हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal 13 April: वैशाख मास शुरू, जानें आज का राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 13 April 2025: 13 अप्रैल रविवार को वैशाख माह का पहला दिन है। मेष से लेकर मीन राशि के लिए दिन कैसा रहेगा? आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।

विज्ञापन
13 अप्रैल का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 13 April 2025: हिंदू पंचांग के जरिए समय और काल की सही गणना की जाती है। पंचांग के अनुसार वैशाख माह शुरू हो गया है। प्रतिपदा तिथि और दिन रविवार है। राहुकाल का समय 05:10 अपराह्न से 06:46 अपराह्न तक है। ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा द्वारा दैनिक राशिफल में 12 राशियों के बारे में बताया है। 13 अप्रैल रविवार का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा? कौनसे उपाय अपनाने लाभकारी रहेंगे? आइए आज का राशिफल और उपाय जानते है।

मेष राशि

रिश्तेदारों के मामले में सफलता मिलेगी। पारिवारिक समस्या का निदान होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में प्रयास सार्थक होगा। सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें व सूर्य को जल दें।

वृषभ राशि

विरोधी परास्त होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। धर्म गुरु का आशीर्वाद प्राप्त होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें। किसी गरीब कन्या को वस्त्र दान करें।

विज्ञापन

मिथुन राशि

किया गया प्रयास सार्थक होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। रिश्तों में निकटता आएगी। लाभ में कमी रह सकती है। सुबह किसी गाय को हरा चारा खिला दें। सूर्य को जल दें।

कर्क राशि

विरोधी तनाव का कारण हो सकता है। भाई बहन के स्वास्थ्य के कारण चिंतित रहेंगे। अधीनस्थ कर्मचारी या भाई से तनाव मिल सकता है। मन अशांत रहेगा। वाणी पर संयम रखें। सुबह चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें। शिवलिंग पर मोती अर्पित करें।

विज्ञापन

सिंह राशि

रिश्तों में मधुरता आएगी। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मांगलिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। धार्मिक प्रवृति में वृद्धि होगी। सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें। किसी गाय को गुड़ व रोटी दें।

कन्या राशि

जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। रिश्तेदार से तनाव मिल सकता है। सुबह किसी गाय को हरा चारा खिला दें वह घायल गोवंश का उपचार करा दें और सूर्य को जल दें।

विज्ञापन

तुला राशि

आर्थिक मामलों में तनाव रहेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। कर्म क्षेत्र में बढ़ा सकती है। गुरु का सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन करा दें और सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें।

वृश्चिक राशि

निजी सुख में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें। बंदर को केला अथवा गुड़ चना खिला दें।

विज्ञापन

धनु राशि

पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। खाने पीने का ध्यान रखें। रिश्तों में निकटता आएगी। आत्म सम्मान में वृद्धि होगी। पुरुषार्थ सार्थक सिद्ध होंगे आर्थिक सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। किसी घायल गोवंश का उपचार करा दें और गाय को खाना खिला दें।

मकर राशि

परिवार के किसी सदस्य से तनाव मिल सकता है। लंबी यात्रा के योग हैं । सुबह सूर्य को जल दें व शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- 

कुंभ राशि

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। विरोधी परास्त होंगे। आर्थिक मामलों में व्यय अधिक होगा। लंबी यात्रा के योग है। सुबह पिता का आशीर्वाद लें। सूर्य को जल दें तथा घायल गोवंश का उपचार करा दें।

विज्ञापन

मीन राशि

जीविका के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। धन यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। सुबह किसी गाय को आटे की लोई में हल्दी लगाकर खिला दें। सुबह सूर्य देव को जल दें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola