Aaj Ka Rashifal 10th October 2022: आज दिनांक 10 अक्टूबर और दिन सोमवार (Somwar Ka Rashifal) है। जानिए ज्योतिषाचार्य दीपा शर्मा से आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है ?
कुल 12 राशियां होरोस्कोप (Horoscope) होती है और हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है। अगर आपको अपनी राशि का पता है तो उसकी मदद से आप इस पोस्ट के जरिए जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा ?
दरअसल ज्योतिष (Astrology) में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। यानी आपके लिए आज का दिन शुभ, सामान्य या फिर खराब। आप यहां अपनी राशि के अनुसार आज का अपना राशिफल (Rashifal) जान सकते हैं और बताए गए सुझावों को अपनाकर अपने दिन को खास बना सकते हैं।
अभी पढ़ें – Chhath Puja 2022: इस बार कब से है छठ पूजा, जानें मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व
मेष राशि (Aries)
आज आपको आकास्मिक धन लाभ हो सकता है। बड़े भाई बहनों के पीछे आज आप कुछ धन खर्च कर सकते हैं। प्रेम में आज आपका दिन अच्छा रहेगा। दोपहर के बाद संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। विदेश से धन प्राप्त होने की भी संभावना बनी हुई है। व्यापार कार्य करने वाले को भी लाभ के संकेत दिखाई दे रहे हैं।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- लाल
वृषभ राशि (Taurus)
आज अधिकतर समय आपके मन में विचार नकारात्मक रह सकते हैं। पति पत्नी के बीच में किसी बात को लेकर घर में मतभेद हो सकता है। नौकरी में आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। संतान के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आज आपकी दिनचर्या अस्त-व्यस्त रहने की संभावना है।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- दूधिया
मिथुन राशि (Gemini)
आज का दिन आपके लिए सुख शांति वाला रहेगा। आज आप खूब सोच विचार कर ही कोई आर्थिक कदम उठाएं। यात्रा करने से परहेज करें। देश परदेश में रहने वाले लोगों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखना चाहिए। आज आपको आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- हरा
कर्क राशि (Cancer)
आज आपके धन हानि की संभावना है। नए कार्य करने के योग भी बनते हुए दिखाई दे रहे हैं। कार्य में व्यस्तता अधिक रहने से मानसिक तनाव उलझन रह सकती है। नौकरी पेशा लोगों को लाभ होने की संभावना है। आज आपको बच्चों की पढ़ाई लिखाई में कुछ और अवरोध उत्पन्न हो सकता है। ख्याल रखें।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- क्रीम
सिंह राशि (Leo)
आज स्वजनों के साथ आपकी अच्छी बनने वाली है। संतान सुख अच्छा दिखाई दे रहा है। माता-पिता और अपने बड़ों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार सामान्य रूप से चलने वाला है। जीवन साथी की सलाह से आज आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। आज छात्रों के कठिन से कठिन कार्य भी पूर्ण हो जाएंगे।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- लाल
कन्या राशि (Virgo)
आज पारिवारिक जनों का पूर्ण प्रेम व सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक लाभ की भी प्राप्ति होगी। नौकरी करने वाले लोगों को अपने परिश्रम का लाभ मिलेगा। आज का दिन भाग्य आपका पूरा साथ देने वाला है। गृहस्थ जीवन सुखमय व्यतीत होगा। पड़ोसियों के साथ कुछ व्यवहार में खराबी आ सकती है।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- काफी
तुला राशि (Libra)
आज परिवार के मामले में व्यय की अधिकता रहेगी। मन में कुछ अशांति के भाव रह सकते हैं। आपके लिए व्यापार आज लाभदायक रहेगा। आपको मान-सम्मान पद प्रतिष्ठा प्राप्त होने वाली है। आज आप कुछ पुण्य कर्म सत्कर्म करने वाले हैं। किन्तु आज आपको व्यर्थ के वाद विवाद से दूरी बनाकर रखनी चाहिए।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- सफेद
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज रोजी रोजगार में सफलता विशेष लाभ की स्थिति होने वाली है। आज आप उत्साह के साथ साथ बुद्धि का भी प्रयोग करें तो बेहतर रहेगा। शारीरिक श्रम की अधिकता रहने वाली है। आर्थिक नुकसान से बचने वाले प्रयासों पर बल दे तो दिन उत्तम रहेगा। छात्रों के लिए दिन शिक्षा के दृष्टि से ठीक रहने वाला है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- मैरुन
धनु राशि (Sagittarius)
आज पशु पक्षियों से आपका लगाओ बढ़ेगा। उनके लिए आज आप कुछ कार्य कर सकते हैं। परोपकार करने की भावना मन में बढ़ेगी। आर्थिक जीवन संतुलित रहेगा। शिक्षार्थियों को सफलता मिलेगी। प्रेम के संबंध में कोई तीसरे व्यक्ति के कारण संबंध में अलगाव हो सकता है। गृहस्थ का सुख अच्छा रहेगा।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
मकर राशि (Capricorn)
संतान से संबंधित कोई चिंता आज आपको परेशान कर सकती है। आज आपको विरोधियों से कुछ कष्ट प्राप्त हो सकता है। व्यापार विस्तार की योजना सफल रहने वाली है। साझेदारी के काम में भी सफलता मिलेगी। मीडिया कर्मियों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। प्रेम अभीष्ट की सिध्दि होगी।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- आसमानी
कुंभ राशि (Aquarius)
आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायक रहेगा। धर्म-कर्म में आपकी रूचि रहेगी। कुछ धन आज आप परोपकार के हेतु दान कर सकते हैं। महिलाओं के लिए आज का दिन काफी शुभ रहने वाला है। आज आप अपने इष्ट मित्रों परिचितों के लिए कुछ उपहार या मनोरंजन पार्टी का आयोजन कर सकते हैं।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- बादामी
मीन राशि (Pisces)
नौकरी पेशा लोगों के लिए आज कुछ उतार-चढ़ाव वाला दिन रह सकता है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें तो व्यापारिक काम में भी आपका दिन अच्छा बीतेगा। आज आप उत्तम भोजन का आनंद लेने वाले हैं। संतान के पक्ष से किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होने वाली है। शिक्षा में आप की लापरवाही से काम बिगड़ सकता है। ध्यान रखें।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- सुनहरा
Instagram: @astrologer_deepa_sharma
अभी पढ़ें – आज का राशिफल यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
करियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
21 hrs agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
1 day agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
2 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
3 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
3 days agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
4 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines