Aaj Ka Rashifal 10 December 2023: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, हर राशि की अपनी-अपनी विशेषताएं होती हैं। इसके अलावा राशि से संबंधित जातकों में भी अलग-अलग खासियतें होती हैं। राशिफल से कोई यह पता लगा सकता है कि आने वाला समय उसके लिए कैसा रहेगा। आज के राशिफल के मुताबिक सूर्य देव 9 राशियों के जातक पर मेहरबान रहने वाले हैं। जिसके परिणामस्वरूप नौकरी में में प्रमोशन का लाभ मिल सकता है या नया ऑफर मिल सकता है। चलिए जानते हैं कि सभी 12 राशियों के लिए आज यानी 10 दिसंबर, रविवार का राशिफल और उपाय।
मेष राशि
आज जीवन में उत्साह का संचार रहेगा। बहुत पुराने मित्रों से मुलाकात होगी व रिश्तेदारों के यहां आना-जाना रहेगा। पूरा दिन सुख व सौम्यता के साथ बीतेगा। सुबह गाय को गुड़ में रोटी ने और सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें व सूर्य को जल दें।
वृष राशि
आत्मविश्वास में वृद्धि के लिए प्रभु का सुमिरन करें। मन शांत रहेगा व प्रकृति के मध्य दिन बिताने का प्रयास करें। माता-पिता के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा अतः इस मौके को हाथ से न जाने दें। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी व पत्नी के साथ समय बिताएंगे। सुबह शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें व घायल गोवंश का उपचार कराएं तथा गाय को चार आटे की लोई व गुड़ दें।
मिथुन राशि
व्यापार के क्षेत्र में प्रसार व प्रचार का मौका मिलेगा। किसी व्यापारी दोस्त से मुलाकात होगी व फायदे का मौका मिलेगा। भावनाओं के वश में आकर अपना निर्णय प्रभावित न करें। हनुमान का ध्यान रखें व सुबह बुध के बीज मंत्र का जाप करें। किसी घायल गोवंश का उपचार कराएं व गाय को चारा खिलाएं।
कर्क राशि
आज भावनात्मक निर्णय लेने से बचे। पारिवारिक मामलों में वाद विवाद हो सकता है। अतः जितना मौन रहेंगे तो दिन अच्छा रहेगा। माता की सेवा करें व सुबह किसी कुत्ते को दूध पिलाई व रोटी खिलाएं तो दिन ठीक रहेगा। हल्दी में चावल डालकर सूर्य को जल अर्पित करें।
सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए उपहार का संदेश लाएगा व किसी बड़े अधिकारी से आपकी मुलाकात हो सकती है और यह मुलाकात बड़े फायदे की रहेगी। दृढ़ता व उत्साह के साथ निजी व व्यावसायिक मामलों में आपको फायदा होगा। पुलिस में काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। सुबह सूर्य को रोली व चावल डालकर जल दें तो दिन सुखपूर्वक कटेगा।
कन्या राशि
नए विचार व नए व्यक्तियों का स्वागत करेंगे। आज के दिन जीवन में रोमांच बना रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में तरक्की होगी व आपके फायदे के मार्ग प्रशस्त होंगे। किसी व्यापारिक मित्र से आपको लाभ पहुंचेगा। गाय को रोटी दिन व हरा चारा खिलाएं।
तुला राशि
पुराने तौर तरीकों को छोड़कर आज सृजनात्मक व रचनात्मक कार्यों का दिन है। अतः आप आशा के अनुरूप चलें तो आपको फायदा होगा। व्यावसायिक कार्यों में विलंब हो सकता है अतः आप अधीर न हो। किसी छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र का दान करें व गरीब को आता या चावल या चीनी का दान करें।
वृश्चिक राशि
विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा मित्रों के साथ आप ग्रुप अध्ययन में भाग ले सकते हैं। मित्रों के साथ मुलाकात सृजनात्मक होगी व रचनात्मक होगी। प्राथमिकताओं पर ध्यान केंद्रित रखें, क्योंकि सफलता आपके हाथ में है। लंबी दूरी की यात्राओं के योग हैं। सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें तथा सूर्य को रोली व चावल डालकर जल दें।
धनु राशि
शिक्षकों के लिए आज का दिन विशेष है। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर के हिस्सा लेंगे। मित्र व रिश्तेदारों से मुलाकात करने का स्वर्णिम अवसर मिलेगा। रिसर्च कार्यों में तरक्की मिलेगी। गाय को भोजन कारण वह घायल गोवंश को उपचार करें तथा कुत्ते को रोटी खिलाएं।
मकर राशि
न्यायिक मामलों में सुनवाई से बचें आज का दिन अच्छा नहीं है। किसी भी प्रकार के बाद विवाद में झगड़ों में गवाही न दें अन्यथा आपको ही बुराई मिलेगी। किसी सहकर्मी अथवा मित्र से मिलने का मौका मिलेगा अतः उनकी मदद करेंगे तो दिन अच्छा रहेगा। सुभाष शनि के बीज मंत्र का जाप करें व सूर्य की स्तुति करें तथा हनुमान चालीसा पढ़ें।
कुंभ राशि
निजी संबंधों के लिए दिन श्रेष्ठ नहीं है अतः निजी संबंधों में अगर कोई फैसला है तो उसमें विलंब करें। दृष्टिकोण में बदलाव करेंगे तो अच्छा रहेगा। पिता की बातों को ध्यान से सुने वह उन पर अमल भी करें बिना वजह विरोध न करें। सुबह सूर्य को जल दें व सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें तथा कुत्ते को रोटी खिलाएं।
मीन राशि
शिक्षकों व विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा, परंतु अतिरेक से बचें। शारीरिक-मानसिक व आध्यात्मिक स्तर पर आत्मबोध करने का समय है। अतः आप आत्म चिंतन करें। प्रकृति के साथ समय व्यतीत करेंगे तो दिन अच्छा जाएगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा व माता-पिता के आशीर्वाद लेकर सुबह घर से निकलेंगे तो अच्छा रहेगा। गाय को गुड़ में आटे की रोटी खिलाएं। घायल गोवंश का उपचार कराएं तो दिन अच्छा रहेगा।
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
2 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
4 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
21 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines