हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal 1 September: मेष से मीन राशि तक, कैसा रहेगा 12 राशियों का दिन? जानें आज का राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 1 September 2024: आज सितंबर महीने का पहला दिन है और पिछले महीने से कितना खास रहेगा, आइए इसके बारे में आज के राशिफल के माध्यम से जानते हैं।

विज्ञापन
आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 1 September 2024: आज यानी 1 सितंबर को भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और दिन रविवार है। आज परिघा योग का संयोग बन रहा है। आज के दिन शुभ मुहूर्त 11:55 से 12:45 मिनट तक रहेगा। सितंबर महीने का पहला दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है? इसके बारे में ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा ने 1 सितंबर, रविवार के राशिफल के माध्यम से बताया है। आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।

मेष राशि

शिक्षा के क्षेत्र में प्रयास सार्थक होगा। धार्मिक या सांस्कृतिक महोत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें। सूर्य को जल दें।

वृषभ राशि

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। धर्म गुरु का आशीर्वाद प्राप्त होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें। किसी गरीब कन्या को वस्त्र दान करें।

विज्ञापन

मिथुन राशि

आर्थिक मामले में सुधार होगा। रिश्तों में निकटता आएगी। लाभ में कमी रह सकती है लेकिन मित्रों का सहयोग मिलेगा। सुबह किसी गाय को हरा चारा खिला दें। सूर्य को जल दें।

कर्क राशि

वाणी पर संयम रखें। दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा। मन में अवसाद की स्थिति बनी रहेगी। धन में वृद्धि हो सकती है। सुबह चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें। शिवलिंग पर मोती अर्पित करें।

विज्ञापन

सिंह राशि

सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। सुखद समाचार मिलेंगे। राजनीतिक महत्वाकांक्षा सफल होने के संकेत है। सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें। किसी गाय को गुड़ व रोटी दें।

कन्या राशि

रिश्तेदार से तनाव मिल सकता है। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। पारिवारिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। सुबह किसी गाय को हरा चारा खिला दें। घायल गो वंश का उपचार करा दे और सूर्य को जल दें।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- 2 सितंबर से 8 सितंबर तक का पूरा साप्ताहिक राशिफल

तुला राशि

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। गुरु का सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। विपरीत राजयोग व्यावसायिक सफलता देगा। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन करा दें। सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें। बंदर को केला अथवा गुड़ चना खिला दें।

धनु राशि

आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। पुरुषार्थ सार्थक सिद्ध होंगे आर्थिक सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर के घर से बाहर निकलें। किसी घायल गाय का उपचार करा दें और गाय को खाना खिला दें।

विज्ञापन

मकर राशि

परिवार के किसी सदस्य से तनाव मिल सकता है। व्यस्तता अधिक रहेगी। लंबी यात्रा के योग हैं। सुबह सूर्य को जल दें। शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

कुंभ राशि

आर्थिक मामलों में व्यय अधिक होगा। पारिवारिक सदस्यों के स्वास्थ्य की वजह से व्यथित रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। लंबी यात्रा के योग है। सुबह पिता का आशीर्वाद लें। सूर्य को जल दें। घायल गाय का उपचार करा दें।

विज्ञापन

मीन राशि

रचनात्मक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में सुख रहेगा। सुबह किसी गाय को आटे की लोई में हल्दी लगाकर खिला दें। सुबह सूर्य देव को जल दें।

ये भी पढ़ें- Pitru Paksha 2024: जानें श्राद्ध का महत्व और पितृ पक्ष की खास बातें

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola