टमी से शुरू होंगे 4 राशियों के अच्छे दिन, मंगल-चंद्र करेंगे नक्षत्र गोचर
वृश्चिक राशि
किसी बड़े कार्य की योजना बनेगी. यदि आप कुछ बड़ा करने वाले हैं, तो उसके बारे में किसी को न बताएं क्योंकि वो आपके कार्यों में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं. संतान सुख की प्राप्ति से विवाहित जातकों का मन प्रसन्न रहेगा. साथ ही नए संबंधों का लाभ मिलेगा.
धनु राशि
परिवारजनों के साथ यात्रा के योग बन रहे हैं. इसके अलावा अपनों से मेलजोल बढ़ेगा. यदि धनु राशि के जातक आज निवेश करते हैं तो उससे लाभ होने की संभावना है. हालांकि, प्रतिष्ठा को धक्का लग सकता है.
मकर राशि
व्यापारिक परिस्थितियों में सुधार होगा. साथ ही कारोबार में लाभकारी अनुबंध होंगे. इसके अलावा पारिवारिक आवश्यकताओं की पूर्ति होगी, लेकिन जीवनसाथी से मतभेद होना संभव है.
कुंभ राशि
कार्यस्थल पर कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा, जिससे दिन खास बनेगा. विवाहित जातकों के दांपत्य संबंध में सुधार होगा. इसके अलावा व्यावसायिक स्थिति में सुधार होगा. आज आपकी कुंडली में विदेश जाने के भी योग हैं. दिन खत्म होने से पहले कुंभ राशि के जातकों का पिता से मन-मुटाव हो सकता है.
मीन राशि
कई दिनों से मिल रही निराशा आज समाप्त होगी. दिन की शुरुआत नई ऊर्जा के साथ होगी. उम्मीद है कि आज आप सभी जरूरी कार्य संपन्न कर लेंगे. इसके अलावा आकस्मिक धन लाभ होने के भी योग हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
14 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
21 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines