Aaj Ka Panchang 5 March 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, कल 5 मार्च 2026 को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और तृतीया तिथि रहेगी. दिन की शुरुआत से लेकर शाम 5 बजकर 3 मिनट तक जहां द्वितीया तिथि रहेगी, वहीं उसके बाद दिन के अंत तक तृतीया तिथि रहने वाली है. इसके अलावा कल ही होली भाई दूज का पर्व मनाया जाएगा, जिस दिन बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक करती हैं, जबकि भाई अपनी बहन को उसकी रक्षा व सम्मान-प्रेम देने का वचन देता है. चलिए अब जानते हैं 5 मार्च 2026 के पंचांग के बारे में.
सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त
- सूर्योदय- सुबह 06 बजकर 42 मिनट पर
- सूर्यास्त- शाम 06 बजकर 23 मिनट पर
- चन्द्रोदय- रात 08 बजकर 17 मिनट पर
- चन्द्रास्त- सुबह 7 बजकर 32 मिनट पर
संवत और चंद्रमास
नक्षत्र
नक्षत्र की बात करें तो दिन की शुरुआत में उत्तरा फाल्गुनी रहेगा, जिसका समापन सुबह 08:17 मिनट पर होगा. हालांकि, इसके बाद अगले दिन (6 मार्च 2026) की सुबह तक हस्त नक्षत्र रहने वाला है.
5 मार्च 2026 का शुभ समय
5 मार्च 2026 का अशुभ समय
योग
होली भाई दूज के पावन पर्व की शुरुआत शूल योग से होगी, जो सुबह 07:45 मिनट तक रहेगा. हालांकि, इसके बाद दिन के अंत तक गण्ड योग रहने वाला है. वहीं, इस बीच सुबह 08:17 मिनट पर आडल योग का आरंभ हो जाएगा, जो कि सुबह 06:41 मिनट पर समाप्त होगा.
नवग्रहों की स्थिति
- शनि ग्रह: मीन राशि में 5 मार्च 2026 (गुरुवार) को रहेंगे.
- केतु ग्रह: सिंह राशि में 5 मार्च 2026 (गुरुवार) को रहेंगे.
- चंद्र ग्रह: कन्या राशि में 5 मार्च 2026 (गुरुवार) को रहेंगे.
- शुक्र ग्रह: मीन राशि में 5 मार्च 2026 (गुरुवार) को रहेंगे.
- देवगुरु बृहस्पति (गुरु) ग्रह: मिथुन राशि में 5 मार्च 2026 (गुरुवार) को रहेंगे.
- बुध ग्रह, राहु ग्रह, सूर्य ग्रह और मंगल ग्रह: कुंभ राशि में 5 मार्च 2026 (गुरुवार) को रहेंगे.
करण
करण की बात करें तो दिन की शुरुआत में गर रहेगा, जिसका समापन शाम 05:04 मिनट पर होगा. हालांकि, इसके बाद अगले दिन 6 मार्च 2026 की सुबह तक वणिज करण रहने वाला है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
23 hrs agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
4 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
7 days agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
8 days agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines