Pankaj Mishra
Read More
वाणी में कटुता आने की आशंका है, ऐसे में शांत रहें। कब्ज की समस्या लगातार परेशान कर रही हो तो लापरवाही न करें। परिवार में छोटे-मोटे मतभेद होने की आशंका है। आज का दिन काफी मनोरंजक रहने वाला है। आज हंसिए और दूसरों की भी हंसाइए। लेकिन कामकाज के बोझ से खुद को उलझाए नहीं। हार्डवेयर के कारोबारियों को आर्थिक लाभ होगा। घर में मनमुटाव की स्थिति न पैदा होने दें।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- ग्रे
कलात्मकता आज सर चढ़कर कर बोलेगी। कुछ कुछ क्रिएटिव काम आज सारा दिन करते रहेंगे। सकारात्मक बदलाव नजर आएगा। अधीनस्थों के कामकाज पर पैनी निगाह रखें। पार्टनरशिप में दूसरों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। लापरवाही के चलते नुकसान हो सकता है। युवाओं के लिए आलस्य काम में बाधक बनता नजर आ रहा है। विद्यार्थियों के लिए दिन सामान्य रहेगा।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- संतरी
आज युवाओं और विद्यार्थियों के लिए दिन सफलताएं दिलाने वाला होगा। परिवार के सदस्यों के साथ बाहर भोजन करने जा सकते हैं, लेकिन सेहत का ध्यान रखें। ऑफिस में सहकर्मियों से अलर्ट रहें। उनका विरोध आपके बनते कामकाज में अड़ंगा लगाने वाला है। प्रॉपर्टी के व्यापारियों को बड़ी डील हाथ लग सकती है। पार्टनर के साथ बाहर घूमने का प्रोग्राम बनेगा।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- ग्रीन
बाकी राशियों के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।