Aaj ka Rashifal, 13 October 2023: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्रवार 8 राशियों के लिए बेहद शुभ है, क्योंकि लक्ष्मी जी आज 8 राशियों पर अपनी जमकर कृपा बरसाने वाले हैं। सभी कार्यों में उन्नति, यश दिलाने वाले लक्ष्मी जी की कृपा से आज 8 राशियों के जातक खुशहाल नजर आएंगे। नौकरी और कारोबार में जमकर उन्नति होगी। इसके अलावा आज कुंडली में समस्त ग्रहों की स्थिति भी अनुकूल रहने वाली है। जिससे स्वास्थ्य भी अनुकूल रहेगा। किसी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। इसके अलावा वैवाहिक जीवन में खुशियां रहेंगी। आइए अब हम आपको एक-एक करके सभी 12 राशियों के लिए 13 अक्टूबर, शुक्रवार का राशिफल बताते हैं।
मेष राशि
आज का दिन किसी धार्मिक काम से लाभ मिलेगा। गरीबों को भोजन कराएंगे। बिजनेस में आत्मविश्वास से काम को सफल बनाएंगे। गृहस्थ जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी, लेकिन सेहत से परेशान रहेंगे। खानपान पर ध्यान दें। वाणी पर संयम रखें । नौकरी में जीवन साथी का सहयोग रहेगा।ख़र्चों में वृद्धि होगी, लेकिन साथ ही आय में वृद्धि संतुलन बनाएगी।
अंक- 4
रंग- सफेद
वृषभ राशि
आज का दिन परिवार के साथ अच्छा समय बितेगा। घर-परिवार या किसी रिश्तेदार के यहां मांगलिक आयोजन में सम्मिलित होने का अवसर मिलेगा। नौकरी व बिजनेस की गति तेज रफ्तार के साथ सफलता दिलाने वाली है। दोस्तों के घर जाना होगा। पत्नी का साथ मिलेगा।आज आप पूरे दिन ऊर्जावान महसूस करेंगे, ऑफिस में कई दिनों से रुका हुआ काम समय पर पूरा करेंगे। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन बेहतर है। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।
अंक- 7
रंग- ब्राउन
मिथुन राशि
आज का दिन साथी के साथ सुखद मुलाकात होगी, यात्रा भी सुखद रहेगी। पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। आर्थिक रूप से आप समृद्ध रहेंगे और नए सौदे भी आगे बढ़ेंगे। आपको परिवार और दोस्तों का अच्छा सहयोग मिलेगा।जातक के परिवार में शुभ कार्य होने का योग बन रहा है भाई बहन के लिए रोजगार के अवसर मिलेंगे, भाई बहन की सुख समृद्धि में वृद्धि का योग बन रहा है नए व्यापार के अवसर मिलेंगे। विद्यार्थियों खिलाड़ियों के लिए बढ़िया समय चल रहा है।
अंक-5
रंग- हरा
कर्क राशि
आज का दिन अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें ,बिना सोचें समझे ना कोई काम करें, नुकसान हो सकता है। वाणी से धन लाभ होने का योग बन रहा है समय का सदुपयोग करें समय आपके अनुकूल है भाग्य आपका साथ दे रहा है जितना आप मेहनत करेंगे उतना लाभ मिलेगा। नौकरी अच्छे पैकेज के साथ मिलेगी।आज काम का बोझ कुछ तनाव और झुंझलाहट का कारण बन सकता है। चतुर वित्तीय योजनाओं में फंसने से बचें, निवेश में बेहद सावधानी बरतें।
अंक- 3
रंग- पैरेट ग्रीन
सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए कारगर साबित होगा। ऑफिस में कुछ नई जिम्मेदारियां आपके कंधों पर आ सकती हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। शाम को घर आते समय किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपको अच्छा लगेगा।आज घर के बड़ों का आशीर्वाद लेकर बाहर जाएं, आपके लिए कारगर साबित होगा। ऑफिस में कुछ नई जिम्मेदारियां आपके कंधों पर आ सकती हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।
अंक- 3
रंग- आसमानी
कन्या राशि
आज का दिन आज आपके जीवन में किसी खास दोस्त के आने से आपके जीवन की खुशियां दोगुनी हो जाएंगी. आपके जीवन में खुशियां दस्तक देने वाली हैं। आसपास या आपके साथ किसी के साथ गलतफहमी भी हो सकती है।जातक का दोस्तों के साथ अच्छी तरह से समय बीतेगा। प्रेम संबंधों जातक का भावुक स्वभाव पार्टनर को अच्छा लगेगा। भाई-बहनों से लाभ होगा। नौकरी में प्रतिस्पर्धा रहेगी। धार्मिक काम का सफल आयोजन करेंगे।
अंक- 2
रंग-पीला
तुला राशि
आज का दिन निवेश से जुड़े अहम फैसले किसी और दिन के लिए छोड़ देने चाहिए।आज आपको यह जानकर बहुत दुख होगा कि जिस पर आप हमेशा से विश्वास करते आए हैं, वह वास्तव में उतना विश्वसनीय नहीं है, नौकरी में सामान्य रहने वाला है। क्रोध पर सयंम रखें। किसी के बारे में भी अच्छा नहीं सोच पाएंगे। जो आपके दिन को खराब करने के लिए काफी है।
अंक-8
रंग- गेरुआ
वॄश्चिक राशि
आज का दिन आज यात्रा का दिन रहेगा, ऑफिस के किसी काम से आपको बाहर जाना पड़ सकता है, दिन अच्छा बीतेगा। घर में किसी दूर के रिश्तेदार के आने से खुशियों का माहौल बनेगा। आपके दोस्त भी घर आ सकते हैं। पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा।जातक पिता की सेहत खराब होने से परेशान रहेंगे। अस्पताल के चक्कर काटने में पूरा दिन बितेगा। पैतृक संपत्ति का भी नुकसान होगा।
अंक-6
रंग- संतरी
धनु राशि
आज आप अपने प्रेमी और प्रेमिका के साथ प्यार भरे पल बिताएंगे। आज शेयर बाजार में निवेश न करें। आर्थिक लाभ होगा और आप भौतिक चीजों पर भी खर्च करेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। आपको समय-समय पर अपने मित्रों का सहयोग मिलता रहेगा।गुस्से व जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें, जातक को नुकसान हो सकता है। नए बिजनेस करने के अवसर मिलेंगे। शुभ कार्य का योग बन रहा है जमीन एवं वाहन खरीदने का योग बन रहा है।
अंक- 9
रंग- नीला
मकर राशि
आज का दिन आज आप कोई महत्वपूर्ण योजना भी बना सकते हैं। जीवनसाथी से थोड़ी अनबन के कारण आपकी मानसिक चिंता बढ़ सकती है। आपका अच्छा व्यवहार आपको दूसरों को प्रभावित करने में मदद करेगा। आप अपने प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि करेंगे। आपका पारिवारिक जीवन आज शुभ रहने वाला है। जातक की मदद करने से लोग पीछे हटेंगे। धैर्यपूर्वक अपने कामों को पूरा करेंगे। सफलता मिलेगा
अंक- 5
रंग- सलेटी
कुम्भ राशि
आज का दिन इस समस्या से निजात पाने के लिए सकारात्मक सोच का सहारा लें. इसके बिना आप आत्मविश्वास हासिल नहीं कर सकते। दूसरों को प्रभावित करने के लिए अतिरिक्त पैसा खर्च न करें। आप अपने आकर्षण और व्यक्तित्व से कुछ नए दोस्त बनाएंगे।आज अपने व्यापार को बढ़ाने का प्रयास करेंगे ।
अंक- 2
रंग- पिंक
मीन राशि
आज का दिन लाभदायी निकलेगा उच्च अधिकारियों की कृपा दृष्टि से पदोन्नति की संभावना दिखाई देगी। व्यापार में लाभ की संभावनाएं हैं। गृहस्थ जीवन में आनंद का माहौल रहेगा। कुटुंब में भी प्यार रहेगा। पिता की तरफ से लाभ मिलने का संकेत हैं। कुछ नया सीखने के लिए बेहतरीन दिन है। आय से अधिक व्यय पर धन खर्च होने के योग हैं। विदेशी कम्पनियों से नौकरी के ऑफर आएंगे। दोस्तों के साथ मस्ती करेंगे। बच्चों का ख्याल रखें।
अंक- 9
रंग- नेवी ब्लू
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
लीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
14 hrs agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
17 hrs ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
1 day agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
2 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
2 days agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज शुक्रवार को भद्रा का साया, जानिए कैसा बीतेगा सभी का दिन, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines