---विज्ञापन---

Aaj Ka Rashifal: देवउठनी एकादशी पर 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन? जानें आज का राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 12 November 2024: आज 12 नवंबर को देवउठनी एकादशी और तुलसी विवाह का शुभ दिन है। 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है, आइए जानते हैं।

Aaj Ka Rashifal 12 November 2024: कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और दिन मंगलवार है। हर्षण योग का निर्माण हो रहा है। आज के दिन देवउठनी एकादशी भी है। करीब चार महीने के बाद भगवान विष्णु निद्रा अवस्था से जागेंगे। इसी के साथ ही सभी शुभ कार्य हो सकेंगे। ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा ने 12 राशियों का राशिफल बताया है, आइए जानते हैं आपका आज का दिन कैसा रहेगा और कौनसे उपाय अपनाने लाभकारी रहेंगे?

मेष राशि

व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जटिल समस्याओं को हल करेंगे। मंगलवार की सुबह मंगल के बीज मंत्र का जाप करें। बंदरों को केले अथवा गुड़ चना खिला दें।

---विज्ञापन---

वृषभ राशि

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नए दृष्टिकोण के साथ लक्ष्य पर केंद्रित करें व परेशान ना हो। सुबह सूर्य को हल्दी और चावल डालकर जल अर्पित करें। गाय 4 रोटी और गुड़ खिला दें।

मिथुन राशि

घर के मुखिया से तनाव और वैचारिक मतभेद रहेगा। शांत रहे व अध्यात्म का सहारा लें। आज के दिन बंदरों को गुड़ चना अथवा केला खिलाएं। मंगल के बीज मंत्र का जाप करें तो ठीक रहेगा। किसी गरीब को भोजन करा दें ।

---विज्ञापन---

कर्क राशि

आर्थिक लाभ हो सकता है। पिता या धर्म गुरु का सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन सुख में रहेगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा। रिश्तेदार या मित्र के यहां मांगलिक कार्य में शामिल हो सकते हैं। सुबह मंगल के बीज मंत्र का जाप करें। सूर्य को हल्दी में चावल डालकर जल दें।

सिंह राशि

आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर कार्य करें तो सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों के प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के पूरे योग बनते हैं। सुबह गाय को 4 रोटी में गुड़ डालकर दें।

---विज्ञापन---

कन्या राशि

पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहने के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। महिलाओं से ज्यादा बातचीत करने से बचें। मंगल के बीज मंत्र का जाप करें। किसी गरीब को भोजन करा दें तो अच्छा होगा।

तुला राशि

धन, यश व कीर्ति में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहे प्रयास सार्थक सिद्ध होंगे। बिना वजह किसी से ना उलझे अन्यथा हानि होगी। किसी छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र का दान करें।

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि

आपके स्वभाव के प्रति लोग आकर्षित होंगे। रिश्तों में निकटता आएगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। परिवार में कोई वैवाहिक कार्य संपन्न होगा। घरेलू सामान व वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। हनुमान चालीसा का पाठ करें। मंगल के बीज मंत्र का जाप करें।

धनु राशि

संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। ससुराल पक्ष सहयोग प्राप्त होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। गाय को 4 आटे की लोई हल्दी के साथ लगाकर देंगे तो दिन शुभ रहेगा।

---विज्ञापन---

मकर राशि

रोग या विरोधी तनाव का कारण बनेंगे। आर्थिक जोखिम से बचकर रहें। घायल कुत्ते का उपचार करा दें। कुत्ते को रोटी दें।

कुंभ राशि

व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। जीविका के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सफल होगा। गाड़ी सावधानी से चलाएं। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से बाहर जाएंगे तो दिन अच्छा रहेगा। किसी घायल कुत्ते की सेवा करें तो अच्छा रहेगा।

---विज्ञापन---

मीन राशि

अपने उत्साह जनक प्रदर्शन से आप लोगों का मन मोह लेंगे। पारिवारिक जीवन में उल्लास रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। नकारात्मक लोगों से दूर रहें। एक चुटकी हल्दी पानी में डालकर स्नान करें तो दिन अच्छा रहेगा।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Weekly Horoscope 11 Nov to 17 Nov: कैसा रहेगा 12 राशियों का ये पूरा सप्ताह? जानें साप्ताहिक राशिफल

First published on: Nov 12, 2024 05:00 AM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola