हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj ka Rashifal, 01 November 2023: करवा चौथ 5 राशियों के लिए अत्यंत शुभ, नौकरी-व्यापार के लिए खुलेंगे नए द्वार

Aaj ka Rashifal, 01 November 2023: पंचांग के अनुसार आज से कार्तिक मास की चतुर्थी तिथि है और करवा चौथ का व्रत है। ऐसे में आज के राशिफल के मुताबिक कुछ राशि के जातकों को कारोबार में विशेष लाभ मिलेगा।

विज्ञापन

Aaj ka Rashifal, 01 November 2023: ज्योतिष शास्त्र और पंचांग की गणना के मुताबिक, 01 नवंबर यानी आज कार्तिक मास का चौथ दिन हैं, इसके साथ ही करवा चौथ का व्रत भी हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, करवा चौथ व्रत का सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु एवं सुख सौभाग्य की प्राप्ति के लिए रखती हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सभी विवाहित महिलाओं को इस व्रत को करना चाहिए। इससे सौभाग्य की प्राप्ति होती है। ऐसे में आज (बुधवार) के राशिफल के मुताबिक कुछ राशियों पर गणेश भगवान की विशेष कृपा दृष्टि रहेगी। जिसके शुभ परिणामस्वरूप नौकरी-व्यापार में खास उन्नति देखने को मिलेगी। आइए जानते हैं लकी राशियों की लिस्ट में किसके नाम शामिल हैं।

मेष राशि

आज का दिन आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में छोटी-छोटी परेशानियां आ सकती हैं। हालांकि, कुछ कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन उन्हें सावधानी से करने की आवश्यकता है। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का सहयोग मिलेगा। अनावश्यक व्यय से बचना होगा।
अंक- 3
रंग – पीला

विज्ञापन

वृष राशि

आज इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। आर्थिक लाभ के संयोग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और माहौल आपके अनुकूल रहेगा। पुराने मित्रों के साथ भेंट होगी तथा उनके साथ घूमने-फिरने, आनंद-प्रमोद करने में खर्च होगा। नौकरी या व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी आय बढ़ेगी। उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। दांपत्य जीवन में वातावरण आनंदमय रहेगा।
अंक -8
रंग – हरा

यह भी पढ़ें-  करवा चौथ पर न दिखे चांद तो 5 तरीकों से भी पा सकती हैं चंद्र देव का आशीर्वाद, पूजा हो जाएगी सफल

विज्ञापन

मिथुन राशि

आज का दिन धनलाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन कार्यभार की अधिकता रहेगी और दिन भागदौड़ में बीतेगा। मानसिक एवं शारीरिक रूप से थकान का अनुभव होगा। कार्यक्षेत्र में उच्च पदाधिकारी खुश रहने से पदोन्नति की संभावना बढ़ेगी। अनावश्यक खर्च की अधिकता रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।
अंक -4
रंग- सफ़ेद

कर्क राशि

आज का दिन व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आकस्मिक धनलाभ के योग भी बन रहे हैं। मित्रों-परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। वाणी से आप सबके मन को जीत सकेंगे। स्वास्थ्य संबंधी समस्या से सतर्क रहें। आज पार्टनर कि साथ लंबा समय बितायेंगे, और आप दोनों कि बीच तालमेल भी बिलकुल सही रहेगा ।
अंक -2
रंग – गुलाबी

विज्ञापन

सिंह राशि

आज का दिन आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा और नई ऊर्जा के साथ काम करेंगे, जिससे कार्य आसानी से पूरे होंगे। कारोबार विस्तार की योजना बनाकर नए कार्यों की शुरुआत भी कर सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन ध्यान रहे कि आपकी बातों से किसी ठेस न पहुंचे।
अंक -1
रंग – मेहरून

कन्या राशि

आज का जातकों को व्यावसायिक गतिविधियों में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यभार की अधिकता रहेगी, लेकिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी। फिर भी संभलकर चलने की आवश्यकता है। क्रोध की अधिकता रहेगी, इसलिए वाद-विवाद से बचने का प्रयास करें। आज अपनी पार्टनर को कुछ उपहार ज़रूर दें । जिस से आपके रिश्ते में और भी गहराई आएगी।
अंक-5
रंग- काई हरा

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- करवा चौथ पर चांद को अर्घ्य देते समय क्यों मिलाया जाता है दूध में पानी, जानें ज्योतिष शास्त्र का नियम

तुला राशि

आज का दिन कार्यक्षेत्र में आकस्मिक धनलाभ के योग रहेंगे। व्यापार अच्छा चलेगा और नौकरी में तरक्की की संभावना रहेगी। इससे मन प्रसन्न रहेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मित्रों से मुलाकात लाभदायक रहेगी। विद्यार्थियों को पढऩे-लिखने में अभिरुचि बढ़ेगी। अपेक्षित परिणाम प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। आज पार्टनर के साथ बाहर घूमने ज़रूर जायें।
अंक -6
रंग- बेबी पिंक

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

आज का दिन इस राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, लेकिन परिजनों-मित्रों के सहयोग से सभी कार्य सफल होंगे। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढकऱ हिस्सा लेंगे। परोपकार और सेवा-पुण्य का कार्य भी हो सकता है।
अंक -7
रंग- लाल

धनु राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और दैनिक कार्यों से समय निकलकर घूमने-फिरने और मनोरंजन में दिन बीतेगा। परिजनों तथा मित्रों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं। सामाजिक और धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान रहेगा। समाज के कार्यों में बढ़-चढकऱ हिस्सा लेंगे लेकिन सामाजिक कार्यों के अलावा आज घर कि कुछ कार्यों पर भी ध्यान दें।
अंक- 3
रंग-सुनहरा पीला

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- कुंडली के सबसे घातक और खतरनाक हैं ये 5 दोष, 1 का होने से शुरू हो जाता है बुरा वक्त

मकर राशि

आज का दिन कड़ी मेहनत से कार्यों में सफलता रहेगी और धनलाभ भी होगा, लेकिन अनावश्यक खर्च अधिक होने से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें, अन्यथा मुसीबत में पड़ सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि आपकी बातों से किसी को ठेस न पहुंचे। सेहत अच्छी रहेगी।
अंक -8
रंग- नीला

विज्ञापन

कुंभ राशि

कार्यक्षेत्र में  जातकों के लिए अनुकूल वातावरण रहेगा और कार्यों में सफलता मिलने से धनलाभ की स्थिति रहेगी। वाक्चातुर्य से मीठे संबंध बनाने में सफल रहेंगे, जो कि भविष्य में आपके लिए लाभदायी सिद्ध होंगे। वैचारिक रूप से समृद्धि बढ़ेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे और मन भी प्रसन्न रहेगा। इसिके चलते आज आपका व्यवहार काफ़ी अच्छा और दूसरों कि लिए प्रभावित रहेगा।
अंक-9
रंग – आसमानी

मीन राशि

कार्यक्षेत्र में  जातकों के लिए अनुकूल वातावरण रहेगा और कार्यों में सफलता मिलने से धनलाभ की स्थिति रहेगी। वाक्चातुर्य से मीठे संबंध बनाने में सफल रहेंगे, जो कि भविष्य में आपके लिए लाभदायी सिद्ध होंगे। वैचारिक रूप से समृद्धि बढ़ेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे और मन भी प्रसन्न रहेगा।
अंक -2
रंग – संतरी

यह भी पढ़ें- करवा चौथ पर 8 और 9 मूलांक वालों पर करवा माता रहेंगी मेहरबान

डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola