Aaj Ka Rashifal 1 January 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 1 जनवरी 2026 को पौष माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और चतुर्दशी तिथि रहेगी. साथ ही कौलव करण, तैतिल करण, गर करण, रोहिणी नक्षत्र, मृगशिरा नक्षत्र, शुभ योग, शुक्ल योग और दिशाशूल दक्षिण का संयोग बन रहा है. नवग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य ग्रह धनु राशि में, चंद्र ग्रह वृषभ राशि में, मंगल ग्रह धनु राशि में, बुध ग्रह धनु राशि में, गुरु ग्रह मिथुन राशि में, शुक्र ग्रह धनु राशि में, शनि ग्रह मीन राशि में, राहु ग्रह कुंभ राशि में और केतु ग्रह सिंह राशि में विराजमान रहेंगे. चलिए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि सभी 12 राशियों के जातकों के लिए आज यानी 1 जनवरी 2026 का दिन कैसा रहेगा.
मेष राशि:
आज आप परिवारजनों के साथ मिलकर संपत्ति खरीद सकते हैं. इसके अलावा रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे. हालांकि, दिनभर थकान रहेगी और बात-बात पर गुस्सा आएगा.
वृषभ राशि:
किसी व्यक्ति विशेष से अत्यधिक लगाव होने के कारण वृषभ राशि के जातक असमंजस्य की स्थिति में रहेंगे. हालांकि, विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलेगी. इसके अलावा दिन खत्म होने से पहले स्वादिष्ट भोजन मिल सकता है.
मिथुन राशि:
कार्यस्थल पर मेहनत अधिक रहेगी, लेकिन फल नहीं मिलेगा. दिन खत्म होने से पहले कोई बुरा समाचार मिथुन राशि के जातकों को मिल सकता है.
कर्क राशि:
नौकरी में किए प्रयास सफल होंगे और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी. इसके अलावा निवेश से शुभ फल मिल सकते हैं. आज आप किसी से भी मजाक न करें, नहीं तो मुश्किल में फंस सकते हैं.
सिंह राशि:
आज आपको धन हानि हो सकती है. इसके अलावा सेहत भी कमजोर रहेगी. आज आपका आत्मसम्मान बढ़ेगा और दिन खत्म होने से पहले कोई शुभ समाचार मिलेगा.
कन्या राशि:
प्रभावशाली लोगों के संपर्क में आने से आज आपको लाभ होगा. साथ ही बेरोजगारी दूर होगी. इसके अलावा यात्रा सफल रहेगी. दिन खत्म होने से पहले निवेश करना आपके लिए शुभ रहेगा.
तुला राशि:
बहुत समय के बाद आज आप खुश रहेंगे. दिन खत्म होने से पहले माता-पिता के साथ यात्रा करने का मौका मिलेगा. व्यापारिक मामलों में जवाबदारी बढ़ेगी. दिनभर आपकी आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी.
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: अजीब लेकिन अहम संकेत मिलते हैं सांसों की गति से, पंडित सुरेश पांडेय से जानें कैसे?
वृश्चिक राशि:
आज आपको कम समय में अधिक लाभ मिलेगा. दिन खत्म होने से पहले अपनों से अनबन हो सकती है. हालांकि, नौकरी में स्थानांतरण एवं पदोन्नति होने की संभावना है. आज आप सामाजिक कार्यों में संलग्न होंगे, जिससे अच्छा लगेगा.
धनु राशि:
सही समय पर सही निर्णय लेने से धनु राशि के जातकों को लाभ होगा. दिन खत्म होने से पहले प्रियजनों से भेंट होगी. हालांकि, संपत्ति के सौदों में अड़चन आ सकती है.
मकर राशि:
किसी के भरोसे न रहें और दिल लगाकर काम करें. दिन खत्म होने से पहले आपको वाहन सुख मिलना संभव है. इसके अलावा संपत्ति क्रय करने के योग बनेंगे.
कुंभ राशि:
आज परिवार में मांगलिक कार्यों की योजना बनेगी और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी. यदि आपने किसी से कर्ज ले रखा है तो उसे चुकाने में सफल होंगे.
मीन राशि:
काम में मन न लगने से अनुकूल परिणाम नहीं मिलेंगे. इसके अलावा वाहन पर अधिक खर्च होगा. हालांकि, दिन खत्म होने से पहले आर्थिक संकट दूर होगा. आज विवाहित जातकों का जीवनसाथी से मनमुटाव होगा.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
3 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
19 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines