Aaj Ka Panchang 7 December 2025: पौष का पावन महीना चल रहा है, जिसका आज तीसरा दिन है. साथ ही आज अखुरथ संकष्टी चतुर्थी व्रत भी है, जो कि गणेश जी को समर्पित है. माना जाता है कि जो लोग सच्चे मन से अखुरथ संकष्टी चतुर्थी पर गणेश जी की पूजा-पाठ करते हैं, उन्हें जीवन की तमाम समस्याओं से मुक्ति मिलती है. साथ ही जीवन में सुख और शांति का स्थायी वास होता है. चलिए अब जानते हैं आज 7 दिसंबर 2025, सूर्य देव को समर्पित रविवार के दिन के पंचांग के बारे में.
तिथि और नक्षत्र
आज शाम 6 बजकर 25 मिनट तक पौष माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि रहेगी. तृतीया तिथि के बाद चतुर्थी तिथि का आरंभ होगा, जो कल देर रात तक रहने वाली है. इसके अलावा आज सुबह 4 बजकर 11 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र था, जिसके बाद अब पुष्य नक्षत्र चल रहा है. कल सुबह तक पुष्य नक्षत्र ही रहेगा.
संवत और चंद्रमास
आज के शुभ योग
आज प्रात: काल से लेकर सुबह 8 बजकर 7 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा. शुक्ल योग के बाद ब्रह्म योग का आरंभ होगा, जो कल 8 दिसंबर की सुबह तक रहेगा. बता दें कि आज किसी भी अशुभ योग का निर्माण नहीं हो रहा है.
ये भी पढ़ें- 2026 Luckiest Zodiac Signs: 31 जनवरी को धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर करेंगे बुध-शुक्र, इन 3 राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव
नवग्रहों की स्थिति
- मीन राशि में शनि महाराज रहेंगे.
- कुंभ राशि में पापी ग्रह राहु रहेंगे.
- सिंह राशि में पापी ग्रह केतु रहेंगे.
- मिथुन राशि में देवगुरु बृहस्पति ग्रह रहेंगे.
- वृश्चिक राशि में सूर्य ग्रह, बुध ग्रह और शुक्र ग्रह रहेंगे.
- वृश्चिक राशि और धनु राशि में मंगल ग्रह संचार करेंगे.
- मिथुन राशि और कर्क राशि में चंद्र ग्रह संचार करेंगे.
सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त
- सूर्योदय- सुबह 7 बजकर 01 मिनट पर
- सूर्यास्त- शाम 5 बजकर 24 मिनट पर
- चन्द्रोदय- शाम 7 बजकर 55 मिनट पर
- चन्द्रास्त- सुबह 9 बजकर 33 मिनट पर
आज का शुभ समय
आज का अशुभ समय
आज के करण
आज सुबह 7 बजकर 51 मिनट तक वणिज करण रहेगा. वणिज करण के बाद विष्टि करण का आरंभ होगा, जो शाम 6 बजकर 25 मिनट तक रहने वाला है. वहीं, दिन के अंत में बव करण रहेगा.
ये भी पढ़ें- Fridge Vastu Tips: फ्रिज के ऊपर भूलकर भी न रखें ये 7 चीजें, वास्तु दोष के कारण जीवन हो सकता है बर्बाद
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
अमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
6 hrs agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
1 day agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
4 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
5 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines