Sunil Sharma
Read More
---विज्ञापन---
Aaj ka Panchang, 4 March 2023 Shani Pradosh Vrat: आज शनिवार को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी-त्रयोदशी तिथि है। आज ही प्रदोष व्रत भी रहेगा। शनिवार को प्रदोष व्रत होने के कारण इसे शनि प्रदोष कहा जाएगा। द्वादशी प्रातः 11.43 बजे तक रहेगी, उसके बाद त्रयोदशी तिथि आरंभ हो जाएगी। पूरे दिन पुष्य और अश्लेषा नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 6.48 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.29 बजे होगा। चन्द्रोदय 3.43 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन सुबह 5.43 बजे होगा।
शक संवत – 1944
विक्रम संवत – 2079
कलि संवत – 5123
मास – फाल्गुन माह, शुक्ल पक्ष
यह भी पढ़ें: Pradosh Vrat: प्रदोष पर करें शिवजी के यह उपाय, मृत्यु को भी टाल देंगे भगवान भोलेनाथ
आज दुष्ट मुहूर्त सुबह 6.43 बजे से 8.16 बजे तक रहेगा। कुलिक नामक योग सुबह 7.30 बजे से 8.16 बजे तक एवं कंटक योग दोपहर 12.09 बजे से 12.56 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय दोपहर 1.43 बजे से 2.29 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग दोपहर 3.16 बजे से 4.02 बजे तक एवं यमगंड नामक योग दोपहर 2.00 बजे से 3.27 बजे तक रहेगा। राहुकाल सुबह 9.38 बजे से 11.05 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।
यह भी पढ़ेंः आज ही करें दूर्वा के ये उपाय, भर जाएंगे घर के सब भंडार
आज सुबह 8.16 बजे से 9.44 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 3.34 बजे से 5.02 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। रात्रि 9.34 बजे से अर्द्धरात्रि बाद 12.38 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। शनि पुष्य योग सायं 6.41 बजे तक रहेगा। रवि योग सायं 6.41 बजे से अगले दिन सुबह 6.37 बजे तक रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2.36 बजे से 3.22 बजे तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.15 बजे से 1.02 बजे तक एवं अमृत काल सुबह 11.30 बजे से दोपहर 1.18 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।