Aaj ka Panchang (आज का पंचांग), 7 December 2025: अखुरथ संकष्टी पर करीब 10 घंटे तक रहेगा भद्रा, जानें शुभ मुहूर्त, नक्षत्र और योग

Aaj Ka Panchang: आज 7 दिसंबर 2025 को अखुरथ संकष्टी है, जो कि गणेश जी को समर्पित है. हालांकि, आज के पावन दिन करीब 10 घंटे तक भद्रा भी रहेगी, जिसे ज्योतिष शास्त्र में बेहद अशुभ माना जाता है. आइए द्रिक पंचांग की मदद से जानते हैं अखुरथ संकष्टी की पूजा के शुभ मुहूर्त और रविवार के दिन के राहुकाल, भद्रा, ग्रहों की स्थिति आदि के बारे में.

Aaj Ka Panchang 7 December 2025

Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Panchang 7 December 2025: पौष का पावन महीना चल रहा है, जिसका आज तीसरा दिन है. साथ ही आज अखुरथ संकष्टी चतुर्थी व्रत भी है, जो कि गणेश जी को समर्पित है. माना जाता है कि जो लोग सच्चे मन से अखुरथ संकष्टी चतुर्थी पर गणेश जी की पूजा-पाठ करते हैं, उन्हें जीवन की तमाम समस्याओं से मुक्ति मिलती है. साथ ही जीवन में सुख और शांति का स्थायी वास होता है. चलिए अब जानते हैं आज 7 दिसंबर 2025, सूर्य देव को समर्पित रविवार के दिन के पंचांग के बारे में.

विज्ञापन

तिथि और नक्षत्र

आज शाम 6 बजकर 25 मिनट तक पौष माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि रहेगी. तृतीया तिथि के बाद चतुर्थी तिथि का आरंभ होगा, जो कल देर रात तक रहने वाली है. इसके अलावा आज सुबह 4 बजकर 11 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र था, जिसके बाद अब पुष्य नक्षत्र चल रहा है. कल सुबह तक पुष्य नक्षत्र ही रहेगा.

विज्ञापन

संवत और चंद्रमास

Samvat & Chandrmas

आज के शुभ योग

आज प्रात: काल से लेकर सुबह 8 बजकर 7 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा. शुक्ल योग के बाद ब्रह्म योग का आरंभ होगा, जो कल 8 दिसंबर की सुबह तक रहेगा. बता दें कि आज किसी भी अशुभ योग का निर्माण नहीं हो रहा है.

विज्ञापन

नवग्रहों की स्थिति

  • मीन राशि में शनि महाराज रहेंगे.
  • कुंभ राशि में पापी ग्रह राहु रहेंगे.
  • सिंह राशि में पापी ग्रह केतु रहेंगे.
  • मिथुन राशि में देवगुरु बृहस्पति ग्रह रहेंगे.
  • वृश्चिक राशि में सूर्य ग्रह, बुध ग्रह और शुक्र ग्रह रहेंगे.
  • वृश्चिक राशि और धनु राशि में मंगल ग्रह संचार करेंगे.
  • मिथुन राशि और कर्क राशि में चंद्र ग्रह संचार करेंगे.

सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त

  • सूर्योदय- सुबह 7 बजकर 01 मिनट पर
  • सूर्यास्त- शाम 5 बजकर 24 मिनट पर
  • चन्द्रोदय- शाम 7 बजकर 55 मिनट पर
  • चन्द्रास्त- सुबह 9 बजकर 33 मिनट पर

आज का शुभ समय

7 December Shubh Muhurat

आज का अशुभ समय

7 December Ashubh Muhurat

आज के करण

आज सुबह 7 बजकर 51 मिनट तक वणिज करण रहेगा. वणिज करण के बाद विष्टि करण का आरंभ होगा, जो शाम 6 बजकर 25 मिनट तक रहने वाला है. वहीं, दिन के अंत में बव करण रहेगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ