Aaj ka Panchang: आज से कार्तिक माह का हुआ आरंभ, ग्रहों की स्थिति जानने के लिए पढ़ें 8 अक्टूबर का पंचांग

Aaj ka Panchang: आज 8 अक्टूबर 2025, वार बुधवार से कार्तिक माह का आरंभ हो गया है. हालांकि, आज कार्तिक माह के पहले दिन कई अशुभ योग और शुभ योग का निर्माण भी हो रहा है. इसके अलावा कुछ ग्रहों की चाल भी बदलेगी, जिसका असर सीधे मानव जीवन पर होगा. आइए अब जानते हैं 8 अक्टूबर 2025, वार बुधवार का पंचांग.

Aaj ka Panchang 8 October 2025

Credit- News24 Graphics

Aaj ka Panchang 8 October 2025: हिंदू कैलेंडर के आठवें महीने कार्तिक मास का आज यानी 8 अक्टूबर 2025 से आरंभ हो गया है. इस महीने में धन की देवी मां लक्ष्मी, जगत के पालनहार भगवान विष्णु, कृष्ण जी, धन के देवता कुबेर जी और धन्वंतरि जी की विशेष रूप से पूजा-अर्चना की जाती है. साथ ही व्रत रखने से लाभ मिलता है. इसके अलावा कई लोग इस माह दान-पुण्य आदि कार्य भी करते हैं ताकि उन पर देवी-देवताओं की विशेष कृपा बनी रहे. आइए अब जानते हैं कार्तिक माह के पहले दिन ग्रहों की स्थिति कैसी रहेगी. साथ ही आपको आज के दिन के शुभ समय, अशुभ वक्त, नक्षत्र, योग, करण और दिशा शूल आदि के बारे में भी पता चलेगा.

विज्ञापन

तिथि और योग

आज सुबह 2 बजकर 22 मिनट तक कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है, जिसके बाद अब तृतीया तिथि रहेगी जो कल सुबह तक रहेगी. इसके अलावा सुबह 1 बजकर 30 मिनट से वज्र योग का आरंभ होगा. हालांकि, इससे पहले हर्षण योग बना हुआ था. बता दें कि आज वज्र योग देर रात तक रहेगा.

विज्ञापन

संवत और चंद्रमास

नक्षत्र और दिशा शूल

नक्षत्र की बात करें तो इस समय अश्विनी चल रहा है, जिसका समापन देर रात 10:44 मिनट पर होगा. अश्विनी नक्षत्र के समाप्त होते ही भरणी नक्षत्र का आरंभ हो जाएगा, जो देर रात तक रहेगा. इसके अलावा दिनभर उत्तर दिशा शूल रहने वाली है.

आज का करण

इस समय तैतिल करण चल रहा है, जिसका आरंभ प्रात: काल में हो गया था. आज दोपहर 4 बजकर 8 मिनट तक तैतिल करण रहेगा, जिसके बाद गर करण का आरंभ होगा. गर करण दोपहर से लेकर अगले दिन की सुबह तक रहने वाला है.

विज्ञापन

सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज कार्तिक माह के पहले दिन प्रात: काल 6 बजकर 34 मिनट पर सूर्योदय होगा, जिसके बाद शाम में 6 बजकर 20 मिनट पर सूर्यास्त होगा. इसके बाद शाम में 7 बजकर 7 मिनट पर चंद्रोदय होगा, जिससे पहले सुबह 7 बजकर 35 मिनट पर चंद्रास्त होगा.

विज्ञापन

आज का शुभ समय

आज का अशुभ समय

नवग्रहों की स्थिति

  • कन्या राशि में सूर्य देव रहेंगे.
  • कुंभ राशि में राहु ग्रह रहेंगे.
  • मीन राशि में शनि ग्रह रहेंगे.
  • सिंह राशि में शुक्र देव और केतु ग्रह रहेंगे.
  • तुला राशि में मंगल देव और बुध देव रहेंगे.
  • मिथुन राशि में देवगुरु बृहस्पति ग्रह रहेंगे.
  • चंद्र देव मीन राशि और मेष राशि में संचार करेंगे.

ये भी पढ़ें- Love Rashifal: 8 अक्टूबर को 5 राशियों की लव लाइफ में बढ़ेगा प्यार, जानें आपके लिए कैसा रहेगा दिन?

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ