हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: रवि योग पर आज कैसा रहेगा 12 राशियों का दिन? बीता दशहरा, अब एकादशी तिथि

Aaj Ka Rashifal: दशहरा के अगले दिन एकादशी तिथि का रवि योग से संयोग बन रहा है। आइए ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा से जानते हैं, 12 राशियों का दिन आज कैसा रहेगा और क्या उपाय करने से लाभ होगा?

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 13 October 2024: आज यानी 13 अक्टूबर को आश्विन महीने की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 9 बजकर 8 मिनट से शुरू हो रही है और आज दिन रविवार है। आज धनिष्ठा और शतभिषा नक्षत्र के योग में विद्यारंभ मुहूर्त है और रवि योग भी बन रहा है। शुभ काम के लिए अभिजित मुहूर्त 11:44 AM से 12:30 PM तक रहेगा। आइए ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा से जानते हैं कि दशहरा के अगले दिन एकादशी तिथि का दिन यानी 13अक्टूबर 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा?

मेष राशि

आज किसी उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। आपके किए गए प्रयास सार्थक सिद्ध होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें। सूर्य को जल अर्पित करें।

विज्ञापन

वृष राशि

पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। रोग और विरोधी सक्रिय रहेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। सूर्य को सुबह जल अर्पित करें और किसी गाय को चार रोटी और गुड़ खिलाने से फायदा होगा।

मिथुन राशि

रिश्तों में निकटता आएगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर रचनात्मक प्रयास प्रकट करेंगे। आप परिवार के सभी लोगों के साथ घूमने जा सकते हैं। सुबह किसी गाय को हरा चारा खिला दें और बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

कर्क राशि

आज व्यर्थ की परेशानियां होगी। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। आर्थिक प्रगति के योग हैं। सुबह किसी गरीब को आटा या चावल का दान करें और चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें। अवश्य लाभ होगा।

सिंह राशि

स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न रखें। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। मानसिक रूप से असंतुष्ट रह सकते हैं। आज किसी लंबी यात्रा पर जाने की योग हैं। सूर्य देव को जल अर्पित करें और सूर्य देव का बीज मंत्र भी जाप करें।

विज्ञापन

कन्या राशि

आज आप संतान के कारण चिंतित रह सकते हैं। आपके किए गए प्रयास से सफल होंगे। आर्थिक हानि होने का भय बना रहेगा। सुबह सूर्य को जल अर्पित करें और घायल गाय का उपचार करवा दें।

तुला राशि

बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। पारिवारिक व्यवस्था बनी रहेगी। जीवन में आध्यात्मिक खोज से परिवर्तन आएगा। किसी गरीब बच्चों को भोजन करा दें और गाय को खाना खिलाएं।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है, जैसे सट्टा से धनलाभ होगा। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आप सहज और सरल रहते हुए प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराएंगे। आज दिन बहुत अच्छा रहेगा। सुबह बजरंगबाण का पाठ करें और बंदर को गुड़ चना या केला खिलाएं।

ये भी पढ़ें: Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर बदलेगी इन 5 राशियों की किस्मत, दुर्लभ राजयोग से बरसेगा पैसा!

विज्ञापन

धनु राशि

किसी उत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ने के योग हैं। निजी संबंधों में मधुरता आएगी। परिवार के लोगों के सहयोग से सफलता मिलेगी। गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर खिलाएंस और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

मकर राशि

आप आज बाहर घूमने जा सकते हैं। पारिवारिक तनाव हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। पिता का आशीर्वाद लेकर घर से बाहर निकलें। कुत्तों को भोजन कराएं और शाम को शनिदेव के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

कुंभ राशि

गाड़ी संभलकर चलाएं। जीवनसाथी या संतान के कारण चिंतित रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। सुबह सूर्य देव को जल अर्पित करें और सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें।

मीन राशि

जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। रिश्तों में निकटता अवश्य आएगी। मित्र की मदद से काम बनेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। संगीत के क्षेत्र में कार्य करने वालों को सफलता मिलेगी। सुबह किसी गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर खिलाएं और बृहस्पति देव के बीज मंत्र का जाप करें, लाभ होगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Numerology: इन दो मूलांक की 6 तारीखों में जन्मे लोग बनते हैं खिलाड़ी, इनमें कहीं आप भी तो नहीं!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola