---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Aaj ka Panchang, 7 February 2023: आज बनें ये मुहूर्त, हर काम के लिए हैं शुभ

Aaj ka Panchang, 7 February 2023: आज मंगलवार को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है जो अगले दिन सुबह तक रहेगी। पूरे दिन मघा और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 7.09 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.13 बजे होगा। चन्द्रोदय 7.38 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन सुबह 8.15 बजे होगा।आज का पंचांग इस […]

---खबर नीचे जारी है---

Aaj ka Panchang, 7 February 2023: आज मंगलवार को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है जो अगले दिन सुबह तक रहेगी। पूरे दिन मघा और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 7.09 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.13 बजे होगा। चन्द्रोदय 7.38 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन सुबह 8.15 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1944
विक्रम संवत – 2079
कलि संवत – 5123
मास – फाल्गुन माह, कृष्ण पक्ष

यह भी पढ़ें: 7 फरवरी से चमक जाएगा इन 5 राशियों का भाग्य, जानिए क्या आपके भी बदलेंगे सितारे

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दुष्ट मुहूर्त सुबह 9.17 बजे से 10.01 बजे तक रहेगा। कुलिक नामक योग दोपहर 1.41 बजे से 2.25 बजे तक एवं कंटक योग सुबह 7.49 बजे से 8.33 बजे तक रहेगा।कालवेला/ अर्द्धयाम का समय सुबह 9.17 बजे से 10.01 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग सुबह 10.45 बजे से 11.29 बजे तक एवं यमगंड नामक योग सुबह 9.50 बजे से 11.13 बजे तक रहेगा। राहुकाल दोपहर 3.20 बजे से 4.42 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: पलक झपकते किस्मत चमका देंगे ये टोटके, बिना खर्चें पूरे होंगे सारे काम

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 11.18 बजे से दोपहर 2.04 बजे तक क्रमशः लाभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेंगे। रात्रि 11.04 बजे से अर्द्धरात्रि बाद 2.18 बजडे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। विजय मुहूर्त का समय दोपहर 2.32 बजे से 3.16 बजे तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.19 बजे से 1.03 बजे तक रहेगा। अमृत काल दोपहर 3.05 बजे से 4.52 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Feb 07, 2023 05:15 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola