Aaj ka Panchang, 7 September 2023: इस्कॉन मंदिरों में आज मनाई जाएगी जन्माष्टमी, जानिए शुभ मुहूर्त

Aaj ka panchang

Aaj ka panchang

विज्ञापन

Aaj ka Panchang, 7 September 2023: आज गुरुवार को भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है, जो कि शाम 4 बजकर 18 मिनट तक रहेगी। अष्टमी होने की वजह से कई लोग आज भी जन्माष्टमी मनाएंगे। मुख्य रूप से आज वैष्णव लोग जन्माष्टमी मनाएंगे। इसके अलावा देश के सभी इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी आज ही मनाई जाएगी। रोहिणी नक्षत्र आज सुबह 10 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। वहीं आज सूर्योदय सुबह 06 बजकर 05 मिनट पर होगा, जबकि सूर्यास्त शाम 06 बजकर 32 मिनट पर होगा। चन्द्रोदय रात 11.06 बजे और चंद्रास्त अगले दिन 1.32 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1945
विक्रम संवत – 2080
कलि संवत – 5124
मास – भाद्रपद, कृष्ण पक्ष

विज्ञापन

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दुष्ट मुहूर्त दोपहर 02.41 बजे से 02.56 बजे तक रहेगा। कुलिक योग सुबह 09.12 बजे से 10.45 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय सुबह 6.51 बजे से 7.42 बजे तक रहेगा। यमगंड योग सुबह 6.05 बजे से 7.39 बजे तक रहेगा। राहुकाल दोपहर 1.52 बजे से 3.25 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 6.04 बजे से 9.11 बजे तक क्रमशः लाभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। सुबह 10.45 बजे से दोपहर 12.18 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 4.59 बजे से 6.32 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। रात्रि 7.57 बजे से 10.52 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। आज अहोरात्रि सर्वार्थ सिद्धि मुहूर्त रहेगा। रात 10:02 पी एम तक वज्र योग रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2.25 बजे से 3.15 बजे तक रहेगा। अमृत काल सुबह 7.04 बजे से 8.45 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ