---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Aaj Ka Rashifal: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? मंगल गोचर से कैसा पड़ रहा प्रभाव

Aaj Ka Rashifal 13 July 2024: मंगल द्वारा राशि परिवर्तन करने से 12 राशियों में से की राशि पर अच्छा और किस पर बुरा असर पड़ रहा है? आइए जानते हैं।

---विज्ञापन---

Aaj Ka Rashifal 13 July 2024: ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों के बारे में बताया गया है, जिनका सीधा संबंध ग्रहों से होता है। 12 जुलाई को शाम 7 बजकर 12 मिनट पर ग्रहों के सेनापति मंगल ने गोचर किया जिसका असर 12 राशियों पर अच्छा और बुरा दोनों पड़ा है। आज यानी 13 जुलाई शनिवार को ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा से जानते हैं कि 12 राशियों पर मंगल गोचर से कैसा प्रभाव पड़ रहा है?

1. मेष राशि

मंगल का परिवर्तन उत्तम होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी… महत्वपूर्ण मुद्दों पर मन प्रसन्न रहेगा। किसी मित्र अथवा रिश्तेदार से मिलने पर घर में खुशी आएगी। किसी मांगलिक कार्य में हिस्सेदारी बनेगी… सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें।

---विज्ञापन---

2. वृषभ राशि

आपके सभी कार्य संपन्न होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सुबह किसी छोटी बच्ची को उपहार दें और भोजन करा दें। शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें।

3. मिथुन राशि

व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी तथा सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। सुबह गाय को हरा चारा अथवा भोजन करा दें। बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।

---विज्ञापन---

4. कर्क राशि

मंगल गुरु की युति शिक्षा प्रतियोगिता के लिए उत्तम होगी। मन में अवसाद रहेगा। किसी मित्र अथवा रिश्तेदार से तनाव मिल सकता है। चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें और शिवलिंग पर जल अर्पित करें।

5. सिंह राशि

जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। संतान के कारण चिंता रहेगी। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सुबह सुबह के बीज मंत्र का जाप करें। गाय को रोटी में गुड़ मिलाकर खिला दें।

---विज्ञापन---

6. कन्या राशि

धर्मगुरु से मतभेद हो सकता है। नौकरी के क्षेत्र में किए गए प्रयास सफल होंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में निकटता आएगी। बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें और किसी घायल गोवंश का उपचार भी करवा दें।

7. तुला राशि

रचनात्मक प्रयास फली भूत होंगे। संतान के प्रति आपका व्यवहार बहुत उदार होगा। लंबी यात्रा के योग बन सकते हैं। शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें। किसी गरीब को आटा अथवा चावल दान करें।

---विज्ञापन---

8. वृश्चिक राशि

आर्थिक लाभ होगा। महत्वपूर्ण मुद्दों को सुलझाने के लिए धैर्य से कम लेंगे तो लाभ होगा। अपनी वाणी पर संयम रखेंगे तो लाभ मिलेगा। घर परिवार में लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। सुबह बजरंग बाण का पाठ करें। बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें।

9. धनु राशि

रचनात्मक प्रयास वाली भूत होंगे। कभी-कभी बिना वजह है परिस्थितियों के कारण मन में तनाव रह सकता है। गाड़ी धीमे चलाएं। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें और गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर खिला दें।

---विज्ञापन---

10. मकर राशि

महत्वपूर्ण व्यक्तियों का सहयोग प्राप्त होगा जिसके कारण आपके कार्य की सफलता में प्रगति होगी। आपके बच्चों के व्यवसाय में प्रगति होगी। सुबह कुत्ते को भोजन करा दें और शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

11. कुंभ राशि

आर्थिक मामलों को मजबूत करने के लिए किया गया प्रयास सार्थक होगा। यात्रा और देशाटन की स्थिति सुखद होगी। परिवार में कोई सांस्कृतिक या मांगलिक कार्य हो सकता है। मन प्रफुल्लित रहेगा। घायल कुत्तों का उपचार करा दें। शनि देव की पूजा करें। शाम को शनि मंदिर जाकर तेल का दीपक जला दें।

---विज्ञापन---

12. मीन राशि

संतान के कारण तनाव हो सकता है। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे और लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। गाय की सेवा करेंगे तो विशेष कृपा होगी। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Jul 13, 2024 05:30 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola