---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Aaj ka Panchang, 6 August 2023: आज रविवार को बनें ये शुभ मुहूर्त, आप भी लाभ उठाएं

Aaj ka Panchang, 6 August 2023: आज रविवार को श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी-षष्ठी तिथि है। पूरे दिन रेवती और अश्विनी नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 5.54 बजे एवं सूर्यास्त सायं 7.12 बजे होगा। चन्द्रोदय 10.34 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन 10.38 बजे होगा। आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang) शक […]

---विज्ञापन---

Aaj ka Panchang, 6 August 2023: आज रविवार को श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी-षष्ठी तिथि है। पूरे दिन रेवती और अश्विनी नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 5.54 बजे एवं सूर्यास्त सायं 7.12 बजे होगा। चन्द्रोदय 10.34 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन 10.38 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1945
विक्रम संवत – 2080
कलि संवत – 5124
मास – श्रावण अधिकमाह, कृष्ण पक्ष

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Rahu ke Upay: अगर सपने में दिखे ये चीजें तो तुरंत करें राहु के उपाय, वरना बर्बाद हो जाएंगे

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दुष्ट मुहूर्त सायं 5.21 बजे से 6.15 बजे तक रहेगा। कुलिक योग सायं 5.21 बजे से 6.15 बजे तक एवं कंटक योग सुबह 10.12 बजे से 11.06 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय दोपहर 12.00 बजे से 12.53 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग दोपहर 1.47 बजे से 2.40 बजे तक एवं यमगंड योग दोपहर 12.26 बजे से 2.07 बजे तक रहेगा। राहुकाल सायं 5.28 बजे से 7.08 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Kaalchakra: इस एक महाउपाय से जन्म-जन्मांतर की दरिद्रता दूर हो जाती है!

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 9.13 बजे से 10.53 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 2.12 बजे से 3.52 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 7.12 बजे से रात्रि 9.52 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। अर्द्धरात्रि बाद 1.43 बजे से सुबह 5.54 बजे तक सर्वार्थसिद्धि योग तथा रवि योग रहेंगे। विजय मुहूर्त दोपहर 2.46 बजे से 3.39 बजे तक एवं अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.06 बजे से 12.59 बजे तक रहेगा। अमृत काल दोपहर 11.27 बजे से 12.58 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

---विज्ञापन---
First published on: Aug 06, 2023 05:15 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola