Aaj ka Panchang, 8 December 2022: ये हैं आज के शुभ मुहूर्त एवं चौघड़िया, हर काम में देंगे सफलता
Edited By Sunil Sharma

Edited By Sunil Sharma

Aaj ka Panchang, 8 December 2022: आज गुरुवार पूर्णिमा तिथि के साथ आरंभ हो रहा है। पूर्णिमा सुबह 9.40 बजे तक रहेगी उसके बाद पौष माह की प्रतिपदा आरंभ हो जाएगी। आज अन्नपूर्णा जयंती और अगहन पूर्णिमा या बत्तीसी पूर्णिमा भी मनाई जाएगी। आज पूरे दिन रोहिणी नक्षत्र रहेगा। सूर्योदय सुबह 6.54 बजे एवं सूर्यास्त सायं 5.16 बजे होगा। चन्द्रोदय 17.18 बजे तथा चन्द्रास्त 6.37 बजे होगा।
शक संवत – 1944
विक्रम संवत – 2079
कलि संवत – 5123
मास – मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष/ पौष माह कृष्ण पक्ष
आज गुरुवार को दुष्ट मुहूर्त सुबह 10.09 बजे से 10.52 बजे तक एवं दोपहर में 2.25 बजे से 3.08 बजे तक रहेगा। कुलिक नामक योग सुबह 10.09 बजे से 10.52 बजे तक एवं कंटक योग दोपहर में 2.25 बजे से 3.08 बजे तक रहेगा। आज कालवेला/ अर्द्धयाम का समय दोपहर 3.51 बजे से 4.33 बजे तक रहेगा। यमघंट नामक अशुभ योग सुबह 7.19 बजे से 8.01 बजे तक एवं यमगंड योग सुबह 6.36 बजे से 7.56 बजे तक रहेगा। आज राहुकाल (Aaj ka Rahukaal) दोपहर 1.16 बजे से 2.36 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें। आज यात्रा शूल दक्षिण दिशा में रहेगा।
यह भी पढ़ेंः Margashirsha Purnima: आज अपनी राशि के अनुसार करें ये उपाय, घर में शांति और खुशहाली आएगी
आज सुबह 7.01 बजे से 8.19 बजे तक एवं दोपहर 4.06 बजे से सायं 5.24 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 12.12 बजे से 2.48 बजे तक क्रमशः लाभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। सायं काल में 5.24 बजे से 7.06 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। पंचाग (Aaj ka Panchang) के अनुसार आज पूरे दिन साध्य नामक शुभ योग बन रहा है। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: