Pankaj Mishra
Read More
आज कार्यक्षेत्र में व्यवसायिक लाभ बढ़ेगा। आज घर और बाहर आपके कार्यों की सराहना होगी। धर्म-कर्म में आर्थिक योगदान देंगे। आज आपके पार्टनर और आप के बीच किसी पारिवारिक बात पर झगड़ा हो सकता है। थोड़ा टालने की कोशिश करें। कुल मिलाकर आज का दिन शुभ है। नौकरीपेशा जातकों को तरक्की मिलेगी। आपका स्थानांतरण भी हो सकता है।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- संतरी
आजीविका के नए संसाधन स्थापित होंगे। संतान के किए कार्यों से प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच सकती है। कभी कभी कोई बात अवॉयड करना सही होता है। हर बात पर आज एक्शन लेने से बचें। आज कोई भी डील खासकर पैसे से जुड़ी और इन्वेस्टमेंट से जुड़ी उसमे अधिक सतर्क और सावधान रहें, क्योंकि दिन ज्यादा अनुकूल नहीं है। कमाई घट सकती है और धन अवरुद्ध हो सकता है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- ब्राउन
आज आपको आपके परिवार से सहयोग प्राप्त होगा। लेकिन वरिष्ठों या सहकर्मियों के साथ किसी भी तरह के तर्क या संघर्ष से खुद को दूर रखें। काम कुछ स्लो चल सकता है परंतु फिर भी धैर्य रखना ही उचित होगा। आज आर्थिक मज़बूती का दिन है तो आप आर्थिक रूप से आप ठीक रहेंगे।अपने मनोबल को मजबूत करें। मेहनत करें दूसरों पर विश्वास न करें। शत्रु बुरी तरह परास्त होंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- बैंगनी
आज मानसिक रूप से आप कुछ परेशान हो सकते हैं। लेकिन आपका पार्टनर आपको आज परेशानी से बाहर निकलने में सफल रहेगा। प्रेम संबंधों से जुड़े जातक अपने साथी की भावनाओं को पूर्ण रूप से महसूस कर पाएंगे। नौकरी चाहने वालों को सफल होने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने पड़ सकते हैं। वादों को सही समय पर निभाने का प्रयास करें। व्यवसाय में शत्रु भय बना रहेगा।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- पीला
Instagram: @astrologer_deepa_sharma
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।