---विज्ञापन---

ज्योतिष

Aaj ka Panchang: आज अनंत चतुर्दशी पर इस मुहूर्त में करें गणेश विसर्जन, राहु काल जानने के लिए पढ़ें 6 सितंबर का पंचांग

Aaj ka Panchang: आज 6 सितंबर 2025, वार शनिवार को अनंत चतुर्दशी है, जिस दिन गणेश विसर्जन भी होगा। हालांकि, आज कई अशुभ योग भी बन रहे हैं, जिस दौरान गणेश जी की पूजा और विसर्जन करना शुभ नहीं रहेगा। चलिए अब जानते हैं 6 सितंबर 2025 के शुभ मुहूर्त, योग, करण, नक्षत्र और ग्रहों की स्थिति आदि के बारे में।

Aaj ka Panchang 6 September 2025: हर साल अनंत चतुर्दशी के दिन गणेश चतुर्थी के पर्व का समापन होता है। इस दिन गणेश विसर्जन होता है। गणेश चतुर्थी के दिन जहां भक्तजन अपने घरों व पंडालों में भगवान गणपित की मूर्ति स्थापना करते हैं, वहीं इसके 10 दिन बाद विधि-विधान से गणपति महाराज की पूजा-अर्चना करके उनकी प्रतिमा का विसर्जन करते हैं। हालांकि, कुछ लोग अपनी सुविधा अनुसार 1, 3, 5 या 9 दिन के बाद भी विसर्जन कर देते हैं। आइए अब जानते हैं अनंत चतुर्दशी यानी 6 सितंबर 2025 के पंचांग के बारे में।

तिथि, योग और दिशा शूल

द्रिक पंचांग के अनुसार, आज सुबह 01:41 मिनट तक भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि थी, जिसके बाद अब पूर्णिमा तिथि चल रही है। इसके अलावा इस समय अतिगण्ड योग का प्रभाव राशियों पर पड़ रहा है, जो सुबह 11:51 मिनट तक रहेगा। अतिगण्ड योग के समाप्त होते ही सुकर्मा योग का आरंभ हो जाएगा, जिसका प्रभाव देर रात तक पड़ेगा। साथ ही आज दिनभर पूर्व दिशा शूल रहने वाली है।

---विज्ञापन---

नक्षत्र और करण

नक्षत्र की बात करें तो हनुमान जी और शनि देव को समर्पित आज शनिवार के दिन देर रात 10:55 मिनट तक धनिष्ठा रहने वाला है, जिसके बाद देर रात तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज दोपहर 02:31 मिनट तक गर करण रहेगा, जिसके बाद देर रात तक वणिज करण रहने वाला है।

चंद्रमास और सम्वत

Chandramas

सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज प्रात: काल 6 बजकर 2 मिनट पर सूर्योदय होगा, जिसके बाद शाम में 6 बजकर 37 मिनट के आसपास सूर्यास्त होगा। हालांकि, इस बीच शाम में 5 बजकर 52 मिनट के करीब चंद्रोदय होगा। वहीं, अगले दिन 7 सितंबर 2025 की सुबह 6 बजकर 19 मिनट के आसपास चंद्रास्त होने के योग हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Kaalchakra: पितृपक्ष के पहले दिन चंद्र ग्रहण से इन राशियों को होगा लाभ, पंडित सुरेश पांडेय से जानें 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव?

गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त

आज का शुभ मुहूर्त और योग

आज का अशुभ मुहूर्त 

नवग्रहों की स्थिति

  • अनंत चतुर्दशी के शुभ दिन मिथुन राशि में गुरु देव और मीन राशि में शनि देव संचार करेंगे।
  • चंद्र देव आज दोपहर तक मकर राशि में संचार करेंगे, जिसके बाद वो कुंभ राशि में गोचर करेंगे।
  • बुध देव आज अनंत चतुर्दशी के शुभ दिन सूर्य देव और केतु ग्रह के साथ सिंह राशि में रहने वाले हैं।
  • आज कन्या राशि में मंगल देव और कर्क राशि में शुक्र देव रहेंगे, जबकि कुंभ राशि में राहु ग्रह दिनभर संचार करेंगे।

ये भी पढ़ें- Love Rashifal: अरुण वक्री के शुभ प्रभाव से 6 राशियों का दिन बनेगा यादगार, पढ़ें 6 सितंबर का प्रेम राशिफल

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Sep 06, 2025 06:18 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola