---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Aaj ka Panchang, 5 September 2023: आज सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ बना रवि योग, हर कार्य के लिए है शुभ

Aaj ka Panchang, 5 September 2023: आज मंगलवार को भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी-सप्तमी तिथि है। पूरे दिन भरणी और कृतिका नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 6.08 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.43 बजे होगा। चन्द्रोदय 10.21 बजे तथा चंद्रास्त अगले दिन 11.31 बजे होगा। आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang) शक […]

---विज्ञापन---

Aaj ka Panchang, 5 September 2023: आज मंगलवार को भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी-सप्तमी तिथि है। पूरे दिन भरणी और कृतिका नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 6.08 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.43 बजे होगा। चन्द्रोदय 10.21 बजे तथा चंद्रास्त अगले दिन 11.31 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1945
विक्रम संवत – 2080
कलि संवत – 5124
मास – भाद्रपद, कृष्ण पक्ष

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Hanumanji ke Upay: इस मंत्र का रोजाना 7 बार करें पाठ, सदा बनी रहेगी हनुमानजी की कृपा

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दुष्ट मुहूर्त सुबह 8.32 बजे से 9.22 बजे तक रहेगा। कुलिक योग दोपहर 1.35 बजे से 2.26 बजे तक एवं कंटक योग सुबह 6.51 बजे से 7.41 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय सुबह 8.32 बजे से 9.22 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग सुबह 10.13 बजे से 11.03 बजे तक एवं यमगंड योग सुबह 9.10 बजे से 10.44 बजे तक रहेगा। राहुकाल दोपहर 3.29 बजे से 5.03 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

---विज्ञापन---

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 10.51 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक क्रमशः लाभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। रात्रि 11.00 बजे से अर्द्धरात्रि बाद 1.51 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। सुबह 9.00 बजे से अगले दिन सुबह 6.08 बजे तक रवि योग तथा सर्वार्थ सिद्धि योग रहेंगे। दोपहर 3.46 बजे से अगले दिन सुबह 6.08 बजे तक त्रिपुष्कर योग रहेगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.00 बजे से 12.51 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Sep 05, 2023 05:11 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola