Aaj Ka Rashifal Today Horoscope 13 January 2024: दैनिक राशिफल के मुताबिक, आज मेष राशि के लिए बहुत खास है। वृषभ राशि वालों के रुके कार्य पूर्ण होंगे। ऐसे ही सभी राशियों के लिए आज का दिन यानी 13 जनवरी बेहद खास रहेगा। आगे सभी 12 राशियों के लिए आज का राशिफल और उपाय जानिए।
मेष राशि
आज किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिलेगा। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। अगर आप पुलिस में नौकरी करते हैं तो अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। सुबह शनि का बीज मंत्र पढ़ें। बंदरों को केला या गुड़ चना खिलाएं।
यह भी पढ़ें- साल 2024 के अंत तक शनि देव इन राशियों पर रहेंगे मेहरबान, जमकर बरसाएंगे धन-दौलत
वृष राशि
आज अपने आप को ऊर्जावान महसूस करेंगे व किसी रिश्तेदार के घर भी जा सकते हैं। लंबी दूरी की यात्रा के योग हैं। किसी महिला मित्र से मिलकर सुखद अनुभव होगा। पारिवारिक व व्यावहारिक रूप से दिन सामान्य रहेगा। पत्नी के साथ अपने संबंध ठीक रखें, अन्यथा कष्ट होगा। सुबह आटा, चावल या चीनी कुछ दान करें। किसी बच्ची को सफेद वस्त्र दान करें।
मिथुन राशि
व्यावसायिक कार्य सुचारू रूप से आगे बढ़ेंगे। रचनात्मक कला को आप प्रस्तुत करेंगे। आज आप अंतर्मुखी हो सकते हैं, अतः अपनी भावनाओं को व्यक्त अवश्य करें। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। कार्यस्थल पर खुशी मिलेगी। सुबह के समय किसी गाय को हरा चारा खिलाएं। शनि के बीज मंत्र का जाप करें।
कर्क राशि
आज मन व्यथित रहेगा और उदासी भी रहेगी। बिना वजह सांसारिक मोह माया में न फसें। आध्यात्मिकता का सहारा लें। किसी मित्र या रिश्तेदार से कोई शोक समाचार मिल सकता है। मन को संभाल कर रखें, अन्यथा उदासीन भाव बन सकता है। सुबह चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें। शिवलिंग पर मोती अर्पित करें
सिंह राशि
आज पिता से अनबन हो सकती है अतः पिता का सम्मान करें। उनकी किसी बात का जवाब ना दें। अपने कार्य स्थल पर बिना वजह किसी अधिकारी से ना भिड़े। किसी सहकर्मी से सहायता लेंगे तो अच्छा रहेगा। शनि के बीज मंत्र का जाप करें। गाय को चार, रोटी में गुड़ डालकर के खिलाएं।
कन्या राशि
व्यावसायिक जीवन में सफलता मिलेगी। शेयर मार्केट से अच्छी खबर आने की आज उम्मीद है। घर परिवार में माहौल सुखद रहेगा। लंबी दूरी की यात्राओं के योग हैं। सुबह गाय को हरा चारा खिलाएं।
तुला राशि
पत्नी के साथ संबंध सुखद रहेंगे। आज बच्चों की पसंद के काम करें तो बहुत अच्छा रहेगा। सुबह जब ऑफिस के लिए निकलें तो माता-पिता के चरण स्पर्श करें। सुबह कुत्ते को रोटी खिला दें या दूध पिला दें।
वृश्चिक राशि
निजी व पेशेवर जीवन की दिनचर्या में आप तरक्की के मार्ग पर तेजी से कदम बढ़ाएंगे। मन उत्साह बढ़ा चढ़ा रहेगा। सत्यता के विचार रखने में आप निष्ठुर हो सकते हैं अतः भावनाओं पर संयम रखें। सुबह शनि के बीज मंत्र का जाप करें।
यह भी पढ़ें- तीन दिन बाद शनि की राशि मकर में सूर्य का महागोचर, 3 राशियों की चमक जाएगी किस्मत
धनु राशि
शिक्षण कार्य से जुड़े लोगों को आज सफलता नहीं मिलेगी। आकाश या निराश ना हो और मेहनत करते रहें, रिसर्च कार्यों में अभी ज्यादा मेहनत ना करें अन्यथा परिणाम आशा के अनुरूप नहीं मिलेंगे। आज एकांत में जीवन बिताएंगे तो सुखद रहेगा। सुबह हल्दी का तिलक लगाकर घर से निकलें।
मकर राशि
आज जमीन की खरीद करने के लिए दिन बहुत उत्तम है। सीमेंट में लोहे से जुड़े लोगों को बिजनेस में फायदा हो सकता है। घर परिवार में जीवन सुखद रहेगा। किसी दोस्त या रिश्तेदार के यहां मिलने के लिए जा सकते हैं। समय बहुत अच्छा कटेगा। सुबह कुत्तों को भोजन करा दें व शनि मंत्र का जाप करें।
कुंभ राशि
न्याय के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज सफलता मिलेगी। माता-पिता के साथ अच्छा दिन बिताएंगे। आध्यात्मिकता के मार्ग पर चलकर आज किसी गुरु से मुलाकात हो सकती है। सामाजिक कल्याण के लिए कार्य करेंगे तो अच्छा रहेगा। सुबह शनि के बीज मंत्र का जाप करें व कुत्तों को खाना खिलाएं।
मीन राशि
किसी भी प्रकार की जल्दबाजी से बचें। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आज वहान बहुत धीमे चलाएं या वाहन चलाने से बचें। मानसिक व भावनात्मक संतुलन बनाकर रखें व आध्यात्मिक शक्ति का सहारा लेंगे तो दिन अच्छा रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर कार्य स्थल पर चलें। सुबह बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।
यह भी पढ़ें- 30 जनवरी का दिन 4 राशियों के लिए बेहद खास, करियर में आएगा गजब का उछाल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 hrs agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
1 day agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
3 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
6 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines