Pankaj Mishra
Read More
Aaj Ka Rashifal, 11 December 2022: आज दिनांक 11 दिसंबर, दिन रविवार (Raviwar Ka Rashifal) है। ज्योतिष (Astrology) में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। यानी आपके लिए आज का दिन शुभ, सामान्य या फिर खराब।
यहां ज्योतिषाचार्य दीपा शर्मा चंद्र राशि के अनुसार सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के बारे में बता रही हैं आज का राशिफल (Rashifal)। बताए गए सुझावों को अपनाकर अपने दिन को खास बना सकते हैं।
कुल 12 राशियां होरोस्कोप (Horoscope) होती हैं और हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है। अगर आपको अपनी राशि का पता है तो उसकी मदद से आप इस पोस्ट के जरिए जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा ?
आज नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई उच्च पद प्राप्त हो सकता है। आपको किसी से भी बातचीत सोच विचारकर करनी होगी। जो लोग सामाजिक क्षेत्रों में कार्य कर रहे हैं उनको अपने कार्य द्वारा सम्मानित किया जाएगा। आज माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संभवतः आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आप परिवार के किसी सदस्य के मांगलिक आदि कार्यों के कारण व्यस्त रहेंगे।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- लाल
आज आपके सारे काम बन जाएंगे। आज का दिन आपकी सुख व समृद्धि में वृद्धि लेकर आएगा। आपके परिवार का माहौल सुखमय रहेगा। आप किसी नई योजना में धन लगाने में सोच विचार करेंगे और आपको उसका लाभ भी मिल सकता है। कोई मन की इच्छा पूरी होने के कारण आप प्रसन्न रहेंगे। आपको नौकर चाकरों का भी भरपूर सुख मिलता दिख रहा है। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को महिला मित्रों से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह उनके कार्य में रुकावट डालने की कोशिश करेंगे।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- हरा
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आप अपने आलस्य को त्यागकर सक्रिय रहेंगे और अपने रुके हुए कार्य को भी आसानी से पूरा कर पाएंगे, लेकिन आपका सुंदर वस्त्रों व अन्य किसी चीज पर मन आ सकता है, जिसकी खरीदारी भी आप करेंगे। आपको अपने खान-पान की आदत में सुधार लाना होगा। आपको सिर दर्द, बदन दर्द आदि जैसी समस्या हो सकती है। नौकरी में कार्यरत लोगअधिकारियों के व्यवहार से परेशान रहेंगे।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- सफेद
विदेश से कोई अवसर मिलेगा या विदेश में रह रहे परिजन से खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिसका आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा। माता-पिता से आप अपने मन की कुछ समस्याओं को साझा करेंगे, जिनसे आपका मानसिक बोझ भी कम होगा। आपको किसी मित्र की मदद के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- ग्रे
आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में सफल रहेंगे। पिताजी को कोई शारीरिक कष्ट सकता है, जो आपकी परेशानी का कारण बनेगा। आपको थकान के कारण सिर दर्द, बुखार आदि हो सकता है। आज आपके घर कोई मांगलिक और धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है, जिसमें आप व्यस्त रहेंगे और परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। आमदनी के नए नए स्त्रोत मिलेंगे।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- मेहरून
बाकी राशियों के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।