---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Aaj Ka Rashifal 1 January: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा साल 2025 का पहला दिन?

Aaj Ka Rashifal 1 January 2025: 1 जनवरी बुधवार को 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा? कौनसे उपाय अपनाने लाभकारी रहेंगे? आइए जानते हैं। 

---विज्ञापन---

Aaj Ka Rashifal 1 January 2025: नए साल की शुरुआत हो चुकी है। साल 2025 12 राशियों के लिए बहुत खास रहने वाला है। इस साल कई बड़े ग्रहों द्वारा राशि परिवर्तन किया जाएगा। अंकज्योतिष के अनुसार 2025 को मंगल का साल भी कहा जा रहा है। वहीं, इस साल शनि ग्रह पर गुरु ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। बात करें आज यानी 1 जनवरी 2025 की तो 12 राशियों के लिए साल का पहला दिन कैसा रहेगा इसके बारे में ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा ने आज के राशिफल में जानकारी दी है, आइए जानते 1 जनवरी को 12 राशियों के लिए कौनसे उपाय करने लाभकारी रहेंगे?

मेष राशि

व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।किसी मित्र से धोखा मिल सकता है। मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। नौकरी परिवर्तन के योग हैं। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और मंगल के बीज मंत्र का जाप करें।

---विज्ञापन---

वृषभ राशि

किसी मांगलिक कार्यक्रम में हिस्सेदारी हो सकती है। संपत्ति के मामलों में प्रयास सार्थक होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। बहु प्रतिक्षित कार्य संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। मन में शांति व प्रसन्नता रहेगी। सुबह शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें और छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र दान करें।

मिथुन राशि

जीवन में सुख शांति का साथ रहेगा। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। ससुराल पक्ष का सहयोग प्राप्त होगा। शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। किसी नए कारोबार की शुरुआत हो सकती है। आय में वृद्धि होगी। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और बुध के बीज मंत्र का जाप करें।

---विज्ञापन---

कर्क राशि

वाणी पर संयम रखें। किसी महिला अधिकारी से तनाव मिल सकता है। पारिवारिक समस्या रहेगी। मन परेशान हो सकता है। व्यर्थ के क्रोध और वाद विवाद से दूर रहे। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें और किसी गरीब व्यक्ति को आटा या चावल या चीनी दान करें।

सिंह राशि

परिवार में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। वाणी के प्रभाव से सभी कार्य पूर्ण होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। अंतर्मन की संतुष्टि रहेगी। सुबह सूर्य को जल दें और सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें।

---विज्ञापन---

कन्या राशि

किसी उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। नौकरी में अफसर से सद्भाव बना रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा। मित्र के सहयोग से नौकरी के मौके मिल सकते हैं। सुबह गाय को भोजन करा दें और घायल गाय का उपचार करा दें।

तुला राशि

आर्थिक मामलों में सुधार होगा।रिश्तो में निकटता आएगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार में बदलाव के योग बन रहे हैं। धार्मिक संगीत के प्रति रुचि बढ़ेगी। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। धन प्राप्ति के संकेत हैं। सुबह किसी छोटी बच्ची को वस्त्र दें और गरीब को भोजन करा दें।

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि

किसी मित्र से तनाव मिल सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। धैर्यशीलता बनाए रखें।आशा निराशा के मनोभाव हो सकते हैं। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें।

धनु राशि

जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य प्राप्त होगा। संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रह सकते हैं। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। सेहत के प्रति सचेत रहें। खर्चों की अधिकता रहेगी। गाय को 4 रोटी बनाकर गुड़ के साथ दें। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2025: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा पूरा साल? जानें वार्षिक राशिफल

मकर राशि

शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में मान सम्मान की प्राप्ति होगी। सुबह कुत्ते को भोजन करा दें और घायल कुत्ते का उपचार करें।

---विज्ञापन---

कुंभ राशि

शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। मित्रों के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। सुबह शनि के बीज मंत्र का जाप करें और शाम को शनि मंदिर जाकर तेल का दीया जलाएं।

मीन राशि

गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं।  कारोबार का विस्तार होगा। वाणी में मधुरता रहेगी। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता रह सकती है। सुबह गाय को भोजन करा दें और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Dec 31, 2024 09:58 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola